26/10/2025
“विकसित अयोध्या 2047” विषय पर संगोष्ठी, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न
माँ ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में खिरौनी, अयोध्या में हुआ भव्य आयोजन
खिरौनी (अयोध्या)। माँ ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आज “विकसित अयोध्या 2047” विषय पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ ज्वाला की पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके उपरांत फाउंडेशन के सदस्यों ने भारत के विकसित भविष्य की कल्पना के साथ अयोध्या को वर्ष 2047 तक एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में अपने विचार प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी ने कहा कि—> “अयोध्या केवल आध्यात्मिक केंद्र नहीं, बल्कि अब ‘विकास और विरासत’ का प्रतीक बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अयोध्या अग्रणी भूमिका निभाएगी। हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर अयोध्या का निर्माण करना है।”मुख्य वक्ता भाजपा विदेश संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रवि तिवारी ने कहा—> “अयोध्या का विकास केवल भौतिक निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यहाँ के लोगों के संस्कार, शिक्षा और स्वावलंबन का भी उत्थान होना चाहिए। 2047 की अयोध्या ऐसी होनी चाहिए जहाँ विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखे।
कवि सम्मेलन के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के कलाकार राधेश्याम यादव की मनमोहक प्रस्तुति हुई। इसके अलावा चंद्रशेखर तिवारी, विवेक पांडे, रुद्राक्ष, बृजमोहन तिवारी, बिरजू आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह (डिंपल), कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह (टिल्लू), ज्योतिषाचार्य दीपक वशिष्ठ, संरक्षक सत्यनाम सिंह, डॉ. रामजी वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडे, सूर्य प्रकाश सिंह,फाउंडेशन के सचिव संतोष कुमार गुप्ता, विपनेश पाण्डेय,कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रबंधक प्रशांत शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी विकास रावत, दीपू पांडे, अंशुमन श्रीवास्तव, पंकज पांडे, सौरभ मिश्रा ,दीपक सिंह, अमीश कुमार, धन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, राकेश जायसवाल पवन वर्मा, नवनीत मिश्रा, वैष्णो नन्द दुबे, दुर्गेश बाबू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।