Khabaronazar

Khabaronazar I’m Shameem Jairajpuri, with over 20 years of experience in journalism,This is a page where you find most accurate , reliable and latest news updates .
(1)

JAI HIND 🇮🇳 . | DO TRUST WE MAKE IT MORE STRONG |

05/10/2026

आजमगढ़ के मिर्जापुर का रहने वाला

इबराक खान पुत्र इमदाद खान मुंबई से गिरफ्तार

थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ पुलिस के हवाले से खबर

कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस व अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने के प्रकरण में निजामाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 अभियुक्त मुम्बई से गिरफ्तार

कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के मामले में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर, 33 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पैन कार्ड बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त-
इबराक खान पुत्र इमदाद खान निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, हाल मुकाम बिल्डिंग नं0 02बी, फ्लैट नं0 504, पाटलिपुत्र, थाना ओशिवरा, जिला मुम्बई, महाराष्ट्र, उम्र 42 वर्ष।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह का आधिकारिक वक्तव्य।

थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़
29.09.2026 को व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव, थाना निजामाबाद को क्षेत्र से विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद निवासी मिर्जा अयाज बेग पुत्र मिर्जा मिनहाज बेग एवं उसके सहयोगियों द्वारा बाहर रहने वाले व्यक्तियों को ग्राम मिर्जापुर का निवासी दर्शाकर उनसे मोटी रकम ली जाती है तथा उनके नाम पर फर्जी पता एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर अधिकारियों एवं सम्बन्धित संस्थाओं को गुमराह करते हुए शस्त्र लाइसेंस एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाये जाते हैं।
प्राप्त सूचना के आधार पर जांच की गयी तो प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि *मो0 इबराक पुत्र इमदाद खान, जो वर्तमान समय में अंधेरी वेस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र में निवास* करता है, को *मिर्जा अयाज बेग* द्वारा *ग्राम मिर्जापुर के पते पर परिवार रजिस्टर, विद्यालय अभिलेख एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य अभिलेख बनवाये गये तथा उक्त अभिलेखों के आधार पर वर्ष 2010 में रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कराया गया एवं अन्य सरकारी लाभ* भी प्राप्त किये गये। जांच में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि इसी प्रकार अन्य व्यक्तियों के भी ग्राम मिर्जापुर के पते पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर शस्त्र लाइसेंस एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाये गये हैं तथा इसके एवज में मोटी रकम प्राप्त की गयी है।
उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में दिनांक *29.09.2026* को थाना निजामाबाद पर *मु0अ0सं0 245/2026 धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 29/30 आर्म्स एक्ट* के अन्तर्गत मिर्जा अयाज बेग पुत्र मिर्जा मिनहाज बेग निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद, मो0 इबराक खान पुत्र इमदाद खान निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद, हाल मुकाम बिल्डिंग नं0 02बी, फ्लैट नं0 504, पाटलिपुत्र, थाना ओशिवरा, मुम्बई, महाराष्ट्र तथा अन्य नाम-पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण-
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण से अनुमति प्राप्त कर निरीक्षक (अपराध) जयप्रकाश यादव एवं उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय हमराह पुलिस बल के दिनांक *01.10.2026* को मुम्बई पहुंचे। थाना ओशिवरा, मुम्बई पुलिस के सहयोग से अभियुक्त के वर्तमान पते पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी। मौके पर मौजूद व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम *इबराक खान पुत्र इमदाद खान निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, हाल मुकाम बिल्डिंग नं0 02बी, फ्लैट नं0 504, पाटलिपुत्र, थाना ओशिवरा, जिला मुम्बई, महाराष्ट्र, उम्र 42 वर्ष* बताया।
अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से *एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस एवं एक पैन कार्ड* बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त *मुकदमा उपरोक्त* से सम्बन्धित लाइसेंसी *एक अदद रिवाल्वर, 32 बोर के 33 अदद जिन्दा कारतूस एवं 02 अदद खोखा कारतूस* बरामद हुए।
अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग एवं गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। दिनांक 02.10.2026 को अभियुक्त को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांद्रा, मुम्बई, महाराष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत कर जनपद आजमगढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया। इसके पश्चात अभियुक्त को दिनांक 04.10.2026 को थाना निजामाबाद लाया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

जांच में प्रकाश में आये महत्वपूर्ण तथ्य-
जांच के दौरान पाया गया कि मो0 इबराक खान पुत्र इमदाद खान, निवासी अंधेरी वेस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र का शस्त्र लाइसेंस संख्या 315/2010 ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद के पते पर जारी हुआ था। उक्त शस्त्र लाइसेंस दिनांक 22.01.2010 का है। जांच में ग्राम मिर्जापुर के पते से सम्बन्धित जूनियर हाईस्कूल का स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल आदि अभिलेख कूटरचित होने की जानकारी प्रकाश में आयी है।
उक्त कूटरचित अभिलेखों के आधार पर आधार कार्ड, वोटर आईडी सहित अन्य दस्तावेज तैयार किये जाने की बात भी सामने आयी है। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि वर्ष 2025 में मो0 इबराक द्वारा मुम्बई, महाराष्ट्र के अस्थायी पते पर गजट के माध्यम से अपना नाम परिवर्तित कर मो0 इबराक खान पुत्र इमदाद खान कराया गया, जबकि इसी नाम से वर्ष 2010 में शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ था।
इसी प्रकार शाहिद मोहम्मद खान पुत्र मोहम्मद सईद खान, निवासी अंधेरी वेस्ट, मुम्बई, महाराष्ट्र का भी वर्ष 2010 में शस्त्र लाइसेंस संख्या 314/2010 ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद के पते पर जारी होना पाया गया। उक्त शस्त्र लाइसेंस के सम्बन्ध में भी कूटरचित दस्तावेजों के प्रयोग की जानकारी प्रकाश में आयी है।
मो0 इबराक खान एवं शाहिद मोहम्मद खान के नाम SIR (Special Intensive Revision) Voter List-2026 में भी ग्राम मिर्जापुर के पते पर दर्ज होने की बात प्रकाश में आयी है, जबकि ग्राम प्रधान की वर्तमान रिपोर्ट तथा परिवार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों के अवलोकन से दोनों व्यक्तियों का ग्राम मिर्जापुर थाना निजामाबाद का निवासी होना नहीं पाया गया।
जांच में ग्राम मिर्जापुर निवासी मिर्जा अयाज बेग पुत्र मिर्जा मिनहाज बेग की भूमिका भी प्रकाश में आयी है। उसके द्वारा बाहरी व्यक्तियों को ग्राम मिर्जापुर का निवासी दर्शाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने तथा शस्त्र लाइसेंस एवं अन्य सरकारी लाभ दिलाने में सहयोग किये जाने की बात सामने आयी है। मिर्जा अयाज बेग, उसकी पत्नी, पुत्र एवं भाइयों सहित कुल 08 शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी भी जांच में प्रकाश में आयी है। प्रकरण में उसकी भूमिका तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 245/2026 धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 29/30 आर्म्स एक्ट, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।

बरामदगी का विवरणः-
1. 01 अदद रिवाल्वर 32 बोर।
2. 33 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर।
3. 02 अदद खोखा कारतूस 32 बोर।
4. 01 अदद आधार कार्ड।
5. 01 अदद ड्राइविंग लाइसेंस।
6. 01 अदद पैन कार्ड।

आपराधिक इतिहास-

मिर्जा अयाज बेग पुत्र मिनहाज बेग निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद, आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 245/2026 धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 29/30 आर्म्स एक्ट, थाना निजामाबाद।
2. मु0अ0सं0 177/2026 धारा 126(2), 131, 351(3), 352, 61(2) बीएनएस, थाना निजामाबाद, आजमगढ़।

मो0 इबराक खान पुत्र इमदाद खान निवासी मिर्जापुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, हाल मुकाम बिल्डिंग नं0 02बी, फ्लैट नं0 504, पाटलिपुत्र, थाना ओशिवरा, जिला मुम्बई, महाराष्ट्र
1. मु0अ0सं0 245/2026 धारा 61(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस एवं 29/30 आर्म्स एक्ट, थाना निजामाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक (अपराध) जयप्रकाश यादव, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
3. मु0आ0 धर्मेन्द्र कुमार यादव, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
4. का0 शाश्वत त्रिपाठी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।

05/10/2026

आजमगढ़ बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मण्डल प्रभारी डाक्टर विजय प्रताप ने दिया बड़ा बयान

#बसपा

05/10/2026

Azamgarh - लालगंज से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए पंकज कुमार के नाम की घोषणा

पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम के बेटे हैं पंकज कुमार

#बसपा

04/10/2026

आजमगढ़ - बहुजन समाज पार्टी के पूर्व एमपी डॉक्टर बलिराम के बेटे पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया

#बसपा

04/10/2026

आजमगढ़ में भाजपा की बैठक में बवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंग की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ज्ञानू सिंह आपस में भिड़े वीडियो वायरल


04/10/2026

आजमगढ़ में भाजपा की बैठक में बवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंग की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और ज्ञानू सिंह आपस में भिड़े वीडियो वायरल



04/10/2026

*थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़*

*थाना मेहनगर व थाना तरवां पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का किया गया पर्दाफाश; जनपद आजमगढ़ के पौहारी बाबा मंदिर में हुई 02 घटनाओं एवं थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर की 01 घटना का सफल अनावरण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*थाना मेंहनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थिति पौहारी बाबा मंदिर से चोरी किए गए कुल 20 पीतल के घंटे बरामद, चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹1 लाख नकद व घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. श्याम गुप्ता पुत्र राजन प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम लहरतारा बौलिया, थाना मडुवाडीह, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष।
2. प्रेम कुमार पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम पियरिया पोखरी, थाना चेतगंज, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 34 वर्ष।
3. पप्पू राम पुत्र विक्रमा राम, निवासी ग्राम महुलसा, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
4. हर्ष गुप्ता पुत्र श्याम गुप्ता, निवासी चौकाघाट पानी टंकी, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष।
5. सतीश कुमार पुत्र लालजीत, निवासी बिजरवा पचई पट्टी, थाना सादात, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
6. अतुल कसेरा पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम तुलसी चौक, थाना कटरा कोतवाली, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 30 वर्ष।

04/10/2026

आजमगढ़ : प्रेमिका पर प्रभाव जमाने के लिए खुद को मारी गोली
पुलिस के हवाले से खबर
थाने पहुंचकर युवक ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया फायरिंग का आरोप, जांच में खुला राज

घटनास्थल के साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आई सच्चाई, पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

04/10/2026

आजमगढ़ में अशरफपुर का रहने वाला आसिफ का हुआ हाफ एनकाउंटर

पुलिस के हवाले से खबर

थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

बकरी चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद 01 अभियुक्त गिरफ्तार

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
आसिफ पुत्र हसीब निवासी अशरफपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष।

03/10/2026

Azamgarh - अहरौला हत्या कांड के बाद इंसानियत की बड़ी मिसाल , डॉ मनीष त्रिपाठी बे सहारो के लिए बने सहारा

Address

Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabaronazar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabaronazar:

Shortcuts

Share