20/09/2026
आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण: अरुण राजभर | संविधान पर बोले- पहले करें अध्ययन | अहरौला
अहरौला के लेदौरा गांव स्थित मौनी बाबा कुटिया पर सुभासपा की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जोनल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की बात कही। संविधान को खतरे में बताए जाने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वालों को पहले संविधान का अध्ययन करना चाहिए।
अरुण राजभर ने अतरौलिया क्षेत्र के विकास कार्यों, निधि के उपयोग, शराबबंदी और क्षेत्र में जाति-धर्म के आधार पर विकास कार्य कराए जाने के आरोपों को लेकर भी अपनी बात रखी। सम्मेलन में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 स्थान: लेदौरा, अहरौला, आजमगढ़
📺 The Gram Today Live News Uttar Pradesh Uttarakhand
#आरक्षण #अरुणराजभर #सुभासपा #अतरौलिया #अहरौला #आजमगढ़ #सामाजिकसमरसता