15/09/2026
🚨 आजमगढ़ पुलिस में बड़ी कार्रवाई
अहरौला और अतरौलिया थानों के प्रभारी निलंबित
आजमगढ़ पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अहरौला थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक मंतोष सिंह और अतरौलिया थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र नाथ दुबे को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पुलिस अधिकारियों पर विभिन्न मामलों की विवेचनाओं को समय पर पूरा नहीं करने, मामलों को लंबित रखने तथा निर्धारित समयसीमा में निस्तारण को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। इसके अलावा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों एवं निर्देशों के अनुपालन में भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
पुलिस विभाग की ओर से दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच/कार्यवाही शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।
📍 जनपद – आजमगढ़
#आजमगढ़ #अहरौला #अतरौलिया