UP Crime Express

UP Crime Express Follow our page for news reporting
https://youtu.be/ik8O-YVGtps

04/10/2026
महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता पर बवाल!दिल्ली पुलिस के ACP पर कार्रवाई की मांग तेज, पत्रकारों ने कहा—FIR दर्ज नहीं हु...
04/10/2026

महिला पत्रकार के साथ कथित अभद्रता पर बवाल!
दिल्ली पुलिस के ACP पर कार्रवाई की मांग तेज, पत्रकारों ने कहा—FIR दर्ज नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन।
पत्रकारों का सवाल: क्या पत्रकारों को डिटेन करने से उनकी आवाज़ दबाई जा सकती है?
#पत्रकार #दिल्लीपुलिस

03/10/2026

वीडियो ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए और page को फॉलो करें

आजमगढ़ हत्याकांड में यतीम हुईं दो मासूम बेटियों की जिम्मेदारी उठाएगी पुलिसआजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर में हु...
24/09/2026

आजमगढ़ हत्याकांड में यतीम हुईं दो मासूम बेटियों की जिम्मेदारी उठाएगी पुलिस

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद दो मासूम बच्चियां अनाथ हो गई हैं। घटना के दौरान आरोपी अरविंद अपने तीन बच्चों को कमरे में लेकर करीब सात घंटे तक बंद रहा। पुलिस और परिजन लगातार उसे समझाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर भेजने की अपील करते रहे, लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस के मुताबिक, कमरे से गोली चलने की आवाज आने के बाद एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार समेत पुलिस टीम ने जान जोखिम में डालकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। वहां नौ वर्षीय शौर्य गोली लगने से घायल मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गोली की ट्रैजेक्टरी, एंट्री वुंड से जुड़े तथ्य और घटनास्थल की परिस्थितियां इस निष्कर्ष से मेल खाती हैं कि शौर्य को गोली उसके पिता अरविंद ने मारी थी, पुलिस की गोली नहीं लगी थी।

रेस्क्यू की गई 11 वर्षीय बच्ची परी ने भी पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसके भाई शौर्य को गोली मारी थी और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी।

इसके बाद अरविंद ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की। पुलिस के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों मासूम बेटियों की जिम्मेदारी उठाएगी पुलिस

इस दर्दनाक घटना में दोनों बच्चियां माता-पिता के साये से महरूम हो गई हैं। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस परिवार ने दोनों बच्चियों के पालन-पोषण, शिक्षा और भविष्य में सहयोग की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है।

एसएसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने एक माह का वेतन, जबकि जनपद के पुलिसकर्मी एक दिन का वेतन दोनों बच्चियों के लिए देने का निर्णय लिया है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चियों को अब अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

अलीगढ़ के OYO होटल में पुलिस का छापा! 7 युवतियां और 6 युवक हिरासत मेंअलीगढ़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक OYO ...
21/09/2026

अलीगढ़ के OYO होटल में पुलिस का छापा! 7 युवतियां और 6 युवक हिरासत में

अलीगढ़ में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने एक OYO होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिजनौर में सरकारी स्कूल के गेट पर शिक्षक की गोली मारकर हत्याउत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सरकारी स्कूल के गेट पर शिक्ष...
16/09/2026

बिजनौर में सरकारी स्कूल के गेट पर शिक्षक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सरकारी स्कूल के गेट पर शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक को दो गोलियां सीने में लगीं, जबकि एक गोली स्कूल की दीवार पर जा लगी।

घटना के बाद आरोपी गौरव राठी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म, पॉक्सो और अश्लील सामग्री वायरल करने के मामलों में 3 वांछित गिरफ्तारआजमगढ़। वरि...
15/09/2026

आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म, पॉक्सो और अश्लील सामग्री वायरल करने के मामलों में 3 वांछित गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवगांव और थाना निजामाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

देवगांव पुलिस ने किशोरी के यौन शोषण के मामले में वांछित सूरज राजभर को 15 सितंबर को पल्हना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

वहीं निजामाबाद पुलिस ने नाबालिग से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो और आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में वांछित रत्नेश अवस्थी (44 वर्ष) को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय पुणे में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाया गया। मामले में आईटी एक्ट के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

इसके अलावा निजामाबाद पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आकाश (19 वर्ष) को गंधुवई मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में बीएनएस की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Address

Azamgarh
223227

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP Crime Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share