Public news center

Public news center सच्ची खबरें

लालगंज एसडीएम में चीनी स्टॉक की जांच की
26/08/2026

लालगंज एसडीएम में चीनी स्टॉक की जांच की

‼️आंख व मोतियाबिंद के रोगी मुफ्त में कराएं इलाज व आपरेशन ‼️
22/08/2026

‼️आंख व मोतियाबिंद के रोगी मुफ्त में कराएं इलाज व आपरेशन ‼️

...

Congratulations Dr Arshad
10/08/2026

Congratulations Dr Arshad

...

कांवड़ लेकर वापस आ रहे परसौरा के युवक की एक्सीडेंट में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलhttps://youtu.be/GajQ2_pSyjo
10/08/2026

कांवड़ लेकर वापस आ रहे परसौरा के युवक की एक्सीडेंट में मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

https://youtu.be/GajQ2_pSyjo

06/08/2026

A photo studio shop in Devgaon was duped of 15,000 rupees by claiming his mother was unwell. CCTV footage showed the accused and the victim demanded action. The video went viral.

A young man came to Amit Digital Photo Studio in Devgaon and defrauded the shopkeeper of 15,000 rupees and fled. Shopkeeper Dharampal Chauhan, a resident of Tarafkazi Devgaon, said that his Amit Digital Photo Studio shop is located on the Devgaon Canal. Today, a young man came to his shop, claiming his mother was unwell, and asked for money. He also claimed he didn't have an Aadhaar card and would send the money by scanning it. He sent 15,000 rupees to the shopkeeper's QR code using a fake app, showed him the screenshot, and started demanding the money quickly, claiming his mother was unwell. He told that his app was not opening, he was just checking it, he said that his mother is unwell, the victim said that he asked for money, the victim told that after giving the money he said count it till then I will check it, as soon as he got the money the young man ran away quickly, after which the shopkeeper realized that he was cheated, in this case the victim has filed a complaint in the local police station and has demanded action, the CCTV footage of the young man has also gone viral in which the accused is visible.

हज 2027
04/08/2026

हज 2027

‼️लालगंज की शुभ्रा साहू ने आईआईटी खड़कपुर से गणित में पीएचडी कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव ‼️‼️यहां क्लिक करें 👇 https://you...
29/07/2026

‼️लालगंज की शुभ्रा साहू ने आईआईटी खड़कपुर से गणित में पीएचडी कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव ‼️

‼️यहां क्लिक करें 👇
https://youtu.be/7wc77RCroZI

📍कमेंट करके बिटिया को शुभकामना प्रदान करें

27/07/2026

दो बुलेट की आमने-सामने भिड़ंत मे युवक हुए घायल
लालगंज (आजमगढ़)नगर पंचायत कटघर लालगंज स्थित राजेश रेस्टोरेंट के समीप रविवार की रात्रि लगभग 10:30​ बजे दो बुलेट मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठा युवक मामूली रूप से जख्मी हुआ। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।प्राप्त समाचार के अनुसार राजेश रेस्टोरेंट के सामने दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नीली बुलेट चला रहे शनि गुप्ता (24) वर्ष पुत्र साहब गुप्ता, निवासी बिंद्रा बाजार, थाना गंभीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ पीछे बैठे अंश गुप्ता पुत्र ओंकार गुप्ता को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद समाजसेवी विवेक सोनकर ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शनि गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अंश गुप्ता का उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। दुर्घटना के बाद लाल रंग की बुलेट का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

26/07/2026

रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम नेहा मिश्रा की नई पहल, गांव-गांव पहुंचकर कर रहीं स्पॉट इंस्पेक्शन

लालगंज, आजमगढ़।
तहसील लालगंज में रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इसी क्रम में उन्होंने रसूलपुर, ब्यवहरा, रेवरा, मिर्जा आदमपुर सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर भूमि विवादों का मौके पर निरीक्षण किया।
स्पॉट इंस्पेक्शन के दौरान एसडीएम ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी बातें सुनीं और आपसी सहमति व राजस्व अभिलेखों के आधार पर बंटवारा एवं पैमाइश से जुड़े कई मामलों का निस्तारण कराया। लंबे समय से रेवेन्यू कोर्ट में लंबित मामलों को गांव में ही सुलझाने की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि जिन मामलों का समाधान मौके पर पहुंचकर किया जा सकता है, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को समय पर न्याय मिले और उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि
"हमारा प्रयास है कि रेवेन्यू कोर्ट में लंबे समय से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का समाधान मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनने और राजस्व अभिलेखों के परीक्षण से संभव है, उन्हें गांव में ही निस्तारित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय बचेगा, अनावश्यक विवाद कम होंगे और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सकेगा। आगे भी ऐसे स्पॉट इंस्पेक्शन लगातार जारी रहेंगे।"

Address

Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public news center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share