10/07/2026
जयपुर की 23 साल की आयुषी शर्मा की शक्ल देखकर कोई अंदाजा भी नही लगा सकता कि इस मासूम चेहरे के पीछे कितनी खौफनाक और बेरहम साजिश छिपी हो सकती है परिवार वाले शायद इसे घर की देवी मानते होगे लेकिन इसने जो किया वह मानवता को झकझोर देने वाला है पढ़ाई लिखाई मे कमजोर और खुद को हमेशा लूजर मानने वाली आयुषी इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद विवादित और अराजक इन्फ्लुएंसर्स को फॉलो करती थी जिससे उसकी सोच पर गहरा असर पड़ा जब उसके सरकारी कर्मचारी पिता का निधन हुआ तो उसकी मां ने अनुकंपा नियुक्ति पर खुद नौकरी करने का फैसला किया ताकि वे आयुषी के साथ साथ अपने 17 साल के छोटे बेटे का भविष्य भी संभाल सके लेकिन आयुषी को यह बात बर्दाश्त नही हुई कि नौकरी उसे क्यो नही मिली इसी नफरत और लालच मे आकर उसने किसी तरह 7 लाख रुपये का इंतजाम किया और लोकल गैंग के शूटरो को मोटी रकम देकर अपनी ही सगी मां की बेरहमी से हत्या करवा दी यह पूरी घटना सोचने पर मजबूर करती है कि आज की युवा पीढ़ी किस दिशा मे जा रही है जहा सोशल मीडिया का खोखलापन और रातो रात सब कुछ पा लेने का अंधा लालच बच्चो को अपने ही खून का प्यासा बना रहा है ☑️