14/09/2026
पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली ₹25 हजार की इनामिया अभियुक्ता गिरफ्तार
आजमगढ़। गम्भीरपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार की इनामिया महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूजा-पाठ के बहाने घरों में प्रवेश कर आभूषण आदि की ठगी करने वाले गिरोह की सदस्य है। उसके खिलाफ आजमगढ़ और जौनपुर में ठगी व चोरी से जुड़े कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त 2025 को सरायपलटू गांव में तीन महिलाओं ने पूजा-पाठ के बहाने एक घर में प्रवेश कर आभूषण आदि लेकर ठगी की थी। मामले में 12 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में आरोपी महिलाओं की पहचान सामने आने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रही अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर एसएसपी आजमगढ़ ने 7 सितंबर 2026 को ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 14 सितंबर को करीब 12:10 बजे आजमगढ़-मोहम्मदपुर दयालपुर मोड़ से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।