07/06/2026
देश की जनता के रोने के दिन अभी तो शुरू हुए हैं, आगे कितना रोना है देखते जाओ। देश की जनता को बीजेपी सरकार की हकीकत जब तक समझ में आई तब तक बहुत देर हो गई। देश की जनता अगर ए सोचे की वोट की ताकत से बीजेपी को सत्ता से हटा देगी तो अब संभव नही है। जब तक जनता की आंख खुली तब तक बीजेपी ने चुनाव जीतने का सिस्टम पूरी तरह से मजबूत कर लिया।
बीजेपी को अपने सिर पर किसी समाज ने बैठाया तो सवर्ण समाज ने बैठाया। और सबसे ज्यादा कोई रोएगा तो सवर्ण समाज ही रोएगा। बाकी सारे समाज रो चुके हैं।
क्या UGC लाने के लिए SC ST OBC समाज की ओर से किसी ने बीजेपी सरकार से निवेदन किया था ? क्या विपक्ष के किसी नेता ने या किसी विपक्षी दल ने UGC लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया था ?
उत्तर होगा नही
फिर बीजेपी सरकार UGC बिल क्यों लेकर आई ?
UGC बिल से अब तक मुझे बस एक ही बात समझ में आई है की पढ़ाई लिखाई करने वाले सभी वर्ग के बच्चों को आपस में कोर्ट कचहरी मुकदमे बाजी के चक्कर में ऐसा उलझा दो जिससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई बन्द हो जाय। क्योंकि सभी वर्ग के बच्चे पढ़ लिखकर शिक्षित बन जाएंगे तो रोजगार की मांग करेंगे। फिर अंधभक्त बनकर पार्टी का झंडा कौन ढोएगा, दरी कौन बिछाएगा। पढ़ाई पीरियड में जब बच्चे कोर्ट कचहरी मुकदमे के चक्कर में उलझेंगे तो उनका जीवन बर्बाद होगा। जब किसी बच्चे का जीवन बर्बाद होगा तो जाहिर सी बात है वो अपराधी बनेगा। पढ़ाई लिखाई करने वाला बच्चा जब अपराधी बनेगा तो वो अपने संरक्षण के लिए किसी सांसद विधायक नेता मंत्री के पास जाकर सहायता मांगेगा। नेताओं को ऐसे ही युवाओं की तलाश रहती है जो उनके इशारे पर नाचता रहे।
बीजेपी के नेताओं को SC ST OBC सामान्य वर्ग के बच्चों की अगर इतनी ही चिन्ता है तो सभी वर्ग के बच्चों के लिए अलग अलग स्कूल कालेज बनवा दो UGC की जरूरत ही नही पड़ेगी। बच्चियों के लिए अलग गर्ल्स स्कूल कालेज बनवा दो जिसमें सिर्फ महिला टीचर ही पढाएं। बच्चियां भी सुरक्षित रहेंगी।
लेकिन नही ! पहले सरकारी स्कूल बन्द किए गए। दारू के ठेकों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई। इतना करने के बाद भी जब बच्चों की पढ़ाई लिखाई नही रुकी तब ऐसा बिल लाया गया जिससे बच्चों की पढ़ाई लिखाई बन्द हो सके। फूट डालो राज करो वाली अंग्रेजी
नीति अपनाई जा रही है।
SC ST OBC समाज को अगर ए लगता है की बीजेपी सरकार ने UGC लाकर अमृत का घड़ा दे दिया है तो बहुत बड़ी भूल है। जो बीजेपी सरकार कोविसील्ड बनाने वाली कम्पनी से करोड़ों रुपया चंदा लेकर देश की जनता को जहरीली वैक्सीन लगवा सकती है, बीफ निर्यातक कम्पनियों से अरबों रुपया चंदा लेकर भारत को बीफ निर्यात में ऊंचाई के स्थान में दूसरे नम्बर पर पहुंचा सकती है फिर वो बीजेपी सरकार भला OBC SC ST समाज को अमृत का घड़ा कैसे दे देगी?
भंवर जब भी डुबोएगा उलारा देके मरेगा, बहुत शातिर कसाई है चारा देके मारेगा।