Janhit India

Janhit India National Hindi News Magazine

जनहित इंडिया के ख़बर का असर...गबन के आरोपी अमीन ने प्रकाशित ख़बर से प्रभावित होकर अपनी नौकरी बचाने/जाने के भय से दिनांक ...
04/09/2026

जनहित इंडिया के ख़बर का असर...
गबन के आरोपी अमीन ने प्रकाशित ख़बर से प्रभावित होकर अपनी नौकरी बचाने/जाने के भय से दिनांक 03.09.2026 को 10,000/- जमा कर दिया है। जनाब शेष गबन की धनराशि एक-दो दिन में जमा करेंगे। सूत्रों की माने तो भुक्तभोगी द्वारा की गई शिकायत की जाँच को प्रभावित करने के जुगाड़ में लग गए हैं। जब आरोप सिद्ध हो गया है, तो ऐसे वित्तीय भ्रष्टाचार व गबन के आरोपी की तत्काल सेवा समाप्त कर दी जानी चाहिये?
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath UP Police DM Azamgarh

03/09/2026
आज़मगढ़ के एक अमीन पर 20 हजार रुपये गबन करने का आरोप? जिलाधिकारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करके भुक्तभो...
02/09/2026

आज़मगढ़ के एक अमीन पर 20 हजार रुपये गबन करने का आरोप?

जिलाधिकारी सहित विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करके भुक्तभोगी ने लगाई न्याय की गुहार।

अकबेलपुर गाँव के सूर्यनाथ राजभर से वर्ष 2023 में लिया गया 20 हजार रुपया आजतक विभाग में नहीं जमा करने का मामला आया प्रकाश में।

आज़मगढ़। गरीब जनता सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी के ईमानदारी का अचार तो डालेगी नहीं। योगी सरकार की तथाकथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति वाले गुब्बारे की पूरी हवा ही निकल गई है। जबकि आर्थिक भ्रष्टाचार की जमीनी हकीकत यह है कि आला अधिकारी से लेकर छोटे कर्मचारी तक दोनों हाथों से जनता को लूट रहे हैं। ठेठ शब्दों में कहें तो... कूपहि में यहाँ भांग पड़ी है।
आज़मगढ़ जिले के सदर तहसील अन्तर्गत अकबेलपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक से अधिक बार पधार चुके हैं और अपनी प्रशंसा के अलावा एक महिला के मुखारबिन्द से अपने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के मनमानी एवं भ्रष्टाचार की हकीकत भी सुन चुके हैं।
ताजा घटनाक्रम इसी अकबेलपुर का प्रकाश में आया है। इस गाँव के सूर्यनाथ राजभर वर्ष 2014 में अपनी पत्नी श्यामा देवी के नाम से एक किलोवॉट के विद्युत कनेक्शन हेतु दिनांक 11-7-2014 को रू0 2,000/- पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड विभाग में रसीद संख्या 2461/629361 के द्वारा जमा करते हैं। किन्तु उन्हें लिपिकीय त्रुटिवश एक किलोवॉट के विद्युत कनेक्शन के स्थान पर दो किलोवॉट का लाइट विद्युत कनेक्शन दे दिया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्समय के विद्युत विभाग के अधिकारियों से किया, जो ढाक के तीन पात ही साबित हुआ।
इस बीच वर्ष 2023 में इस गाँव के अमीन साहब श्रीमान अशोक सिंह जी, अपने शिकार सूर्यनाथ से मिलते हैं और अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि मैं इस गांव का अमीन हूं और आपकी पत्नी श्यामा देवी के नाम से आरसी कटी है। मुझे रु० 20,000/- अभी दे दो नहीं तो मैं तुम्हारे घर की कुड़की (निलामी) करवा दूंगा और तुम सब जेल चले जाओगे और मैं आज बिना पैसे लिए नहीं जाऊंगा।
अमीन साहब द्वारा इतना धमकाये जाने से डरकर सूर्यनाथ ने गांव के एक व्यक्ति के पास अपनी भूमि गिरवी/बन्धक रखकर रू0 20,000/- कर्ज लेकर उक्त अमीन साहब को दे दिया और रसीद मांगा तो अमीन साहब रसीद देने में अपनी तौहीन समझे और विद्युत कनेक्शन कटवाने का ठीका लेते हुए कहे कि तुम रू0 50,000/- की और व्यवस्था करके दे दो तो मैं विद्युत विभाग से मिलकर तुम्हारा कनेक्शन कटवा दूंगा और आरसी भी वापस भेजकर सब बिल माफ करवा दूंगा। इसके बाद दूसरे दिन आकर रसीद देने की बात कहकर चले गए। लेकिन बीच-बीच में गाहे-बगाहे 50,000/- रुपये की लालच नहीं छोड़े। विडंबना यह है कि अमीन साहब आजतक उक्त सूर्यनाथ द्वारा जमा किये गये 20,000/- रुपये की रसीद नहीं दिये हैं। जबकि सूर्यनाथ ने इस बीच विद्युत विभाग में सम्पर्क किया तो पता चला कि कोई पैसा जमा नहीं है। इसके बाद सूर्यनाथ ने आपबीती और अमीन साहब की काली करतूतों की गाथा की शिकायत पत्र द्वारा जिलाधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रेषित करके न्याय की गुहार लगायी है।
अब देखना है कि आज़मगढ़ के कर्मठ व सुयोग्य जिलाधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारी उपरोक्त सूर्यनाथ के प्रकरण में न्याय कर पाते हैं या फिर यहाँ भी यही कहावत चरितार्थ होने वाली है...
बर्बाद गुलिस्तां करने को, बस एक ही उल्लू काफ़ी है।
हर शाख पे उल्लू बैठे हैं, अंजाम-ऐ-गुलिस्तां क्या होगा?
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Azamgarh UP Police UPPCL

02/09/2026

फरिहा बाजार के लोगों पर आबकारी विभाग हुआ मेहरबान?
फरिहा बाजार में मुहम्मदपुर रोड पर मौजूद शराब की दुकान पर सुबह करीब 6 बजे से ही होती है खुलेआम बिक्री।
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरिहा बाजार में मुहम्मदपुर रोड पर मौजूद शराब की दुकान पर सुबह करीब 6 बजे से ही खुलेआम बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस तरह खुलेआम शराब बिकने से राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शराब ठेके से मात्र 200 मीटर की दूरी पर एक बड़ा कॉलेज स्थित है और शराब ठेके के सामने लाइब्रेरी भी है शराबी लोग शराब पीकर हुड़दंग करते रहते हैं और कॉलेज और लाइब्रेरी आने जाने वाली छात्राओं के ऊपर फब्तियां कसते रहते हैं।सुबह के समय बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शराब खरीदने और पीने वालों के कारण कई बार बाजार का माहौल भी प्रभावित होता है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि फरिहा बाजार में कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा बनी रहे।
हालांकि, इस संबंध में संबंधित विभाग अथवा प्रशासन का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है।
MYogiAdityanath DM Azamgarh

26/08/2026

पागलों की बस्ती में, पागल ही बसते हैं।
पागलों का नट बोल्ट, पागल ही कसते हैं।।

तथागत ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनवासी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित...शासन की ...
23/08/2026

तथागत ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनवासी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर जिलाधिकारी ने किया प्रोत्साहित...
शासन की नीतियों के साथ सामाजिक सरोकारों का समन्वय समाज को सही दिशा और प्रगतिपथ पर आगे बढ़ाने में सहायक : जिलाधिकारी
वनवासी समाज के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : एनपी सिंह
आजमगढ़। शासन की नीतियों के साथ जब सामाजिक सरोकारों का समन्वय हो जाता है, तो समाज को सही दिशा देने और उसे प्रगतिपथ पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। कहने के बजाय करने में विश्वास रखने वाली सोच ही समाज को आगे ले जाने का कार्य करती है। उक्त उद्गार जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आज हरिऔध कला केंद्र सभागार में तथागत फाउंडेशन ट्रस्ट एवं जेब्रा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वनवासी मेधा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उपस्थित वनवासी समाज के लोगों से अपील की कि जिन पात्र व्यक्तियों का अभी तक वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, अंत्योदय कार्ड अथवा अन्य पात्रता आधारित शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे जनता दर्शन में आकर अपना आवेदन प्रस्तुत करें। पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित शासकीय योजनाओं से आच्छादित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतिभा दब नहीं सकती है। प्रत्येक प्रतिभाशाली बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी द्वारा अंत्योदय वर्ग एवं वनवासी समाज को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से हरिऔध कला केंद्र ऑडिटोरियम को इस कार्यक्रम के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया गया, ताकि प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने के साथ समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जा सके।
समारोह में पूर्व जिलाधिकारी एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि हर कालखंड और हर संस्कृति में शिक्षा ही वह प्रकाश रही है, जो अंधकार को दूर करने का कार्य करती है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संभावनाओं को समझते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने तथागत फाउंडेशन ट्रस्ट की संरचना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में शोषित एवं वंचित समाज से जुड़े वनवासी बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे ‘गिलहरी प्रयास’ का विस्तार से उल्लेख करते हुए समाज के प्रत्येक सजग एवं सक्षम नागरिक से अपने से निचली पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़, मऊ एवं बलिया जनपदों में भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबंधित कार्यों को देखने के लिए कमलेश वनवासी को तत्काल प्रभाव से अधिकृत किया गया।
समारोह में वनवासी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को समाज के महापुरुषों के नाम पर स्थापित छात्रवृत्ति एवं मेधा सम्मान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक प्रयासों एवं उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत सपना द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह में जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक डॉ. अरविंद सिंह, संगिनी की सचिव डॉ. माधुरी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, सर्वोदय विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र यादव, चिल्ड्रन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्णामोहन त्रिपाठी, चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहम्मद नोमान, सुदीक्षा फाउंडेशन की शिखा पांडेय, साज फाउंडेशन की संतोष सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वनवासी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

23/08/2026
22/08/2026

चाचा चाँदी सिंह की चेलाई करते-करते चोट्टे चाचा, चाटुकार भाई के चक्कर में फंसकर 'चाचा चौधरी' से पंगा ले लिए हैं ...?
🤣🤣🤣🤣🤣

Address

Kanaila
Azamgarh
276128

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janhit India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janhit India:

Shortcuts

Share