Ayansh Reaction Video

Ayansh Reaction Video Hello Dosto,
Es Page pe Aap sabhi ka swagat hai
Thanks you......

Azamgarh news
02/10/2026

Azamgarh news

22/09/2026
हर हर हर महादेव
21/09/2026

हर हर हर महादेव

कमल किशोर, हरदा (पूर्णिया)। Purnia Love Marriage Living Daughter Shraddh Feastप्रेम जब जाति, कुल और तथाकथित सामाजिक प्रत...
19/09/2026

कमल किशोर, हरदा (पूर्णिया)। Purnia Love Marriage Living Daughter Shraddh Feast

प्रेम जब जाति, कुल और तथाकथित सामाजिक प्रतिष्ठा की दहलीज लांघता है, तो परंपराओं के नाम पर रूह कंपा देने वाले नजारे सामने आते हैं। पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गांव में एक पिता का अपनी जीवित बेटी के प्रति उपजा आक्रोश इस कदर पराकाष्ठा पर पहुंच गया कि उसने न केवल जीवित बेटी का पुतला जलाकर अंतिम संस्कार किया, बल्कि बाकायदा पंडितों को बुलाकर विधि-विधान से पिंडदान, मुंडन और ग्रामीणों के लिए श्राद्ध भोज (ब्रह्मभोज) तक का आयोजन कर डाला।

ऐप में पढ़े

जानकारी के अनुसार, चपय गांव निवासी मनोज गोस्वामी की पुत्री रिया का पड़ोस में ही रहने वाले मिलन के साथ बीते एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घरों के बीच का फासला महज 150 मीटर यानी सिर्फ तीन घरों का था। दोनों परिवारों के बीच पूर्व से काफी आना-जाना था। चूंकि दोनों अलग-अलग जातियों से ताल्लुक रखते थे, इसलिए दोनों के ही परिवार इस शादी के खिलाफ थे।

बात ऐसी भी नहीं कि देख कर उछल पड़ें और प्रशंसा के पुल बांध दें, पर नए लड़कों में अपनी धार्मिक परम्पराओं, प्रतीकों के प्र...
18/09/2026

बात ऐसी भी नहीं कि देख कर उछल पड़ें और प्रशंसा के पुल बांध दें, पर नए लड़कों में अपनी धार्मिक परम्पराओं, प्रतीकों के प्रति आदर का भाव और इस भाव का बेझिझक प्रदर्शन अच्छा तो लगता ही है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यह प्रदर्शन सुंदर था।
सेक्युलर देश बनाने के नशे में हमने अपनी धार्मिक भावनाओं के प्रदर्शन को तो लम्बे समय तक त्याग ही दिया था। स्वयं को ज्ञानी दिखाने के लिए "धर्म तो आंतरिक विषय है, धार्मिक विश्वासों के प्रदर्शन का क्या मतलब," जैसी बकवास बातें भी करते रहे हैं हम। हमने जैसे तय कर दिया था कि कोई भी हिंदू अभिनेता, नेता, अधिकारी, खिलाड़ी अपने धार्मिक विश्वास को सात पर्दे में छुपा कर रखेगा। हालांकि इसी देश में विदेशी संस्थाएं अपने संप्रदाय के प्रसार के लिए प्रति वर्ष करोड़ों, अरबों रुपए खर्च करती रही हैं, पर बहुसंख्यक होने के फर्जी दायित्वबोध से दबे हमलोग स्वयं को छिपा कर रखने के आदी हो गए थे। अब हर मंच पर इस बंधन को टूटते देखना आनंद तो देता ही है...
अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। वे भविष्य में रोहित शर्मा का स्थान ले लेंगे या नहीं, यह तो नहीं कहा जा सकता, पर उन्हें उस दिशा में बढ़ते देखना सुखद है। आखिर कल उन्होंने तीस गेंद में शतक ठोक कर रोहित के ही रिकॉर्ड को तोड़ा है।
तो अभिषेक को शुभकामनाएं। अब लगता है कि रोहित विराट और सूर्यकमार के रिटायर होने के बाद अभिषेक लिए भी कभी कभी क्रिकेट देख सुन लिया जाएगा।

पहले तबाही मचाओ फिर ऐसे शांत हो जाओ जैसे कुछ किया ही नही हो। उसका चेहरा इतना मासूम है कि कोई सोच भी नही सकता कि वह इतना ...
18/09/2026

पहले तबाही मचाओ फिर ऐसे शांत हो जाओ जैसे कुछ किया ही नही हो। उसका चेहरा इतना मासूम है कि कोई सोच भी नही सकता कि वह इतना खतरनाक भी हो सकता है। सुना था अभिषेक शर्मा को गेंदबाजी करने के लिए अफगानी गेंदबाजों ने एआई का सहारा तक ले लिया था लेकिन नतीजा शून्य रहा।

जिस तूफान को सभी देखना चाहते थे वह तूफान सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में आखिरकार आ ही गया। हालांकि अभिषेक शर्मा इसके पहले वाले दोनों मैचों में ट्रेलर जरूर दिखा चुके थे। अब पूरी फिल्म तीसरे टी20आई मैच में रिलीज हो चुकी है। वो तो अभी तक भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नही ले रहे थे लेकिन इस बार अफगानी कप्तान ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुन ली और आफत मोल ले ली।

वो लोग जो कुछ देर के लिए भी मैच नही देखें होंगे उनको पछतावा ही होगा। अभिषेक शर्मा ने एक बल्लेबाज के रूप में टी20आई में टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाड़ियों में सबसे तेज शतक बना दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ फ्रेंडशिप कप के तीसरे टी20आई मैच में यह कारनामा उन्होंने किया है। मात्र 30 गेंदों पर ही उन्होंने शतक पूरा करके यह रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि अभिषेक शर्मा थोड़ा जल्दबाजी कर गए और 10वें ओवर में ही आउट हो गए। वह 34 गेंदों पर 9 चौके और 11 छक्के जड़कर 108 रन बनाकर आउट हुए।

नजारा तो तब देखने लायक रहा जब अभिषेक शर्मा शतक पूरा करने के बाद हेलमेट,बल्ला और ग्लव्स निकाल जमीन पर रखकर खुद भी ध्यान की मुद्रा में बैठ गए। मानो वह ऊपर वाले का ध्यान करके उनको धन्यवाद दे रहे हों साथ ही साथ दुनिया को यह संदेश भी दे रहे हों कि ऊपर वाले की मर्जी के बिना पत्ता भी नही हिलता।

आओ आज दिमाग़ का दही करे "आपके भाभी के पति के पिता की पत्नी के पिता का बेटा आपके क्या लगेगा "".
18/09/2026

आओ आज दिमाग़ का दही करे "आपके भाभी के पति के पिता की पत्नी के पिता का बेटा आपके क्या लगेगा "".

:🤯 किसी ने सोचा भी नहीं था कि खेत में ऐसा अद्भुत दृश्य देखने मिलेगा।🌿🎊💯
18/09/2026

:🤯 किसी ने सोचा भी नहीं था कि खेत में ऐसा अद्भुत दृश्य देखने मिलेगा।🌿🎊💯

तस्वीर भारत-अफ़ग़ानिस्तान T20 मैच के बाद की है, जब लोग स्टेडियम छोड़कर चले गए...वायरल वीडियो के अनुसार  कुछ अफ़ग़ानिस्ता...
18/09/2026

तस्वीर भारत-अफ़ग़ानिस्तान T20 मैच के बाद की है, जब लोग स्टेडियम छोड़कर चले गए...

वायरल वीडियो के अनुसार कुछ अफ़ग़ानिस्तान टीम के अफ़ग़ान फ़ैन उसके बाद बड़े-बड़े पॉलिथिन बैग लेकर वहाँ लोगों द्वारा फैलाया गया कचरा एकत्र कर डस्टबिन में फेंकते नज़र आए...

अफ़ग़ान फ़ैन्स ने सारा एरिया साफ़ करने के बाद स्टेडियम छोड़ा...

दरअसल सीरीज़ ज़रूर भारत में हो रही है, पर आधिकारिक मेज़बान टीम अफ़ग़ानिस्तान है... और अफ़ग़ानिस्तान के फ़ैन्स का कहना था कि वो ऐसा करके अपने देश और लोगों की पॉज़िटिव इमेज दिखाना चाहते हैं...

वाकई अफ़ग़ान फ़ैन्स का ये प्रयत्न क़ाबिले-तारीफ़ है!

Address

DEWARA JADID MAHARAJGANJ AZAMGARH
Azamgarh
276137

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayansh Reaction Video posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ayansh Reaction Video:

Shortcuts

Share