DCP News Azamgarh

DCP News Azamgarh सत्य के किसी भी संरक्षक को तथ्यों को उजागर करने से डरना नहीं चाहिए।

 #आजमगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कार्यालय आजमग...
14/10/2025

#आजमगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

12/10/2025

मौलाना की पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या l घटना के वक़्त मौलाना अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने गये थे ,किसी करीबी का हाथ होने का अंदेशा.........

यूपी के बागपत के गंगनौली गांव की मस्जिद के ऊपरी हिस्से रहने वाले मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौलाना इब्राहिम मस्जिद का संचालन करते हैं और मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते है। वारदात के वक्त मौलाना अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के स्वागत में सहारनपुर के देवबंद में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। मस्जिद में ऊपर बने घर पर उनकी पत्नी इसराना (30) , बेटी सोफिया (5) और छोटी बेटी उमैया (2) थी। हत्यारों ने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए। सुबह का वक्त था। मस्जिद में कोई नहीं था। तीनों के सिर पर वार कर बेरहमी से कत्ल किये गए। इस दौरान किसी को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी l जब दोपहर के वक्त लोग नमाज के लिए आए तो मौलाना को आवाज दी और जब कोई जवाब नहीं मिला तो ऊपर गए जहां कमरे के बाहर खून था । अंदर जाकर देखा तो तीनों की लाशें पड़ी हुई थी l इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई l घटना की सूचना पर पुलिस के छोटे बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे l मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया l पुलिस को संदेह है कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उसमें किसी करीबी का हाथ भी हो सकता है l हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही घटना की जांच कर रही है.......

12/10/2025

#आजमगढ़
मंदिर के पुजारी के पुत्र पर फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आरोपी अभी भी फरार

#आजमगढ़ : जिले कोतवाली क्षेत्र स्थित कोट मोहल्ला में 11 मई 2025 को हुई फायरिंग की घटना का बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नामजद आरोपी आकाश सिंह उर्फ दाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 10 अक्टूबर 2025 को रात 9:35 बजे मुखबिर की सूचना पर पहाड़पुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार की टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश सिंह उर्फ दाऊ, निवासी ग्राम रामनगर, थाना आलापुर, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली में मामला दर्ज है।

घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवी जी मंदिर के पुजारी के पुत्र देवाशिष तिवारी पर 11 मई 2025 की रात लगभग 7:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया था। योगेश कुमार तिवारी निवासी मोहल्ला कुर्मीटोला, थाना कोतवाली ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि अभियुक्तगण – निखिल सिंह पुत्र विनायक सिंह (निवासी मोहल्ला कालीचौरा), उत्कर्ष सिंह पुत्र अज्ञात, आकाश सिंह उर्फ दाऊ और निर्भय सिंह – स्कॉर्पियो वाहन से देवाशिष तिवारी का पीछा कर रहे थे।

कोट मोहल्ला से थोड़ी दूर जाकर आरोपियों ने देवाशिष को रोका, गाली-गलौज की, और विरोध करने पर उस पर 3-4 राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि देवाशिष बाल-बाल बच गया और मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी उक्त आरोपियों ने लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में देवाशिष के साथ मारपीट की थी, जिसके संबंध में थाना गोमतीनगर में मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, चौकी प्रभारी पहाड़पुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
2. कांस्टेबल विनय कुमार, थाना कोतवाली
3. कांस्टेबल सत्येन्द्र पाठक, थाना कोतवाली

फिलहाल तीन आरोपी – निखिल सिंह, उत्कर्ष सिंह और निर्भय सिंह – अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

11/10/2025

#आजमगढ़ : जेल से बाहर आए कैदी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, SP City ने दी जानकारी

आजमगढ़ : मंडलीय कारागार से 20 में 2024 को रिहा हुआ कैदी रामजीत यादव 2024 से लेकर अब तक 30 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। अपनी पत्नी की हत्या के मामले में रामजीत यादव उर्फ संजय ग्राम जमुआ शाहगढ़ थाना बिलरियागंज 24 फरवरी 2023 को जेल गया था।

20 मई 2024 को रामजीत यादव उर्फ संजय की जमानत हो गई। जमानत के समय रामजीत यादव जेल के सरकारी खाते की केनरा बैंक की चेक बुक जिसका संचालन जेल अधीक्षक के द्वारा किया जाता है को चुरा लिया। जेल से रिहा होने के अगले ही दिन 21 मई 2024 को खाते से 10 हजार रुपए निकाल लिया। यही नहीं 22 मई को दोबारा फिर से 50 हजार निकाल लिया। चार दिन बाद फिर से 140000 रुपए बैंक से निकाल लिया। इस मामले की जानकारी ना तो जेल के अधिकारियों को हुई और ना ही जेल के कर्मचारियों को। यही कारण है की जेल से रिहा होने के 17 महीने तक रामजीत यादव लगातार जेल के सरकारी खाते का पैसा निकालता रहा।

22 सितंबर 2025 को जब बैंक के खाते से दो लाख 60 हजार रुपए अचानक निकल गए। इसके बाद इस मामले की जानकारी जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को हुई। जेल अधीक्षक ने आजमगढ़ कारागार पर तैनात वरिष्ठ लेखा प्रभारी मुशीर अहमद से इस मामले में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इतना पैसा नहीं निकाला गया। जिसके बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बैंक पहुंचकर जब स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला। जेल से रिहा हुआ कैदी रामजीत यादव अपने को जेल का ठेकेदार बताकर लगातार केनरा बैंक के खाते से जेल अधीक्षक का फर्जी दस्तखस्त बनाकर पैसे निकालता रहा। जेल के अधिकारी जब बैंक पहुंचे तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

मामले का खुलासा होने के बाद जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह ने आजमगढ़ कोतवाली में चार आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जिन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनमें रामजीत यादव उर्फ संजय, शिव शंकर उर्फ गोरख पिता लालजीत यादव भी हत्या के मामले में जेल में बंद था। वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद और जेल के चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 #आजमगढ़ : IGRS रैंकिंग में आजमगढ़ पुलिस पूरे प्रदेश में नंबर 1, 18 थानों को मिला शीर्ष स्थान >> https://www.dcpnewsazam...
10/10/2025

#आजमगढ़ : IGRS रैंकिंग में आजमगढ़ पुलिस पूरे प्रदेश में नंबर 1, 18 थानों को मिला शीर्ष स्थान >> https://www.dcpnewsazamgarh.com

#आजमगढ़पुलिस #उत्तरप्रदेशपुलिस #जनसेवा

एजाज़ अहमद डी सी पी न्यूज  ब्यूरो चीफ आजमगढ़
07/10/2025

एजाज़ अहमद
डी सी पी न्यूज ब्यूरो चीफ आजमगढ़

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

07/10/2025

आज उ प्र सर्व समाज व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय लखनऊ पर प्रदेश अध्यक्ष
सय्य्द महमूदुर रहमान ( पम्मू भाई) से आयतल कुर्सी की तस्वीर भेट करते हुए एजाज़ आज़मी एम डी अल ब्रदर्स टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के ( डी०सी०पी न्यूज ब्यूरो चीफ आजमगढ़ ) और मो मोहसिन खान उपाध्यक्ष टूर्स एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन करामत मार्केट निशातगंज लखनऊ के साथ मे प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल अक़ील खान, करामत मार्केट अध्यक्ष इकराम अली जी और tv भारत रिपोर्टर ज़ैद खान

Address

Phoolpur
Azamgarh
223222

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DCP News Azamgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share