18/11/2025
अयोध्या मे 29 दिसम्बर को भोजपुरी सितारों का लगेगा मेला, कई कलाकार दिग्गज होंगे शामिल
अयोध्या - भोजपुरी फिल्म सिने अवॉर्ड 2025 हो गया अयोध्या भोजपुरी फिल्म सिने अवॉर्ड 2025अयोध्या भोजपुरी फिल्म सिने अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन 29 दिसंबर को राम के नगरी अयोध्या में आयोजित होने वाला है, जहाँ भोजपुरी समेत बॉलीवुड की फ़िल्मी सितारों का मेला लगेगा. इस दौरान एक से बढ़ कर एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. इसकी जानकारी आज भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव व संयोजक जनार्दन पाण्डेय 'बब्लू पंडित' ने दी. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से अयोध्या महोत्सव होता चला आ रहा हैँ | इस महोत्सव को सफल आयोजन के बाद अब अयोध्या भोजपुरी फिल्म अवार्ड अपने नये संस्करण जोड़ लिया गया है, इस साल से भोजपुरी इंडस्ट्री में बनी फ़िल्में और उन फिल्मों के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित किया जायेगा | संयोजक जनार्दन पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2024 में शुरू हुआ था अयोध्या भोजपुरी फिल्म अवार्ड का कारवां अब यह अपने द्वितीय संस्करण साथ तैयार है, जो बेहद भव्य और खूबसूरत होने वाली है. यह शाम इतनी स्पेशल होने वाली है कि इसमें शामिल हो रहे लोग इसे जिन्दगी भर याद करेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 1 जनवरी 2025से लेकर 20 दिसंबर 2025 तक सिनेमा हॉल/टीवी में रिलीज़ फिल्मों को शामिल किया गया है. 29 दिसंबर 2025को शाम 6 बजे से आयोजित होने वाले इस अवार्ड में सर्वश्रेठ और डिजर्विंग लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा.
आपको बता दें कि अवार्ड समारोह का कमान जनार्दन पाण्डेय उर्फ़ 'बब्लू पंडित' संभाल रहे हैं, अयोध्या में भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे| प्रचारक अरविन्द मौर्य व हिमांशु यादव हैं.