Azamgarh News

Azamgarh News Follow please

 #गंभीरपुर_थाना 5 अगस्त को सद्दोपट्टी निवासी रामनगीना जो थाने के चौकीदार थे की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई आज मृतक के घ...
08/08/2026

#गंभीरपुर_थाना
5 अगस्त को सद्दोपट्टी निवासी रामनगीना जो थाने के चौकीदार थे की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई आज मृतक के घर जाकर परिजनो को गंभीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बाइस हजार पांच रुपए का सहयोग गिया गयाइस मौके पर उप निरीक्षक योगेश सरोज हेड कास्टेबल शाहिद कमल समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

Azamgarh News: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांगराष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत...
02/08/2026

Azamgarh News: पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदो ं के खिलाफ की जा रही कथित अभद्र टिप्पणियो ं के विरोध में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सम्मान मे ं नारे भी लगाए। 11:09 AM

संघ के जिला महामंत्री अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन सौंपा। मोदनवाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देश के प्रधानमंत्री को गाली देना या अपशब्द कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संघ के जिला उपाध्यक्ष संदीप गांधी नेहाल ने कहा कि शिक्षित युवाओं द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। संघ के मंत्री रामविजय गुप्ता और अन्य पदाधिकारियो ं ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर भ्रामक और वैमनस्य फैलान े वाली सामग्री की निगरानी करने की मांग की। इस अवसर पर जिला सचिव भरत मद्धेशिया, विवेक गुप्ता, प्रशांत मद्धेशिया सहित कई अन्य युवा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 #आज़मगढ़ जामिया फैज़ ए आम की स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 9 वर्षीय छात्र की मौत #आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में ...
09/07/2026

#आज़मगढ़ जामिया फैज़ ए आम की स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, 9 वर्षीय छात्र की मौत
#आज़मगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय छात्र यूनुस बेलाल खान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
#जानकारी के अनुसार, जामिया फैज़ेआम, देवगांव की स्कूल बस बच्चों को लेकर वाराणसी–आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही मोड़ तिराहे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
#गंभीर रूप से घायल बनारसपुर निवासी 9 वर्षीय यूनुस बेलाल खान को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
#सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी बस को हटवाया। अन्य घायल बच्चों का उपचार जारी है। क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने 09 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्तआपराधिक मामलों में संलिप्त पाये जाने पर 8 व्यक्तियों के विरूद्ध हुई क...
08/07/2026

आजमगढ़ : जिलाधिकारी ने 09 शस्त्र लाइसेंस किया निरस्त

आपराधिक मामलों में संलिप्त पाये जाने पर 8 व्यक्तियों के विरूद्ध हुई कार्रवाई_

आजमगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने 08 व्यक्तियों के कुल 09 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया। जिन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें थाना अतरौलिया क्षेत्र के बृजेश उपाध्याय, थाना पवई के जयप्रकाश सिंह, थाना फूलपुर के अशहद उर्फ चुन्नू शेख, थाना गंभीरपुर के मो. आरिफ (02 शस्त्र लाइसेंस), थाना कोतवाली के मंजीत उर्फ रंजीत सिंह, थाना महाराजगंज के मो. फैसल तथा थाना निजामाबाद के जिलेदार यादव शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत पाए गए हैं। इनकी गतिविधियों एवं आपराधिक प्रकरणों के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार इनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति करते हुए पत्राचार किया गया था। प्राप्त आख्या, उपलब्ध अभिलेखों एवं संबंधित प्रकरणों का परीक्षण करने के उपरांत शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत सभी तथ्यों पर विचार करते हुए उक्त शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी ऐसे व्यक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिसकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हों अथवा जिसके विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित हों। प्रशासन द्वारा कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे।

आजमगढ़: 21 से 23 अगस्त को होगी विशेष लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडीआजमगढ़ : समाधान समारोह के अन्तर्गत दिनांक...
07/07/2026

आजमगढ़: 21 से 23 अगस्त को होगी विशेष लोक अदालत, प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी

आजमगढ़ : समाधान समारोह के अन्तर्गत दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु वाहन को ए०डी०आर० परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ से रवाना किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन द्वारा बताया गया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित मामले शामिल किये जायेगे। विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

सम्मानित अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है। समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों / वार्ताओं में व्यक्तिगत अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

पक्षकार अपने मामले (जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में शामिल करने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त गूगल फार्म पर सबमिट कर सकते हैं।

इस वास्ते गूगल फॉर्म तैयार किया गया है। इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यन्त सरल है। इस भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत), 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

07/07/2026

आजमगढ़ के बिलरियागंज मे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल; एक की हालत गंभीर ।

आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कासिमगंज कस्बे में रविवार रात करीब 8:30 बज दो पड़ोसी पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लाठी-डंडो हॉकी तथा ईंट-पत्थरों से जमकर मर पीट हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष के इंतखाब आलम पुत्र अबू आला, शादाब आलम पुत्र अबू आला, जावेद पुत्र सेराज, मोहम्मद कैफ पुत्र शाहबाज निवासी कस्बा बिलरियागंज तथा नूर आलम पुत्र रेहान निवासी मोहम्मदपुर

थाना बिलरियागंज हैं। वही दूसरे पक्ष के जियाउद्दीन पुत्र मोहम्मद ईशा और जोहेब पुत्र मोहम्मद

आजमगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाईआजमगढ़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यव...
06/06/2026

आजमगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

आजमगढ़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में नरौली तिराहा, पहाड़पुर तिराहा, बलरामपुर चौकी क्षेत्र, अग्रसेन चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई।

पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने, नशे की हालत में वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ चालान, सीज एवं अन्य प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

“1 लाख से ज्यादा की कुर्सी पर बैठीं दिल्ली CM!”📸 रेखा गुप्ता की ये तस्वीर वायरल होते ही मचा सियासी बवाल💺 लग्जरी चेयर पर ...
27/05/2026

“1 लाख से ज्यादा की कुर्सी पर बैठीं दिल्ली CM!”
📸 रेखा गुप्ता की ये तस्वीर वायरल होते ही मचा सियासी बवाल
💺 लग्जरी चेयर पर विपक्ष ने उठाए सवाल
🗣️ सोशल मीडिया पर लोग बोले — “जनता के टैक्स का पैसा?”
⚡ तस्वीर ने बढ़ाई दिल्ली की राजनीति की गर्मी!

आजमगढ ़ में चकबंदी कार्य पर सख्ती: लापरवाह लेखपालो ं पर गिरेगी गाज, डीएम ने 5 लेखपालों के ट्रांसफर के दिए निर्देश
28/04/2026

आजमगढ ़ में चकबंदी कार्य पर सख्ती: लापरवाह लेखपालो ं पर गिरेगी गाज, डीएम ने 5 लेखपालों के ट्रांसफर के दिए निर्देश

Address

Azamgarh
276001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azamgarh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Azamgarh News:

Shortcuts

Share