Manish Bhai Ayodhyawasi

Manish Bhai Ayodhyawasi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Manish Bhai Ayodhyawasi, Social Media Agency, Ayodhya.

आइना हूं दिखाऊंगा दाग चेहरों के, जिसे बुरा लगे सामने से हट जाए👏
📰 जनता बल | Janta Bal
जनता की आवाज़, जनता के साथ 💪
सच्ची खबर, सही नज़रिए से 📢
👉 जनता की बात जनता तक

⚠️ फार्म नंबर-1 में खेतों के ऊपर झूल रही बिजली की LT लाइन, हादसे का इंतजार!ग्रामसभा तुलसीपुर मांझा के फार्म नंबर-1 में ब...
09/08/2026

⚠️ फार्म नंबर-1 में खेतों के ऊपर झूल रही बिजली की LT लाइन, हादसे का इंतजार!

ग्रामसभा तुलसीपुर मांझा के फार्म नंबर-1 में बिजली के खंभे से निकली LT लाइन खेतों की ओर इस कदर लटक रही है कि यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कामों के लिए लगातार खेतों में आते-जाते रहते हैं। ऐसे में नीचे की ओर झूलते तार किसी खतरे से कम नहीं हैं। सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?

ग्रामीणों की मांग है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर लाइन की ऊंचाई और स्थिति की जांच कराएं तथा आवश्यक मरम्मत तत्काल कराएं, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।

विद्युत विभाग से निवेदन है—अजगर की नींद से जागिए, हादसा होने के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि पहले ही खतरा दूर कर दिया जाए। ⚡🌾

#तुलसीपुर_मांझा #फार्म_नंबर_1 #नवाबगंज #गोंडा #बिजली_विभाग ाइन #विद्युत_विभाग #ग्रामीण_समस्या #जनता_की_आवाज #जनता_बल

09/08/2026

कोर्ट ने तत्कालीन एस. डी. एम. तरबगंज, कानूनगो व लेखपाल समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
#गोंडा

🚨 राजस्व टीम के साथ बैंक ने चलाया कुर्की अभियाननवाबगंज क्षेत्र में KCC ऋण के 11 बकायेदार किसानों की भूमि कुर्कउत्तर प्रद...
08/08/2026

🚨 राजस्व टीम के साथ बैंक ने चलाया कुर्की अभियान

नवाबगंज क्षेत्र में KCC ऋण के 11 बकायेदार किसानों की भूमि कुर्क

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के निर्देशन में बुधवार को नवाबगंज क्षेत्र में KCC ऋण के बकायेदारों के खिलाफ कुर्की अभियान चलाया गया। राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में नियमानुसार 11 किसानों की भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान तरबगंज तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय, लेखपाल विनीत कुमार, अमीन, राजस्व विभाग के कर्मचारी और नवाबगंज थाना पुलिस मौजूद रही। बैंक की ओर से भी अधिकारी और शाखा प्रबंधक मौके पर उपस्थित रहे।

📍 तुलसीपुर मांझा में कार्रवाई की सूची में शामिल नाम:
नागेंद्र पुत्र दूधनाथ
शिवेन्द्र कुमार पुत्र दूधनाथ
राम गोपाल यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद
सम्मददीन पुत्र अशरफी
बिंदु देवी पत्नी कृष्ण देव
जगदम्बा पुत्र रामदत्त
शीतला देवी पत्नी हरिराम
बृज नन्दन पुत्र राम सुन्दर

इसके अलावा दत्तनगर से राम उजागर सिंह पुत्र नरसिंह,
इन्द्रपुर से राम किशोर पुत्र गोपीनाथ और गोकुला से शिव बहादुर पुत्र राजबक्स की भूमि पर भी कार्रवाई का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

⚠️ KCC ऋण लेने वाले किसान समय से अपने ऋण की अदायगी और बैंक संबंधी औपचारिकताओं पर ध्यान दें, ताकि भविष्य में ऐसी कार्रवाई की स्थिति न बने।
और हां यह फोटो ai द्वारा बनाया गया है
बाकी
📢 स्थानीय खबरों और गांव की हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें — जनता बल

#तुलसीपुरमांझा #नवाबगंज #गोंडा #किसान #किसानऋण #उत्तरप्रदेशग्रामीणबैंक #कुर्कीअभियान #राजस्वविभाग #गोंडान्यूज

वीरांगना फूलन देवी जी को नमन 🙏🌺ग्राम सभा जैतपुर, नवाबगंज, गोंडा में विश्व की चौथी और भारत की पहली विद्रोही महिला वीरांगन...
08/08/2026

वीरांगना फूलन देवी जी को नमन 🙏🌺

ग्राम सभा जैतपुर, नवाबगंज, गोंडा में विश्व की चौथी और भारत की पहली विद्रोही महिला वीरांगना फूलन देवी निषाद जी की जयंती के अवसर पर 10 अगस्त 2026 को सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

फूलन देवी जी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक विषमता के खिलाफ आवाज उठाने की एक ऐसी कहानी है, जिसे देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना किया और अपने जीवन में संघर्ष की लंबी यात्रा तय की।

वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। 💐🙏
उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना को याद करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

#फूलनदेवी #वीरांगना_फूलनदेवी #फूलनदेवी_जयंती #निषाद_समाज #सामाजिक_जागृति #सांस्कृतिक_जागृति #जैतपुर #नवाबगंज #गोंडा #उत्तरप्रदेश #जनताबल

🌾 गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना! 🌾ग्रामसभा तुलसीपुर मांझा, पूरे रामप्रसाद में इन दिनों गन्ना सर्वे से संबंधित जांच-पड...
08/08/2026

🌾 गन्ना किसानों के लिए जरूरी सूचना! 🌾

ग्रामसभा तुलसीपुर मांझा, पूरे रामप्रसाद में इन दिनों गन्ना सर्वे से संबंधित जांच-पड़ताल चल रही है।

जिन किसान भाइयों का गन्ना सर्वे छूट गया है या सर्वे में किसी तरह की गलती है, वे समय रहते अपना सर्वे जरूर चेक करवा लें और जरूरी सुधार करा लें।

बाद में मिल चालू होने के समय अगर कोई दिक्कत सामने आई तो फिर घड़ियाली आँसू बहाने से बेहतर है कि अभी जाग जाइए! 😄

👉 अपना सर्वे चेक करें, सही जानकारी दर्ज कराएं और बाद की परेशानी से बचें।

#गन्ना_किसान #गन्ना_सर्वे #तुलसीपुर_मांझा #पूरे_रामप्रसाद #नवाबगंज #गोंडा #किसान_जागरूकता #जनता_बल

08/08/2026

गोंडा का अखाड़ा: जहाँ नशे को हरा कर पहलवान बन रहे हैं युवा! | महराज परमहंस व्यायामशाला

07/08/2026

राम के नाम पर राम जी को लूट लिए। #राम #तुलसीपुरमांझा #गोंडा

07/08/2026

ग्रामसभा तुलसीपुर मांझा में आज कुर्की हुई है किसी को कुछ पता हो तो जानकारी दीजिए...

युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आँखों में सपने होते हैं।" यह प्रसिद्ध कथन महान...
07/08/2026

युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आँखों में सपने होते हैं।" यह प्रसिद्ध कथन महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का है।

07/08/2026

गलत को गलत कहने की हिम्मत नहीं है तुम में तो फिर बेकार है तुम्हारी जवानी।

Address

Ayodhya
224001

Telephone

+919161715442

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manish Bhai Ayodhyawasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share