aapki news network

Directions

aapki news network news

चन्द्रशेखर रावण की बाराबंकी रैली से पहले करणी सेना के अभिनव सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
15/03/2026

चन्द्रशेखर रावण की बाराबंकी रैली से पहले करणी सेना के अभिनव सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शोभायात्रा निकली  अयोध्या ।पूराबाजार क्षेत्र के राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शु...
14/03/2026

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य शोभायात्रा निकली

अयोध्या ।पूराबाजार क्षेत्र के राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण, भव्य शोभायात्रा और देवआराधन के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कथा के द्वितीय सत्र में प्रवचन करते हुए आचार्य ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पुराण भारतीय जीवन साहित्य के अमूल्य रत्न हैं और अतीत को वर्तमान से जोड़ने वाली स्वर्णमयी श्रृंखला के समान हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा मनुष्य के हृदय में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति का संचार करती है। आचार्य द्विवेदी ने कहा कि भगवान की कथा स्वयं भगवान से भी अधिक उदार मानी गई है, क्योंकि इसके श्रवण मात्र से पापी से पापी व्यक्ति भी मोक्ष प्राप्त कर सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि धुंधुकारी जैसा उग्र पापी भी भगवत्कथा के प्रभाव से भगवान के धाम का अधिकारी बन गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सच्चिदानंद स्वरूप हैं और कृष्ण का अर्थ ही परम आनंद है। संसार में प्रत्येक व्यक्ति आनंद की खोज में लगा हुआ है, लेकिन वास्तविक आनंद किस प्रकार प्राप्त किया जाए, यह अधिकांश लोग नहीं जानते। भौतिकतावादी दृष्टिकोण से जीवन जीने पर मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करने के प्रयास में निराशा का सामना करता है। आचार्य ने कहा कि दिव्य आनंद की प्राप्ति के लिए मनुष्य को अपने जीवन दर्शन को समझना होगा और उसे समझने का सबसे सरल माध्यम भगवान की कथा है। ज्ञान और भक्ति दोनों ही अंतरंग भाव हैं, जो अंत:करण में निवास करने वाले परमात्मा का साक्षात स्पर्श कराते हैं। शास्त्रों के अनुसार इंद्रियों से परे मन, मन से परे बुद्धि और बुद्धि से भी परे परमात्मा का स्थान है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत के महात्म्य में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भगवत्कथा मनुष्य के हृदय में ज्ञान, वैराग्य और भक्ति को पुष्ट करती है। भगवान, भगवान की कथा और भक्तों की शरणागति कभी निष्फल नहीं होती। कथा में मुख्य यजमान भगवान भक्श सिंह, आशा सिंह तथा गोसाईगंज विधायक अभय सिंह सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

शोक समाचारअयोध्या जिले के जाने-माने उद्योगपति और के एम‌ शुगर मील के ‌चेयरमैन लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला का हुआ निधन । लखनऊ क...
14/03/2026

शोक समाचार

अयोध्या जिले के जाने-माने उद्योगपति और के एम‌ शुगर मील के ‌चेयरमैन लक्ष्मीकांत झुनझुनवाला का हुआ निधन । लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस। चार दिन पहले आया था हार्ट अटैक। रविवार को लगभग 11बजे पीएम शुगर मिल मसोधा परिसर से अंतिम यात्रा निकलेगी और अयोध्या धाम की रामघाट पर होगा अंतिम संस्कार।

14/03/2026
भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट के ऐलान के बाद विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलाव...
12/03/2026

भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट के ऐलान के बाद विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसे लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया कि भारत राष्ट्रीय हित में जहां से मन होगा वहां से तेल खरीदेगा. सरकार ने कहा कि ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव बना हुआ है, ऐसे में भारत सबसे बेहतर कीमतों की पेशकश करने वाले किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा.

केंद्र सरकार ने कहा, 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ते तनाव के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित और स्थिर है. भारत ने अपने कच्चे तेल के स्रोत 27 से बढ़ाकर 40 देशों तक विविधीकृत किए हैं, जिससे आपूर्ति के कई वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित हुए हैं. राष्ट्रीय हित में भारत वहीं से तेल खरीदता है जहां सबसे प्रतिस्पर्धी और किफायती दरें उपलब्ध हों. उन्नत रिफाइनरी क्षमता के कारण विभिन्न ग्रेड के कच्चे तेल को प्रोसेस करना संभव है, जिससे आपूर्ति निर्बाध बनी रहती है.'

भारत ने शनिवार (7 मार्च 2026) को यह भी पुष्टि की है कि वह अमेरिका की ओर से दी गई अस्थायी छूट के बाद भी रूस से तेल आयात करना जारी रखेगा. यह छूट मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण दी गई थी. केंद्र ने कहा है कि नई दिल्ली को इस तरह की खरीदारी के लिए किसी भी देश से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है.

सरकार ने कहा, 'भारत रूसी तेल खरीदने के लिए कभी किसी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं रहा है. भारत फरवरी 2026 में भी रूसी तेल का आयात जारी रखेगा और रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना रहेगा. रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन सालों के दौरान, भारत ने अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की आपत्तियों के बावजूद रूसी तेल खरीदना जारी रखा. रियायती कीमतों और रिफाइनरी की मांग के कारण 2022 के बाद आयात में बढ़ोतरी हुई.'

|

भारत रूस से 30 दिनों पेट्रोल खरीद सकेगा अमेरिका ने दी छूट ।आपकी क्या राय है
10/03/2026

भारत रूस से 30 दिनों पेट्रोल खरीद सकेगा अमेरिका ने दी छूट ।

आपकी क्या राय है

साथियों नमस्कार हम लोगों ने मिलकर एक समाजसेवी ट्रस्ट तैयार किया है जिसका नाम जेमा फाउंडेशन ट्रस्ट है जिसके जरिए लगातार ज...
09/03/2026

साथियों नमस्कार
हम लोगों ने मिलकर एक समाजसेवी ट्रस्ट तैयार किया है जिसका नाम जेमा फाउंडेशन ट्रस्ट है जिसके जरिए लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है और उसके साथ-साथ बच्चों को पेन पेंसिल किताबें उनकी जरूरत का सामान दिया जाता हैं।

इस काम को लगातार जारी रखने के लिए आप सभी के छोटे-छोटे सहयोग की आवश्यकता है फंडिंग की जरूरत है आप लोग इसमें सहयोग करें जिससे आपके छोटे से सहयोग से किसी के चेहरे पर मुस्कान आ सके आपका छोटा सा सहयोग किसी के चेहरे पर खुशी ला सकता है तो इस काम में अपना सहयोग जरुर करें

निवेदक
👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻
जय मां फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष राहुल जायसवाल भारत नेशन ब्यूरो चीफ अयोध्या

इस ट्रस्ट में पदाधिकारी और कार्यकर्ता के रूप में काम भी कर सकते। है

जिसमें आपको आईडी उपलब्ध करायी जायेगी

Address

Gayasuddinpur
Ayodhya
224207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when aapki news network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share