Rising Ayodhya News

Rising Ayodhya News प्रदेश और देश की हर राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित की ख़बर
(1)

🚨 अयोध्या की फिल्मी रामलीला पर फिर सवाल! इस बार मंच दिल्ली में, संतों की पुरानी मांग फिर चर्चा मेंअयोध्या | 31 अगस्त 202...
31/08/2026

🚨 अयोध्या की फिल्मी रामलीला पर फिर सवाल! इस बार मंच दिल्ली में, संतों की पुरानी मांग फिर चर्चा में

अयोध्या | 31 अगस्त 2026

अयोध्या की चर्चित फिल्मी रामलीला इस बार 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के मावलंकर हॉल में होगी। पिछले साल यानी सितंबर 2025 में अयोध्या के संतों ने फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला का विरोध किया था। महंत ज्ञान दास, सुरेश दास, जन्मेजय शरण, अवधेश दास, नागा राम-लखन दास और संजय दास समेत कई संतों ने फिल्मी कलाकारों की जगह पारंपरिक रामलीला मंडलियों को मौका देने की मांग उठाई थी।

संतों का कहना था कि रामलीला मनोरंजन नहीं, धार्मिक परंपरा और साधना है, इसलिए अयोध्या में संतों के सान्निध्य में रहने वाली स्थानीय पारंपरिक मंडलियों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

और अयोध्या में ऐसी पारंपरिक रामलीला की कमी भी नहीं है। भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत तुलसीदास रामलीला समिति की पारंपरिक रामलीला होती है। राजेंद्र निवास की रामलीला भी पुरानी परंपरा से जुड़ी है। इसके अलावा मुमताज नगर में मुस्लिम समुदाय 1963 से रामलीला आयोजित करता आ रहा है, जहां मुस्लिम कलाकार भी रामायण के पात्र निभाते हैं।

अब सवाल इसलिए उठ रहा है कि राम की नगरी की चर्चित फिल्मी रामलीला इस बार दिल्ली क्यों पहुंच गई? हालांकि, यह कहना कि संतों के विरोध के कारण ही रामलीला दिल्ली गई है, अभी सही नहीं होगा, क्योंकि इसका कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं है।

आयोजकों के मुताबिक जनवरी 2027 में फिल्मी रामलीला फिर अयोध्या लौटेगी।

**यानी विवाद रामलीला होने का नहीं, सवाल उसके स्वरूप का है—फिल्मी सितारों वाली रामलीला या अयोध्या की पारंपरिक स्थानीय रामलीला?**

30/08/2026

लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी नेता की हत्या से सनसनी!

फॉर्च्यूनर में गोली मारने का आरोप, नहर में मिला शव

राजधानी लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें फॉर्च्यूनर में गोली मारी गई और बाद में शव दुबग्गा इलाके की नहर में मिला। पुलिस जमीन विवाद समेत कई एंगल से जांच कर रही है।

राजधानी में अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर अब बड़ा सवाल—कानून का डर आखिर कहां है?

CrimeNews YogiAdityanath UttarPradesh LawAndOrder BreakingNews RANews

30/08/2026

माफी से मोदी पर हमला तक… रुचिका फिर लौटी!”

पहले हाथ जोड़कर माफी…
अब फिर PM मोदी पर तीखा हमला!

रुचिका सिंह का कथित नया वीडियो वायरल है।
लेकिन इंटरनेट पुरानी वीडियो नहीं भूलता…
पब्लिक सब याद रखती है!

PoliticalNews BreakingNews RAnews Reel ViralReel India

30/08/2026

“DM-SP से लेकर DGP तक के बेटे को आरक्षण की जरूरत क्यों? बोले ओमप्रकाश राजभर”
“आरक्षण गरीब और वंचितों के लिए हो, अमीरों का आरक्षण बंद होना चाहिए—ओमप्रकाश राजभर”

#आरक्षण #ओमप्रकाशराजभर UttarPradesh Politics PoliticalNews BreakingNews HindiNews RAnews

30/08/2026

“कागज का कप किसके लिए, कांच का गिलास किसके लिए? 🤔”

30/08/2026

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी बलराज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

हल्दोनी गांव में बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना के बाद उसके अंकल नईम ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं। उत्तर प्रदेश की पुलिस बहुत अच्छी है… हमें इंसाफ मिल गया, हम खुश हैं।”

नईम ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि बच्ची का अपहरण करने वाला व्यक्ति पहले से ही मुजरिम था।

CrimeNews BreakingNews UPPolice YogiAdityanath PoliceEncounter Encounter Justice Naeem ViralNews HindiNews LatestNews RAnews

29/08/2026

रवि किशन ने कहा ‘अंधा’… तो हंस पड़े CM योगी 😄

संजय निषाद और स्वतंत्र देव सिंह को भी आ गई हंसी!

UttarPradesh ViralVideo PoliticalNews RAnews Reels Trending

29/08/2026

हमारे समाज में कुछ कठमुल्ले लोग हैं, ये RSS या BJP का मामला नहीं है।”

— जीतन राम मांझी

29/08/2026
29/08/2026

ये है नेपाल में बाढ़ शुरू होने के पहले का वीडियो।

देखिए कैसे ग्लेशियर टूटा और पानी का स्तर अचानक से जानलेवा हो गया।

VC: न्यूयार्क टाइम्स

#नेपाल #बाढ़ #ग्लेशियर #नेपालबाढ़ NepalFlood Glacier FlashFlood NaturalDisaster ViralVideo News BreakingNews RAnews

Address

Raiganj
Ayodhya
224123

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rising Ayodhya News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rising Ayodhya News:

Shortcuts

Share