BPLNews

BPLNews किसी भी प्रकार के खबर को प्रकाशित करने व विज्ञापन छपवाने के लिए 7860251688 पर सम्पर्क करें
धन्यवाद

भाजपा अनुसूचित जिलाध्यक्ष का स्वागतमऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय ...
28/08/2021

भाजपा अनुसूचित जिलाध्यक्ष का स्वागत
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद तथा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती का जनपद कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता जाहिर की तथा कहा की ऐसा भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है की मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को क्षेत्रीय महामंत्री बनाकर सम्मानित किया गया। इस पार्टी के संस्थापक सदस्य पंडित दिन दयाल ने अंत्योदय का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अपने प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी जी के नेतृत्व में ही संभव है। अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुब्बाराव भारती ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकतार्ओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम सब भाजपा के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी के विचारधारा के अनुरूप हम सब मिलकर इसको और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर राकेश मिश्रा,राधेश्याम सिंह,सुदामा निराला,सुनील यादव, प्रिंस कुमार, मयंक मद्धेशिया,मनीष,नीरज राही,राधेश्याम राम, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संघ पदाधिकारी ने गौशाला में किया गो पूजनमऊ। शनिवार को विश्व प्रवासी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील द्विवेदी मऊ में दसई...
28/08/2021

संघ पदाधिकारी ने गौशाला में किया गो पूजन
मऊ। शनिवार को विश्व प्रवासी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील द्विवेदी मऊ में दसईं पोखरा स्थित गोपाल गौशाला में गो पूजन किया । तत्पश्चात उनके सानिध्य में विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ मऊ की एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने गाय और विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के विकास एवं विस्तार पर उपयोगी सुझाव एवं निर्देश दिए । बैठक का संचालन करते काशी प्रांत महामंत्री बृज किशोर जी ने तीन बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सितम्बर माह में क्रियान्वयन होने की बात कही । अंत में जिला प्रमुख राजेश ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभा के समापन की घोषणा की । बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रमुख नेहा , राजेश , युवा प्रमुख धर्मेंद्र , डॉ. मधु, संतोष, दुर्गावती, कृष्णा, दीपक , जितेंद्र आदि ने भाग लिया तथा विचार परिवार की पार्टी भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री श्रीमती नूपुर अग्रवाल जी ने बढ़ - चढ़कर गो पूजन एवं बैठक में सहभागिता की ।

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजितमधुबन-मऊ। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कटघरा शंकर स्थित शहीद स्...
28/08/2021

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित
मधुबन-मऊ। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक पर नेहरू युवा केन्द्र मऊ के तत्वाधान में झंडा फहराने और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नेहरू युवा केंद्र के सुनील त्रिपाठी ने कहा कि आजादी हमारे शहीदों और सेनानियों की अमूल्य धरोहर है इसे हमें संभाल कर और संजोकर नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना है । नई पीढ़ी आजादी कैसे मिली इसे अच्छी तरह नहीं जानती है । स्वतंत्रता संग्राम के वृत्तांत को इन्हें अच्छी तरह समझाने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से अवगत कराने का एक अभिनव प्रयास चल रहा है । इसी कड़ी में मऊ जनपद के शहीदों की बलिदानी धरती मधुबन कटघरा शंकर में दिनांक 28 अगस्त 2021 को शहीद इंटर कॉलेज मधुबन से शहीद स्मारक स्थल कटघरा शंकर तक फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन नेहरू युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में किया गया । इस अवसर पर अमर शहीद चेतना समिति के निदेशक लव कुश विश्वकर्मा ने तिरंगा झंडा लहरा करके तथा राष्ट्रगान गाकर युवा धावकों का उत्साहवर्धन किया । मधुबन कोतवाली के उप निरीक्षक एम एन सरोज ने शहीद इंटर कालेज में युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।जिसमें दर्जनों युवकों ने भाग लिया। दौड़ के समापन के पश्चात शहीद स्मारक परिसर में हरिओम बिरहा पार्टी आजमगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला कनौजिया राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अवनीश कुमार राहुल कुमार नेहा गुप्ता युवा मंडल अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री के सहयोगी छोटे लाल चौहान श्री हरि नारायण प्रसाद ने युवा शक्ति को स्वास्थ्य का डोज आधा घंटा रोज के महत्व को बताते हुए संबोधित किया गया । फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ प्रतियोगिता में अवधेश कुमार प्रथम रोहित कुमार द्वितीय अखिलेश यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में प्रेमचंद मोहम्मद शाकिर आनंद कुमार ने सहयोग प्रदान किया। नेहरू युवा केंद्र मऊ के ए पी ए ओम प्रकाश मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के उद्देश्य महत्त्व और कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला और धावकों कलाकारों मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का स्वागत किया ।

अभिषेक सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चिलकहर ब्लॉक संयोजकबलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉ...
28/08/2021

अभिषेक सिंह बने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के चिलकहर ब्लॉक संयोजक
बलिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉक इकाई चिलकहर का गठन जिला संयोजक राजेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। ब्लॉक चिलकहर में अभिषेक कुमार सिंह को संयोजक, जबकि सहसंयोजक के रूप में क्रमश: अनिल कुमार सिंह, विनय कुशवाहा, रामजीत प्रजापति, जयपाल राजभर, राजेश यादव व नरेंद्र नारायण सिंह को नियुक्त किया गया। जिला संयोजक राजेश सिंह व ब्लॉक संयोजक अभिषेक कुमार सिंह ने विश्वास दिलाया गया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शिक्षक हितों हेतु सदैव प्रयासरत रहा है, आगे भी रहेगा। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति हेतु ब्लॉक संयोजक ने आभार प्रकट किया गया। आवाह्न किया गया कि जब भी किसी शिक्षक को जरूरत होगी, संगठन कदम से कदम मिलाकर चलने को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कार्यक्रम सहसंयोजक प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, बेरुआरबारी ब्लॉक इकाई के संयोजक ओंकार नाथ सिंह, सहसंयोजक कर्ण प्रताप सिंह व ब्लॉक बांसडीह के संयोजक राजेश सिंह के साथ ही दिग्विजय बहादुर सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह, प्रथेश सिंह, बिट्टू शर्मा, अनीता, अंजू गुप्ता, आलोक सिंह, राम प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष सिंह, सर्वेश सिंह, शैलेश पांडेय, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

काबुल' से घर लौटे राजेश, मां व पत्नी ने मनाई खुशियांबलिया। अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे राजेश पाण्डेय काबुल के महौल को अब ...
28/08/2021

काबुल' से घर लौटे राजेश, मां व पत्नी ने मनाई खुशियां
बलिया। अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे राजेश पाण्डेय काबुल के महौल को अब भी नहीं भूल पा रहे हैं। आपबीती बयान करते हुए बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छितरौली गांव निवासी राजेश पाण्डेय ने बताया कि भारत से 22 फरवरी 2021 को ही सरिया वाले डाई टर्नर के पद पर कार्य करने के लिये काबुल गया था।काबुल एयरपोर्ट से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर नीली कम्पनी में मैं काम कर रहा था। तालिबान के कब्जे के बाद हम सभी बदहवास होकर काबुल एयरपोर्ट के नार्थ गेट नम्बर 6 से 100 मीटर की दूरी पर ही थे। तालिबानियों ने हम सभी 150 लोगों को एक साथ अगवा कर लिया। सुनसान स्थान पर सबको बैठा कर सबका पासपोर्ट आदि चेक किये। उसके बाद उन लोगों ने सबको खाना खाने के लिए पूछा, लेकिन डर के मारे किसी में खाने की हिम्मत नहीं हुई। सब कुछ जांचने परखने के बाद हम सभी को पांच घण्टे बाद काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ दिया गया। हम लोग एयरपोर्ट पहुंचे तो हमारी जान में जान आई, लेकिन मन में भय उसी तरह बना रहा, जब तक भारत की धरती पर हमारा जहाज उतर नहीं गया।
श्री पाण्डेय ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट व आसपास के इलाके में बमबारी व गोलियों से बराबर थर्रा रहा हैं। वहां के माहौल की चर्चा करते हुए बताया कि वहां की जो हालात हमारी आंखों ने देखा हैं, उसे जुबां से बयां कर पाना काफी मुश्किल हैं। ईश्वर एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की कृपा से मैं अपने वतन बाल बच्चो के बीच आज सही सलामत हूं। जीवन में इतना डर कभी नहीं लगा।राजेश पाण्डेय ने बताया कि देखने में तो वह भी इंसानों की तरह ही दिखते हैं, लेकिन किसी राक्षस से कम नहीं है। कब कहा गोली- बम चला देंगे, उनके दिमाग का कोई ठिकाना नही हैं। श्री पांडेय की माता श्रीमती माया पांडेय, पत्नी श्रीमती ममता पांडेय, बेटा अनुराग पांडेय (11 वर्ष) व दूसरा बेटा नीलेश पांडेय (10 वर्ष) काफी खुश है। मां व पत्नी ने कहा कि हमारे लिए भगवान से कम नहीं मोदी, जिनके बदौलत हमारी घर की धड़कन, जान व खुशी आज सही सलामत हम लोगों के बीच हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वहां फंसे सभी मां के बच्चे सही सलामत अपने घर वापस आ जाएं।

बदमाशों ने मारी युवक को गोलीचुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने का आरोपआजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर में पंचायत ...
28/08/2021

बदमाशों ने मारी युवक को गोली
चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने का आरोप
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। युवक को गोली हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पवई अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पवई थाना में तहरीर दी है। बीती रात अनवर अहमद शाह पुत्र एकलाख अहमद अपनी आटा-चक्की पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अनवर को लक्ष्य कर गोली दाग दी। हाथ में गोली लगने के बाद अनवर पिलर के पीछे छिप गया। इधर, गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोग आटा-चक्की की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने डायल 112 नंबर एवं पवई थाना के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हाथ में गोली फंसी होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनवर के पिता एकलाख अहमद ने चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह ने कहा कि शाहदुल्लापुर गांव में गोली चली है। एक युवक घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भूमि की उपलब्धता हेतु डीएम एवं एसडीएम से सम्पर्क करें: मण्डलायुक्तएनएच 233 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति मिल...
28/08/2021

भूमि की उपलब्धता हेतु डीएम एवं एसडीएम से सम्पर्क करें: मण्डलायुक्त
एनएच 233 के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति मिली काफी खराब,
व्यक्त की नाराजगी, उच्च स्तर पर अवगत कराने के दिये निर्देश
आजमगढ़। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने निर्देश दिया है कि मण्डल के जनपदों में स्वीकृत परियोजनाओं को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थायें समय से प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि स्वीकृत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो इसके लिए तत्काल सम्बन्धित डीएम और एसडीएम से सम्पर्क कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। मण्डलायुक्त श्री पन्त शुक्रवार को देर सायं अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित निर्माण कार्यों से सम्बन्धित बैठक में मण्डल के जनपदों में 50 लाख तथा उससे अधिक लागत तथा 50 करोड़ एवं उससे अधिक लागत की निमाणार्धीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जल निगम की कई परियोजनायें भूमि की अनुपलब्धता के कारण अनारम्भ पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए अधीक्षण अभियन्ता, जल निगम को निर्देशित किया कि सम्बन्धित जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से तत्काल सम्पर्क भूमि उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने कहा कि जो कार्य धनाभाव के कारण अनारम्भ अथवा बाधित हैं, उसके लिए प्रयास करके शीघ्र धनराशि आंटित करायें। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने समीक्षा में पाया कि धनराशि उपलब्ध होने बावजूद प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग के स्तर कई थानों में बैरकों का निर्माण कार्य बाधित है। इस स्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि इसकी जॉंच करें तथा सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए स्पष्ट आख्या उपलब्ध करायें। इसी प्रकार पैकफेड द्वारा तीनों जनपदों में कराये जा रहे निर्माण कार्यों में विगत कई माह से कोई प्रगति नहीं पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया तथा संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा को निर्देश दिया कि टीएसी के साथ पैकफेड के सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति और गुणवत्ता की जॉंच करें। यदि कार्य मानक और गुणवत्ता के विपरीत पाया जाता है या निर्माण कार्य विलम्बित पाया जाता है तो उसके लिए सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्ट संस्तुति सहित आख्या उपलब्ध करायें तथा शासन को भी वस्तुस्थिति से अवगत करायें। इसी प्रकार सेतु निगम द्वारा कराये जा रहे तीन कार्यों की प्रगति भी सन्तोषजनक नहीं मिलने पर मण्डलायुक्त ने असन्तोष व्यक्त किया तथा परियोजना प्रबन्धक, सेतु निगम को कारण स्पष्ट करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोंरेशन लिमिटेड के परियोजना प्रबन्धक को भी निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नहीं है तथा जहॉं भूमि उपलब्ध है परन्तु कार्य रुका हुआ है, की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करें। मण्डलायुक्त श्री पन्त ने 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा में एनएच-233 (लम्बिनी-वाराणसी मार्ग) की प्रगति एवं गुणवत्ता अत्यन्त खराब मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त किया तथा इसके लिए सम्बन्धित पीडी को जिम्मेदार मानते हुए उनके जोनल मैनेजर को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एनएच-24, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, गोरखपुर-वाराणसी लिंक मार्ग सहित अन्य सड़कों तथा सेतु निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गयी। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या तौकीर हुसैन, मुख्य भियन्ता, लोक निर्माण विभाग एके मणि, मुख्य अभियन्ता, यूपीपीसीएल अनूप कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि आजमगढ़ लालजी यादव, अधीक्षण अभियन्ता, लोनिवि बलिया सीपी गुप्ता, मण्डलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य स्वागतभाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों...
28/08/2021

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य स्वागत
भाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों को मिला: बासित अली
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का सठियांव चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद मुबारकपुर स्थित अल जामीअतुल अशरफिया में मजार ए हाफिज ए मिल्लत पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन शांति और पार्टी की बेहतर कामयाबी के लिए दुआ की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मुसलमानों को मिला है। अन्य पार्टियों ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक समझा है। उन्होंने सरकार की मदरसा आधुनिकरण नीति की सराहना भी की। शनिवार को सठियावं में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय को सम्मान देने का काम किया है तथा कल्याणकारी योजनाओं का बिना किसी भेदभाव के लाभ दिलाने का काम किया है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से 2022 में बीजेपी की पुन: वापसी के लिए जुटने का आहवान किया। इस अवसर पर दिवाकर सिंह बच्चा बाबू दुर्गेश सिंह रमेश यादव मोहम्मद आलिम खान नसीरूद्दीन अंसारी दानिश आजाद प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक नायाब हैदर वकार अहमद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामबचन चौहान नजराना खातून पूनम मौर्य फुरकान आजमी असमर आजमी आदि मौजूद थे।

सपा कार्यकतार्ओं ने किया डॉ संजय सिंह चौहान का जोरदार स्वागतप्रदेश से भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ चल रहा अभियान: डॉ संजय सिंह...
28/08/2021

सपा कार्यकतार्ओं ने किया डॉ संजय सिंह चौहान का जोरदार स्वागत
प्रदेश से भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ चल रहा अभियान: डॉ संजय सिंह चौहान
बरदह/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आवाहन पर जनवादी पार्टी, सोशलिस्ट संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान द्वारा आयोजित भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा जौनपुर होते हुए आजमगढ़ जनपद के दोनो सीमा पर जिवली बाजार में लालगंज पर पूर्व सपा विधायक बेचई सरोज, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैंड बाजा माला फूल के साथ स्वागत किया समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे। बरदह बाजार में विधानसभा अध्यक्ष राज नारायण यादव, भूमिहार समाज के विधानसभा अध्यक्ष सोनू राय के नेतृत्व में माला फूल बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया इसके बाद काफिला भीरा ठेकमा पहुंचा जहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे और स्वागत किया गया इस अवसर पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह चौहान ने कहा हमारा यह अभियान प्रदेश से भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ लगातार चल रहा है और हम आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे यह काफिला चलता रहेगा क्योंकि आज भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई,उत्पीड़न आदि हो रहा है है इस अवसर पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे इसके बाद काफिला आजमगढ़ के लिए निकल गया।

आजमगढ़ की बेटी चांदनी आनंद ने बलिया में मनाया प्रतिभा का लोहाजनपद के हरवंशपुर निवासिनी पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की पुत्री...
28/08/2021

आजमगढ़ की बेटी चांदनी आनंद ने बलिया में मनाया प्रतिभा का लोहा
जनपद के हरवंशपुर निवासिनी पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की पुत्री है चांदनी आनंद
आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रान्त द्वारा बलिया में आयोजित हुए आॅनलाइन राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में आजमगढ़ की बेटी चांदनी आनंद ने अपने कला की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बताते चले कि राष्ट्रीय कला मंच द्वारा भारत में आॅनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित कर चित्रकारों से पेंटिग की प्रदर्शनी लगवायी गयी थी। जिसमे नगर के हरवंशपुर निवासिनी पूर्व सांसद बलिहारी बाबू की पुत्री चांदनी आनंद ने सहभागिता लेते हुए क्रांतिकारी भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, संविधान शिल्पी भीमराव अम्बेडकर व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के सजीव चित्र को प्रेषित किया था। चांदनी आनंद की पेटिंग को मंच द्वारा चयनित करते इसे राष्ट्रीय क्षितिज पर प्रदर्शित किया गया। जो कि जनपद के कलाकारों के लिए गौरव की बात है। उनके द्वारा प्रदर्शित किये गये चित्र को राष्ट्रीय कला मंच मेरठ प्रान्त ने उम्दा चित्रों में शामिल किया है। जो जनपद के कलाकारों के लिए नजीर हैं। बता दें कि प्रदर्शनी में देश भर से 180 चित्रकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें आसाम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान निकोबार और कैलफोर्निया के चित्रकारों की पेन्टिंग प्रदर्शित हुई। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में अपने चित्र के चयन से उत्साहित चांदनी आनंद ने कहा कि शुरू से ही चित्रण करना मुझे पंसद है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपने चित्र का राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रदर्शित होने से मेरे अंदर एक अलग तरह की जिज्ञासा की संचार हुआ हैं। उन्होंने सभी कलाकारों से अपील करते कहा कि जिस किसी भी फिल्ड में रूझान हो उसमे रमे रहने से सफलता मिलती है। प्रतियोगिताओं में शामिल होते रहे तभी हम जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों को दिया है।

समय रहते महाविद्यालय भवन को दुरूस्त कराये प्रशासन : डा प्रवेशदुर्गा जी पीजी कालेज का जर्जर भवन बना जानलेवा, भयाक्रांत हु...
28/08/2021

समय रहते महाविद्यालय भवन को दुरूस्त कराये प्रशासन : डा प्रवेश
दुर्गा जी पीजी कालेज का जर्जर भवन बना जानलेवा, भयाक्रांत हुए शिक्षक व छात्र
आजमगढ़। देखरेख के अभाव में दशकों पूर्व निर्मित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक व महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा प्रवेश सिंह के नेतृत्व में प्राधिकृत नियंत्रक अपर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर आवश्यक कदम उठाये जाने की मांग की गयी।
सौंपे गये पत्रक में डा प्रवेश सिंह ने बताया कि महाविद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है, जो कि बारिश के दौरान किसी भी समय गिर सकता है। जिससे बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुए टीईटी परीक्षा के दौरान रसायन व पशुपालन विभाग की छत से ईंटों के टुकड़े अचानक गिरने लगे लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से साफ है कि आगामी समय में जब भी महाविद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू होगा उस समय छात्र, शिक्षक, या कर्मचारी या किसी के भी साथ कोई दुर्घटना या अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। कमोबेश पूरे महाविद्यालय भवन ही जर्जर हैं। उक्त विषय पर गंभीरता से कार्यवाही नहीं की गयी तो संगठन लामबंद होने को बाध्य होगा। इसके साथ ही डा प्रवेश सिंह ने आगे कहा कि निरंतर महाविद्यालय की समस्याओं से प्राचार्य व प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है लेकिन छात्र व शिक्षक हितों को लेकर गंभीरता नहीं दिखायी जा रही है। आगे भी यहीं रूख रहा तो संगठन सत्याग्रह का रास्ता अख्तियार करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदार प्रशासन की होगी।
इस मौके पर पूर्व प्राचार्य फूलचन्द्र सिंह, डा मधुबाला, जिला महामंत्री डा इन्द्रजीत, डा राजीव, डा ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी, डा सुनील, डा कौशल, डा आरके पांडेय, डा फखरे आलम, डा राजेश, डा विष्णु, डा सियाराम शुक्ला, इंजी जितेन्द्र, डा रामानंद समेत आदि मौजूद रहे।

स पा में घर वापसी पर भावुक हुए मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाहनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ...
28/08/2021

स पा में घर वापसी पर भावुक हुए मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलना जारी है। इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है, उधर पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी घर वापसी हुई है, यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव में मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को उनके समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता दिलाई। सिबगतुल्लाह अंसारी 2007 में सपा और 2012में कौमी एकता दल से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक रहे है। इसके बाद 2017में बसपा से मैदान में उतरे, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

Address

Sehda
Azamgarh
276135

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BPLNews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BPLNews:

Share

Category