Ayodhya / अयोध्या

Ayodhya / अयोध्या Ayodhya

अयोध्या का इतिहास अत्यन्त गौरवपूर्ण एवं समृद्ध है। यह प्रभु श्रीराम की जन्म एवं कर्मस्थली है। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या फैजाबाद जनपद मेँ है। राम-भरत मिलाप के पश्चात भरत खड़ाऊँ लेकर फैजाबाद मुख्यालय से 15 किमी॰ दक्षिण स्थित भरतकुण्ड नामक स्थान पर चौदह वर्ष तक रहे। यहाँ पतित पावनी माँ सरयू नदी रुप मेँ अवतरित होकर सदियोँ से मानव कल्याण करती है।

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
17/04/2024

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥

🚩🚩।। जय श्री राम ।।🚩🚩
10/02/2024

🚩🚩।। जय श्री राम ।।🚩🚩

🚩🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🚩Today's Best photo ❤❤❤❤️❤️❤️
23/01/2024

🚩🚩🚩जय श्री राम🚩🚩🚩
Today's Best photo
❤❤❤❤️❤️❤️













जो आनंद सिंधु सुखरासी।सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥     #अयोध्या
23/01/2024

जो आनंद सिंधु सुखरासी।
सीकर तें त्रैलोक सुपासी॥

#अयोध्या

अपनी जन्मभूमि अयोध्या में पधारे प्रभु श्री राम 🙏🏻🚩        #अयोध्या
22/01/2024

अपनी जन्मभूमि अयोध्या में पधारे प्रभु श्री राम 🙏🏻🚩

#अयोध्या

आगामी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत सीमावर्ती यातायात डायवर्जन दिनांक 20.1.2024 को समय 20.00 बजे से जनपद अयोध्या...
21/01/2024

आगामी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत सीमावर्ती यातायात डायवर्जन दिनांक 20.1.2024 को समय 20.00 बजे से जनपद अयोध्या(UP-42) छोटे वाहन/आकस्मिक वाहन व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे सम्मलित होने वाले पासधारक महानुभाव को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनो का डायवर्जन।

#अयोध्या

राम की अगवानी के लिए सज गई अयोध्या नगरीपूरे अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। सडक़ों के किनारे लग रहे सूर्य स्...
18/01/2024

राम की अगवानी के लिए सज गई अयोध्या नगरी
पूरे अयोध्या को त्रेतायुग थीम से सजाया जा रहा है। सडक़ों के किनारे लग रहे सूर्य स्तंभ भगवान राम के सूर्यवंशी होने के प्रतीक को दर्शाते हैं। उद्घाटन से पहले ही देश-दुनिया से आमजन की श्रद्धा का हुजूम अयोध्या जी में उमडऩे लगा है। धर्म पथ के सडक़ों के किनारों पर दीवार बन रही है जिस पर रामायण काल के प्रसंगों को दर्शाया जा रहा है, दीवारें टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजायी जा रही हैं जो त्रेतायुग की याद दिला रही हैं। वहीं अयोध्या में अब रंग रोगन, साफ सफाई और कलाकृति का काम हर तरफ नजर आता है।

प्राण प्रतिष्ठा संबंधित जानकारीआयोजन तिथि और स्थल:  भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल क...
15/01/2024

प्राण प्रतिष्ठा संबंधित जानकारी

आयोजन तिथि और स्थल: भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा योग का शुभ मुहूर्त, पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी सोमवार, 22 जनवरी, 2024 को आ रहा है।

शास्त्रीय पद्धति और समारोह-पूर्व परंपराएं: सभी शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए, प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुभ संस्कारों का प्रारंभ कल अर्थात 16 जनवरी 2024 से होगा, जो 21 जनवरी, 2024 तक चलेगा।

-.द्वादश अधिवास निम्नानुसार आयोजित होंगे:-
-.16 जनवरी - प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन
- 17 जनवरी - मूर्ति का परिसर प्रवेश
-18 जनवरी (सायं): तीर्थ पूजन, जल यात्रा, जलाधिवास और गंधाधिवास
- 19 जनवरी (प्रातः): औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास
- 19 जनवरी (सायं): धान्याधिवास
- 20 जनवरी (प्रातः): शर्कराधिवास, फलाधिवास
- 20 जनवरी (सायं): पुष्पाधिवास
- 21 जनवरी (प्रातः): मध्याधिवास
- 21 जनवरी (सायं): शय्याधिवास

अधिवास प्रक्रिया एवं आचार्य: सामान्यत: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सात अधिवास होते हैं और न्यूनतम तीन अधिवास अभ्यास में होते हैं। समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

विशिष्ट अतिथिगण: प्राण प्रतिष्ठा भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी।

विविध प्रतिष्ठान: भारतीय आध्यात्मिकता, धर्म, संप्रदाय, पूजा पद्धति, परंपरा के सभी विद्यालयों के आचार्य, 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा सहित 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तातवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी, जो श्री राम मंदिर परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दर्शन हेतु पधारेंगे।

ऐतिहासिक आदिवासी प्रतिभाग: भारत के इतिहास में प्रथम बार पहाड़ों, वनों, तटीय क्षेत्रों, द्वीपों आदि के वासियों द्वारा एक स्थान पर ऐसे किसी समारोह में प्रतिभाग किया जा रहा है। यह अपने आप में अद्वितीय होगा।

समाहित परंपराएँ: शैव, वैष्णव, शाक्त, गाणपत्य, पात्य, सिख, बौद्ध, जैन, दशनाम शंकर, रामानंद, रामानुज, निम्बार्क, माध्व, विष्णु नामी, रामसनेही, घिसापंथ, गरीबदासी, गौड़ीय, कबीरपंथी, वाल्मीकि, शंकरदेव (असम), माधव देव, इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, चिन्मय मिशन, भारत सेवाश्रम संघ, गायत्री परिवार, अनुकूल चंद्र ठाकुर परंपरा, ओडिशा के महिमा समाज, अकाली, निरंकारी, नामधारी (पंजाब), राधास्वामी और स्वामीनारायण, वारकरी, वीर शैव इत्यादि कई सम्मानित परंपराएँ इसमें भाग लेंगी।

दर्शन और उत्सव: गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा। श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए हर जगह उत्साह का भाव है। इसे अयोध्या समेत पूरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाने का संकल्प किया गया है। समारोह के पूर्व विभिन्न राज्यों के लोग लगातार जल, मिट्टी, सोना, चांदी, मणियां, कपड़े, आभूषण, विशाल घंटे, ढोल, सुगंध इत्यादि के साथ आ रहे हैं। उनमें से सबसे उल्लेखनीय थे माँ जानकी के मायके द्वारा भेजे गए भार (एक बेटी के घर स्थापना के समय भेजे जाने वाले उपहार) जो जनकपुर (नेपाल) और सीतामढ़ी (बिहार) के ननिहाल से अयोध्या लाए गए। रायपुर, दंडकारण्य क्षेत्र स्थित प्रभु के ननिहाल से भी विभिन्न प्रकार के आभूषणों आदि के उपहार भेजे गए हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा ₹ 350 करोड़ की लागत से निर्मित, बहुप्रतीक्षित ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्ड...
13/01/2024

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा ₹ 350 करोड़ की लागत से निर्मित, बहुप्रतीक्षित ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा #अयोध्या धाम’ एक अद्भुत कलात्मक रचना है। इस हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन की आंतरिक सजावट में विभिन्न कलाकृतियां स्थापित की गई है जो यात्रियों को रामायण व प्रभु श्री राम के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का स्मरण कराएंगी।

6,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस टर्मिनल भवन की बाहरी बनावट #अयोध्या के निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर से प्रेरित है। हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटित यह हवाई अड्डा राज्य के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने में अहम् भूमिका निभाएगा।

बस कुछ दिन और..
08/01/2024

बस कुछ दिन और..

06/01/2024
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की परम प्रिय अयोध्या नगरी में आयोजित पावन 'दीपोत्सव 2023' में सहभाग का सौभाग्य प्राप्त...
12/11/2023

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की परम प्रिय अयोध्या नगरी में आयोजित पावन 'दीपोत्सव 2023' में सहभाग का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई!

रघुकुल नंदन संपूर्ण विश्व का कल्याण करें, सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही प्रार्थना है।

जय जय श्री राम!

श्री राम जय राम जय जय राम।🚩🚩॥जय श्री राम॥🚩🚩
17/08/2023

श्री राम जय राम जय जय राम।
🚩🚩॥जय श्री राम॥🚩🚩

श्री राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति के कुछ छायाचित्र।
13/08/2023

श्री राम मंदिर निर्माण कार्य प्रगति के कुछ छायाचित्र।

श्री राम मंदिर के गर्भगृह की छत।
13/08/2023

श्री राम मंदिर के गर्भगृह की छत।

Address

Ayodhya

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya / अयोध्या posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share