Faizabad And Ayodhya News

Faizabad And Ayodhya News Latest News in Hindi Today on Politics, Business, Bollywood, Technology, Sports, Cricket from India ...

अयोध्या:भगवान श्री कृष्ण के भक्तिमय भजनों के धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं से सजी श्री कृष्ण-राधा की प्रतिमाओं के विसर्ज...
10/09/2026

अयोध्या:भगवान श्री कृष्ण के भक्तिमय भजनों के धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं से सजी श्री कृष्ण-राधा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या के स्वागत स्थल पर शोभा यात्रा के रूप में पहुंची पहले प्रतिमा श्री श्री श्याम जन्माष्टमी समिति पुरानी सब्जी मंडी फतेहगंज की रही, जिसका स्वागत पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण व पूजन अर्चन करते हुए, केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, प्रथम प्रतिमा का नेतृत्व संदीप साहनी राहुल सिंह सुधांशु साहनी सुधांशु चौरसिया आदि कर रहे थे । उसके बाद क्रमशः दो दर्जन से अधिक समितियों की भी प्रतिमाएं स्वागत स्थल पर आईं, जिनका पूजन अर्चन केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल द्वारा किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सरयू विहार कॉलोनी, अश्विनीपुरम कॉलोनी, वजीरगंज-जप्ती, लालबाग पानी टंकी, लालबाग कोहारन टोला, लालबाग कांन्ति नगर, बहेलिया टोला, डफली टोला, साहबगंज लोनियाना, साहबगंज पानी टंकी व हैदरगंज सहित लगभग दो दर्जन से अधिक समितियां शामिल रहीं।केंद्रीय समिति के प्रवक्ता के अनुसार उक्त अवसर पर केंद्रीय समिति के शिवजी गौड़ ,अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, रोहिताश्व चंद्र राजू, चंदन गुप्ता,बजरंगी साहू, विवेक साहू,अवधेश अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र अग्रहरि, तरुण कुमार गुप्ता, रंजीत शर्मा , अंजनी पाण्डेय एवं मुन्ना यादव आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सुक्खापुर में विद्युत मोटर चोरी करने वाले शातिर चोरों को पूरा कलंदर पुलिस द...
09/09/2026

अयोध्या जिले के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम सुक्खापुर में विद्युत मोटर चोरी करने वाले शातिर चोरों को पूरा कलंदर पुलिस द्वारा आला माल के साथ गिरफ्तार किया गया,दिनांक 08.09.26 को पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 604/26 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस पंजीकृत कर आरोपीगण 1- विमल वर्मा पुत्र राम सुधर वर्मा 2- आदित्य वर्मा पुत्र राम अशीष वर्मा नि०गण ग्राम सुक्खापुर थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार कर अन्य अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

09/09/2026

अयोध्या:सरयू में नहाने गए दादा-नाती डूबे,मचा हड़कंप। रुदौली क्षेत्र के तराई गांव परसैया के सामने सरयू नदी में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। नदी में भैंस नहलाने गए 60 वर्षीय जगराम और उनका नाती शिवा पुत्र भाईलाल अचानक गहरे पानी में डूब गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सरयू में दोनों की तलाश जारी है। फिलहाल दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।सरयू के बढ़ते जलस्तर के बीच हुए हादसे से गांव में मचा हड़कंप।

अयोध्या:श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के पूर्व ही श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य की व्यवस्था एवं प्रतिमाओं के विसर्ज...
09/09/2026

अयोध्या:श्रीगणेश की प्रतिमा विसर्जन के पूर्व ही श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्य की व्यवस्था एवं प्रतिमाओं के विसर्जन की शोभा यात्रा सुंदर व्यवस्थाओं के बीच संपन्न करने का कार्य किया जाएगा। अपर जिला अधिकारी नगर योगानंद पांडेय ने केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति तथा जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने आगे कहा कि समय से पूर्व सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित और सुदृढ़ कर ली जाएंगी। बैठक के प्रारंभ में केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, जनपद-अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी जन्मोत्सव के प्रतिमाओं के विसर्जन एवं श्री कृष्णा श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की समस्त तैयारी व व्यवस्थाओं की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जगह-जगह पर विद्युत पोल शिफ्टिंग सीवर लाइन की समस्या करंट रोड की समस्या जनपद को विद्युत कटौती मुक्त रहने का की बात बिजली के खाबो पर प्लास्टिक कवर लगाने की बात रोड पैकिंग एवं कुछ स्थानों पर सीसी रोड बनाने के साथ ही साथ उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था की तरफ जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। बैठक में मुख्यत:पूर्व पालिकाध्यक्ष व प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन, वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया,रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, संयोजक गगन जायसवाल, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल,कमल कौशल,पुलिस विभाग प्रभारी जे. एन. चतुर्वेदी की गणमान्य उपस्थिति के साथ ही साथ कई अधिकारी गांव एवं समितियां को लोग भी रहे।

अयोध्या:भारतीय जनता पार्टी में अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा काशीराम को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व मि...
09/09/2026

अयोध्या:भारतीय जनता पार्टी में अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा काशीराम को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व मिलने के बाद आज बुधवार को सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता कर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों को 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं/समर्थकों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने दोनों को अहम व बड़ी जिम्मेदारी देकर संगठन के प्रति उनकी मेहनत और सक्रियता का सम्मान किया है।अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताते हुए उन्हें क्षेत्रीय दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा,काशीराम ने कहा कि क्षेत्रीय मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

अयोध्या:मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने पहुंचे सीएम योगी ने कार्यक्रम के बाद राम जन्मभूमि...
09/09/2026

अयोध्या:मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने पहुंचे सीएम योगी ने कार्यक्रम के बाद राम जन्मभूमि में किया दर्शन, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्र से पहली बार मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,नवनियुक्त सीईओ ने किया सीएम योगी का स्वागत, रामलला का दर्शन करने के दौरान सीएम योगी के पीछे खड़े नजर आए सीईओ जितेंद्र मिश्रा, दर्शन के बाद ट्रस्ट के सीईओ सहित अन्य पदाधिकारी के साथ सीएम योगी ने की बैठक, ट्रस्ट ने सीएम योगी के कार्यक्रम की जारी की तस्वीर.

अयोध्या:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सीएम योगी ने साड़ी वितरित की, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रिय...
08/09/2026

अयोध्या:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सीएम योगी ने साड़ी वितरित की, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आंगनबाड़ी सहायिकायों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र, नन्हे मुन्ने बच्चों को सीएम योगी ने दिया चॉकलेट। मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाली परवेक्षकाओ को भी सीएम योगी ने किया सम्मानित।आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8000 से बढ़कर 12000 हुआ, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़कर 6000 हुआ, योगी सरकार का आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बड़ा तोहफा।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा,सीएम योगी का संबोधन समाप्त,Gic से अयोध्या धाम के लिए होंगे रवाना, हनुमानगढ़ी व राम लला का करेंगे दर्शन पूजन।

अयोध्या:सीएम योगी अयोध्या पहुंचे जीआईसी मैदान में लैंड हुआ सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित कर...
08/09/2026

अयोध्या:सीएम योगी अयोध्या पहुंचे जीआईसी मैदान में लैंड हुआ सीएम योगी का हेलीकॉप्टर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र करेंगे उनका सम्मान।

अयोध्या:सीएम योगी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे पहुंचेंगे।सम्मान समारोह में शामिल होंगे और करोड़ों की परियोज...
07/09/2026

अयोध्या:सीएम योगी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे पहुंचेंगे।सम्मान समारोह में शामिल होंगे और करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।रामलला के दर्शन-पूजन भी करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा।

अयोध्या:भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ के कृषि व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम के 61 विद्यार्थियों ने रविवार को सोहावल स्थि...
06/09/2026

अयोध्या:भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ के कृषि व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम के 61 विद्यार्थियों ने रविवार को सोहावल स्थित जुबेरगंज पशु बाजार का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पशु बाजार के संचालन, प्रबंधन, व्यापारिक गतिविधियों तथा कृषि आधारित व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल की।आईआईएम लखनऊ से जुड़े डॉ. एके शुक्ला ने बताया कि PGP-ABM दो वर्षीय पूर्णकालिक एवं आवासीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ऐसे कुशल प्रबंधक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता तैयार करना है, जो कृषि व्यवसाय एवं कृषि आधारित उद्यमों को नई दिशा देने की क्षमता रखते हों।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के विद्यार्थियों को कृषि व्यवसाय की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझाने के उद्देश्य से जुबेरगंज पशु बाजार का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। बाजार में विद्यार्थियों ने पशुओं के व्यापार, बाजार संचालन, प्रबंधन व्यवस्था और कृषि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं को नजदीक से समझा,डॉ. शुक्ला ने जुबेरगंज पशु बाजार के प्रबंधक हाजी फिरोज़ खान उर्फ़ गब्बर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में पूरे मन से सहयोग किया तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

Address

Ayodhya
224001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Faizabad And Ayodhya News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share