ABN News Channel Azamgarh

ABN News Channel  Azamgarh Gets you all news related to Azamgarh

30/07/2026

पटवध आजमगढ़

भीमबर में नई पुलिस चौकी का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भीमबर स्थित पिपरहां दुलियावर में गुरुवार को नई पुलिस चौकी निर्माण के लिए विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन का कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नई चौकी के निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह, थानाध्यक्ष बिलरियागंज अमित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक बृजेश यादव, अक्षय दीप सिंह, रतन पटेल, आरक्षी अजीत यादव, संजय सिंह, अनिल विश्वकर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, विंध्याचल मिश्रा, अमरीश दूबे, शैलेंद्र तिवारी, बबलू मिश्रा,रिजवान अहमद, गयासुद्दीन, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
भूमि पूजन के दौरान एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि नई पुलिस चौकी बनने से भीमबर एवं आसपास के गांवों में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध होगी तथा अपराध नियंत्रण में भी सुविधा मिलेगी।

“बेटियों की मुस्कान बचाने निकले हैं कुछ लोग…” — पूजा सिंह और डॉ. विपिन यादव ने शुरू की सर्विक्स कैंसर के खिलाफ उम्मीदों ...
22/05/2026

“बेटियों की मुस्कान बचाने निकले हैं कुछ लोग…” — पूजा सिंह और डॉ. विपिन यादव ने शुरू की सर्विक्स कैंसर के खिलाफ उम्मीदों की मुहिम
“जो दर्द को समझे, वही इंसान कहलाता है,
जो दूसरों के लिए लड़े, वही समाज में नाम कमाता है…”
आजमगढ़ की सरज़मीं पर एक ऐसी पहल की शुरुआत हुई, जिसने सिर्फ स्वास्थ्य नहीं बल्कि हजारों बेटियों के सुरक्षित भविष्य की उम्मीद जगा दी। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विपिन यादव ने मिलकर सर्विक्स कैंसर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि समाज को जागरूक करने और बेटियों की जिंदगी बचाने का एक भावनात्मक संकल्प बन गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. विपिन यादव को दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बेहद सरल शब्दों में बताया कि सर्विक्स कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो HPV वायरस के कारण होती है। उन्होंने कहा कि 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को समय पर HPV वैक्सीन लगवाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
डॉ. विपिन यादव ने कहा,
“हम चाहते हैं कि आजमगढ़ की हर बेटी सुरक्षित रहे,
किसी मां की आंखों में बीमारी का दर्द नहीं,
सिर्फ खुशी और गर्व दिखाई दे…”
वहीं पूजा सिंह ने अपने भावुक संबोधन में कहा कि समाज में आज भी कई परिवार जागरूकता के अभाव में अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ वैक्सीनेशन का नहीं, बल्कि बेटियों की जिंदगी बचाने का अभियान है।
पूजा सिंह ने कहा,
“बेटियां सिर्फ घर की रौनक नहीं होतीं,
वो मां-बाप की दुआ और आने वाले कल की उम्मीद होती हैं…
अगर एक बेटी भी इस जागरूकता से सुरक्षित होती है,
तो समझिए हमारी मेहनत सफल हो गई…”
कार्यक्रम में पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पत्रकार बंधुओं को सेलो कंपनी की पानी की बोतलें वितरित की गईं। आयोजकों ने कहा कि पत्रकार समाज की वह ताकत हैं, जो हर जरूरी संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाते हैं।
पूरे कार्यक्रम के दौरान एक भावनात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने पूजा सिंह और डॉ. विपिन यादव की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज समाज को ऐसे ही लोगों की जरूरत है, जो सिर्फ बातें नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी बदलने का काम

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय विधान परिषद में गूंजा बिजली संकट, बुनकरों की बदहाली और स्मार्ट मीटर का मुद्दासपा एमएलसी शाह आलम ...
17/02/2026

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय

विधान परिषद में गूंजा बिजली संकट, बुनकरों की बदहाली और स्मार्ट मीटर का मुद्दा
सपा एमएलसी शाह आलम ‘गुड्डू जमाली’ ने ऊर्जा विभाग पर साधा निशाना, कहा “विभाग की स्थिति बेहद दयनीय”

आजमगढ़/लखनऊ, 17 फरवरी 2026:
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट सत्र में बिजली संकट, स्मार्ट मीटर की शिकायतें, किसानों की समस्याएं और बुनकरों की बदहाली का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। समाजवादी पार्टी के एमएलसी शाह आलम 'गुड्डू जमाली' ने नियम105 के तहत ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने विभाग में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए इसे जनहित से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बताया।
सदन में बोलते हुए जमाली ने कहा कि बिजली प्रदेश की “लाइफलाइन” है, लेकिन वर्तमान में विभाग की स्थिति बेहद खराब है। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग से आम जनता परेशान है। किसानों को सिंचाई के समय बिजली नहीं मिलती और रात में आपूर्ति होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मजबूरी में किसानों को महंगे डीजल से सिंचाई करनी पड़ रही है।
उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हाई-लेवल टेक्निकल ऑडिट कराने की मांग की। उनके अनुसार प्रदेश में लगभग 10 हजार शिकायतें लंबित हैं और आधे से अधिक उपभोक्ता बिलिंग व्यवस्था से असंतुष्ट हैं। उन्होंने इसे गंभीर जनसमस्या बताते हुए पारदर्शी जांच की आवश्यकता बताई।
सपा एमएलसी ने बुनकर समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा वर्ष 2006 में बुनकरों को 74 रुपये फ्लैट रेट की सुविधा दी गई थी, जो मार्च 2023 तक जारी रही। लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसे बढ़ाकर 430 रुपये कर देने से गरीब बुनकरों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ गया है।
जमाली ने भ्रष्टाचार का उदाहरण देते हुए आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लॉक स्थित रौनापार उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम देवारा खास राजा शिवलोचन का पूरा का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में बिना खंभा और तार लगाए ही 12 घरों में मीटर लगा दिए गए, जबकि आज तक वहां बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को लगातार बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मात्र 9,600 रुपये वेतन दिए

11/02/2026

नेशनल ख़बर 9 को आवश्यकता है सम्पूर्ण भारत से पत्रकारों की संपर्क करें : 9653009890, 9956210375,E:mail: [email protected]: www.nationalkhabar9tv...

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय :14 वर्षीय किशोर घर से लापता, परिजनों में मचा हड़कंपआजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ...
11/02/2026

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय :

14 वर्षीय किशोर घर से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखमनपुर पट्टी बदल राय, पोस्ट नसीरुद्दीनपुर से एक 14 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार ईशांत राय पुत्र प्रशांत भूषण राय आज सुबह से घर से गायब है, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि ईशांत राय की उम्र लगभग 14 वर्ष है तथा रंग गोरा है। घर से निकलते समय उसने मल्टीकलर स्वेटर और नीली जींस पहन रखी थी। सुबह से काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
घटना की सूचना स्थानीय थाना तहबरपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें –
📞 9453406869
📞 9369544646
📞 945107774
परिवार के लोग बच्चे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

31/01/2026

पक्षियों के कलरव के बीच 02 फरवरी को सलोना ताल में होगा भव्य बर्ड फेस्टिवल

31/01/2026

नेशनल ख़बर 9 को आवश्यकता है सम्पूर्ण भारत से पत्रकारों की संपर्क करें : 9653009890, 9956210375,E:mail: [email protected]: www.nationalkhabar9tv...

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय: यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही,वायरल वीडियो के आधार पर अवयस्क चालक व स्टंटबाजी पर बड़ी कार्रवा...
15/01/2026

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय:

यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही,वायरल वीडियो के आधार पर अवयस्क चालक व स्टंटबाजी पर बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज और रौनापार थाना अंतर्गत चेकिंग के दौरान तथा दिनांक 14.01.2026 को
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा निम्नलिखित विधिक कार्यवाही की गई—
1. अवयस्क चालक के विरुद्ध कार्यवाही
वाहन — दो पहिया वाहन संख्या UP50 CH 8296
अपराध — अवयस्क द्वारा वाहन संचालन
कार्यवाही — मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत वाहन सीज
चालान राशि — ₹7,000/-
वाहन निरुद्ध — थाना बिलरियागंज
2. स्टंटबाजी के विरुद्ध कार्यवाही
नाम — दुर्गेश निषाद
पिता का नाम — राम अनुज निषाद
निवासी — ग्राम अभनपट्टी नैनीजोर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
वाहन — दो पहिया वाहन संख्या GJ05 LW 4168
अपराध — सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी कर यातायात व्यवस्था बाधित करना एवं आमजन के जीवन को खतरे में डालना
कार्यवाही — मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत वाहन सीज
चालान राशि — ₹10,000/-
वाहन निरुद्ध — थाना रौनापार
आजमगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अवयस्कों को वाहन चलाने के लिए कतई न दें। स्टंटबाजी जैसे जानलेवा कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि स्वयं व दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा भी हैं।नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

15/01/2026

पटवध आजमगढ़

पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, स्व. नरेंद्र राय ‘बच्चा राय’ की स्मृति में गरीबों में कंबल वितरण

आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोसडी गांव गुरुवार को श्रद्धा, सेवा और संवेदना का सजीव उदाहरण बन गया, जब गांव निवासी स्वर्गीय श्री नरेंद्र राय उर्फ बच्चा राय की 19वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके सुपुत्रों द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
स्व. नरेंद्र राय के चारों सुपुत्र — राजेश राय उर्फ गामा राय, आलोक राय, सोनू राय एवं भैरव राय (जो जनपद के प्रतिष्ठित पीडब्ल्यूडी ठेकेदार भी हैं) ने अपने पिता की स्मृति को जीवंत रखते हुए यह पुनीत आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज में मानवता और करुणा का संदेश देना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक तथा विशिष्ट अतिथि ऋतिक जायसवाल (चेयरमैन, वेदांता ग्रुप) की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम स्व. नरेंद्र राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत कौशल राय द्वारा को प्रस्तुत भावपूर्ण भजन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को श्रद्धा और भावुकता से भर दिया।
पुण्यतिथि सभा के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्व. नरेंद्र राय उर्फ बच्चा राय के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और सरल स्वभाव पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि वे जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों के लिए समर्पित रहे और आज उनके पुत्र उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा
“ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। ठंड के इस मौसम में गरीबों को कंबल व वस्त्र देना सबसे बड़ा पुण्य है। गामा राय जी का परिवार वर्षों से यह सेवा कार्य करता आ रहा है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है।”
इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए तथा सभी को नाश्ते के पैकेट भी प्रदान किए गए। कंबल पाकर बुजुर्गों और गरीबों के चेहरे पर जो संतोष और सुकून दिखाई दिया, वह पूरे आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि था।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, कोऑपरेटिव बैंक के डिप्टी चेयरमैन ब्रजेश सिंह, भाजपा नेता सु

पटवध आजमगढ़ :पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, स्व. नरेंद्र राय ‘बच्चा राय’ की स्मृति में गरीबों में कंबल वितरण आजमगढ़ जनपद क...
15/01/2026

पटवध आजमगढ़ :

Address

Azamgarh
276001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABN News Channel Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share