AD TV Azamgarh

AD TV Azamgarh Follow us for latest news & updates.

पिछले चार दिन से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव पोखरी में मिला, गांव में मातमपोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस हर पहल...
02/08/2026

पिछले चार दिन से लापता पांच वर्षीय मासूम का शव पोखरी में मिला, गांव में मातम
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

मुबारकपुर आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के #सिकठी गांव से चार दिन पहले लापता हुए पांच वर्षीय मासूम मोहम्मद आरिज का शव रविवार को गांव के पास स्थित एक पोखरी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद आरिज चार दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसके बाद से परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। सभी को उम्मीद थी कि मासूम सकुशल मिल जाएगा, लेकिन रविवार को गांव के समीप स्थित पोखरी में उसका शव मिलने से यह उम्मीद टूट गई।
सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।
इस दर्दनाक घटना से पूरे सिकठी गांव में शोक का माहौल है। मासूम की असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

जफराबाद थाना क्षेत्र में सामने आई दहला देने वाली वारदातजौनपुरजफराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिल दहला देने वाली व...
29/06/2026

जफराबाद थाना क्षेत्र में सामने आई दहला देने वाली वारदात
जौनपुर
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर 4 वर्षीय मासूम का खून से लथपथ झाड़ी मे शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। सूचना मिलने पर डीएम एसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र एक गांव की निवासी महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, बच्ची रहस्यमय में लापता हो गई। पहले परिवार वाले खुद काफी खोजने का प्रयास किया इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर घर तलाश किया, सुबह सरपत के झुरमुट में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मासूम की हत्या से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है।

आजमगढ़ सड़क हादसे में 6 नौजवान घायलबीती रात एक दुखद सड़क हादसे में अंजुमन सज्जादिया माहुल के कुछ नौजवान, जो बहाउद्दीनपुर...
29/06/2026

आजमगढ़ सड़क हादसे में 6 नौजवान घायल
बीती रात एक दुखद सड़क हादसे में अंजुमन सज्जादिया माहुल के कुछ नौजवान, जो बहाउद्दीनपुर (पवई) में शब्बेदारी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, माहुल के पास उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में कुल 6 नौजवान घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें Lifeline Hospital में भर्ती कराया गया है, जबकि 4 घायल साथियों का इलाज Tahir Hospital में चल रहा है।

जनपदआजमगढ़ सरायमीर: मारपीट और गर्म पानी के भगौने में डालने के मामले में वांछित आशीष उर्फ डिम्पल गिरफ्तार............आजमग...
21/05/2026

जनपदआजमगढ़ सरायमीर: मारपीट और गर्म पानी के भगौने में डालने के मामले में वांछित आशीष उर्फ डिम्पल गिरफ्तार............

आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में मारपीट, लाठी-डंडे से हमला के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ डिम्पल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान अन्य तीन नामजद आरोपियों की संलिप्तता नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें मुकदमे से बाहर कर दिया।

18 मई 2026 को वादी लालचन्द्र सोनकर निवासी लेडुआवर बसालतगंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 17 मई की रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आशीष उर्फ डिम्पल, अमन उर्फ सीबू, दिनेश और मुकेश ने उनके बेटे वीरेन्द्र सोनकर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप था कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गर्म पानी के भगौने में डाल दिया और‌ जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 125/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 124(1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और साक्ष्य जुटाए, जिसमें केवल आशीष कुमार गौतम उर्फ डिम्पल पुत्र रामसेवक निवासी लेडुआवर की संलिप्तता सामने आई। अन्य तीन आरोपियों की भूमिका नहीं मिलने पर मुकदमे से संबंधित धाराएं हटा दी गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने सिकरौर सहबरी-सरायमीर मार्ग पर चेकिंग के दौरान रात करीब 11:20 बजे आरोपी आशीष उर्फ डिम्पल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD TV Azamgarh

कुवैत में आजमगढ़ के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामसरायमीर/आजमगढ़।आजमगढ़ जनपद के एक युवक की कुवैत में हुए हाद...
28/04/2026

कुवैत में आजमगढ़ के युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
सरायमीर/आजमगढ़।
आजमगढ़ जनपद के एक युवक की कुवैत में हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायमीर क्षेत्र के ग्राम राजापुर सिकरौर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद काशिफ कुवैत में फोर व्हीलर गैराज चलाते थे और एक कुशल मैकेनिक के रूप में जाने जाते थे। सोमवार दोपहर वह एक गाड़ी के इंजन को चेन पुली पर लटकाकर नीचे से मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चेन पुली का लॉक टूट गया, जिससे लटका हुआ इंजन सीधे उनके सिर पर गिर पड़ा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक स्वभाव से नेक दिल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। वह जल्द ही घर आने की तैयारी में थे।
मृतक अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन, पत्नी तथा तीन बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों की सहमति से आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद कुवैत में ही उनका अंतिम संस्कार (दफन) किया जाएगा।

31/03/2026
अज्ञात कारणों से लगी आग 30 बीघा गेहूं के फसल जल कर राख फसल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबूसरा...
31/03/2026

अज्ञात कारणों से लगी आग 30 बीघा गेहूं के फसल जल कर राख फसल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
सरायमीर (आजमगढ़)।
थाना सरायमीर क्षेत्र के ग्राम खासडीह में मंगलवार लगभग 2:00 बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, जिससे लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खासडीह निवासी तुफेल अहमद, सुहेल अहमद व अबू ज़ैद पुत्रगण इरशाद अहमद के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने खतरनाक रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

सरायमीर आजमगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति के पाकिट से 12 हजार रुपए निकाल कर फरार। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुटी...
07/03/2026

सरायमीर आजमगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति के पाकिट से 12 हजार रुपए निकाल कर फरार। सूचना पाकर पुलिस जांच में जुटी। मिली जानकारी के अनुसार इफ्तिखार पुत्र अब्दुल शमद ग्राम नोनियाडीह थाना फूलपुर आजमगढ़ अपने बाइक से थाना सरायमीर के कौंरागहनी रिस्तेदारी जा रहे थे।छित्तेपुर बाजार में स्थित युनियन बैंक के पास पहले से खड़ा व्यक्ति उनको रोक कर कहा कि कहां जा रहे हैं। आगे चेकिंग हो रही है कागज़ दिखाई सही है। कागज़ देखने के बहाने पाकिट में रखा 12 हजार रुपए निकाल कर भाग गया।बाइक सवार व्यक्ति ने घटना की सूचना 112 नम्बर डायल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है !
AD TV Azamgarh

आजमगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतीपुर गांव में होली के रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। द...
04/03/2026

आजमगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतीपुर गांव में होली के रंग डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला छेड़खानी से जुड़ा बताया जा रहा है, घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में श्याम बली राजभर (40) और संजना राजभर (25) शामिल हैं। दोनों का उपचार जारी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मेंहनगर क्षेत्र के कुछ युवक तरवा थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान रंग डालने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

14/02/2026

मार्टिनगंज फूलपुर मार्ग पर कौंरा गहनी में जलती हुई स्कूली वैन बाल-बाल बचे बच्चे

Address

Azamgarh

Telephone

+917897722440

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AD TV Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share