13/08/2026
🚨 आजमगढ़: जमीनी विवाद में बेटी पर जानलेवा हमला, वांछित आरोपी गिरफ्तार
अतरौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
जमीन और पेड़ काटने के विवाद में मारपीट, बेटी पर जानलेवा हमला, घर में तोड़फोड़ और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त नीरजकान्त उर्फ पिन्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को सुखीपुर अंडरपास के पास रात करीब 10:15 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
⚠️ जमीन विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस का एक्शन!
#आजमगढ़ #अतरौलिया