Dainik Purvanchal digital news

Directions

Dainik Purvanchal digital news Mal

 #आजमगढ़ के विवेक चौहान ने  #थाईलैंड में  #अंडर-15 एशियन  #कुश्ती चैम्पियनशिप में 85 किग्रा में जीता  #स्वर्ण पदक, जनपद ...
03/07/2026

#आजमगढ़ के विवेक चौहान ने #थाईलैंड में #अंडर-15 एशियन #कुश्ती चैम्पियनशिप में 85 किग्रा में जीता #स्वर्ण पदक, जनपद का बढ़ाया मान................आजमगढ़
एशियन कुश्ती संघ द्वारा थाईलैंड में आयोजित अंडर-15 एशियन बालक कुश्ती चैम्पियनशिप में आजमगढ़ के लाल *विवेक चौहान* ने 85 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन किया है। यह चैम्पियनशिप 26 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की गई थी।विवेक चौहान जनपद आजमगढ़ के ग्राम चन्दौका पठखौली के निवासी हैं। उनके पिता किसान हैं। शुरुआत में विवेक स्थानीय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में श्री जय प्रकाश यादव, उप क्रीड़ाधिकारी/कुश्ती प्रशिक्षक एवं श्री गोविन्द यादव, खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में अभ्यास करते थे। वह अपने गांव से प्रतिदिन साइकिल से स्टेडियम आकर मेहनत करते थे।वर्ष 2025 में उनकी कड़ी मेहनत और लगन के चलते गोरखपुर स्थित आवासीय कुश्ती छात्रावास में चयन हुआ। वर्तमान में वह वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी बहन प्रिया चौहान भी राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती खिलाड़ी हैं।थाईलैंड से 1 जुलाई 2026 को वापसी पर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, उप क्रीड़ाधिकारी जय प्रकाश यादव व समस्त प्रशिक्षकों द्वारा विवेक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। स्टेडियम परिवार ने उनकी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

20/06/2026

Take a look at what someone created with ChatGPT.

* #आजमगढ़ जिलाधिकारी के आदेश पर:  #होली के दृष्टिगत  #खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 11  #नमूने और जब्त किए 371 किलो रंगीन क...
20/02/2026

* #आजमगढ़ जिलाधिकारी के आदेश पर: #होली के दृष्टिगत #खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे 11 #नमूने और जब्त किए 371 किलो रंगीन कचरी*

आजमगढ़, 20 फरवरी - होली पर्व के दृष्टिगत आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा #जिलाधिकारी आजमगढ़ के आदेश के क्रम में जनपद के आम जनमानस को #मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आजमगढ़ द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन दल ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।

इस दौरान 11 नमूने संग्रहित किए गए और 371 किलो रंगीन कचरी जब्त की गई, जिसकी कीमत 22,260 रुपये है। इसके अलावा, 25 किलो संदूषित पनीर को मौके पर नष्ट कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापेमारी होली त्योहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी।

Address

Azamgarh
276125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dainik Purvanchal digital news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share