Azmihashtag News

Azmihashtag News Azmihashtag News

यरुशलम से दुखद खबर सामने आई है। मस्जिद अल-अक्सा के इमाम शेख वलीद सियाम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके इंतकाल की...
06/06/2026

यरुशलम से दुखद खबर सामने आई है। मस्जिद अल-अक्सा के इमाम शेख वलीद सियाम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही फिलिस्तीन सहित विभिन्न देशों के मुस्लिम समुदाय और धार्मिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।
शेख वलीद सियाम मस्जिद अल-अक्सा से जुड़ी प्रमुख धार्मिक हस्तियों में गिने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक इमाम के रूप में अपनी सेवाएं दीं और धार्मिक, सामाजिक तथा शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से श्रद्धांजलि अर्पित की है।
धार्मिक नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन को मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनके योगदान और सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Uttar Pradesh ke Bareilly mein Budhwar shaam aayi bhayankar aandhi ke baad ek video social media par tezi se viral ho ra...
14/05/2026

Uttar Pradesh ke Bareilly mein Budhwar shaam aayi bhayankar aandhi ke baad ek video social media par tezi se viral ho raha hai. Video mein daawa kiya ja raha hai ki tez tufaan ke dauran Nannhe Miyaan naam ke yuvak baraatghar ki tin shed ka paya pakadkar khade the. Tabhi tez hawa ke chalte poori tin shed ukhad gayi aur Nannhe Miyaan bhi uske saath hawa mein ud gaye.
Pratyakshdarshiyon ke mutabik, tin shed kuch doori par zameen par gir gayi, lekin Nannhe Miyaan hawa mein aage tak jaate dikhai diye aur baad mein neeche aa gire. Haadse mein unke haath aur pair buri tarah toot gaye. Unhe ilaaj ke liye aspataal mein bharti karaya gaya hai.
Ghatna ka video internet par tezi se viral ho raha hai aur log is par alag-alag pratikriya de rahe hain.

PM मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक और सुझाव दिया है। उन्होंने इस बार 'वोकल फॉर लोकल' का आह्वान किया है। PM ने विदे...
12/05/2026

PM मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक और सुझाव दिया है। उन्होंने इस बार 'वोकल फॉर लोकल' का आह्वान किया है। PM ने विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे विदेशी करेंसी को फायदा हो रहा है। बच्चों को छुट्टियों के लिए विदेश यात्राओं पर भेजा जा रहा है। क्या यहां कोई हॉलिडे स्पॉट नहीं है? शादियों के लिए भारत से ज्यादा पवित्र और सुंदर जगह कोई नहीं है।

पत्रकार Ravish Kumar ने कहा, “क्या प्रधानमंत्री गुवाहाटी का शपथ ग्रहण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करना चाहेंगे? बंगाल के लिए...
11/05/2026

पत्रकार Ravish Kumar ने कहा, “क्या प्रधानमंत्री गुवाहाटी का शपथ ग्रहण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करना चाहेंगे? बंगाल के लिए कितने चार्टेड प्लेन हायर किए गए थे? दूसरे राज्यों के सीएम की क्या ज़रूरत थी अगर देश की हालत इतनी ख़राब है।

वाराणसी के दालमंडी इलाके में 11 मई की सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के मुसाफिर खाने को ध्वस्त कर ...
11/05/2026

वाराणसी के दालमंडी इलाके में 11 मई की सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड के मुसाफिर खाने को ध्वस्त कर दिया। हालिया दिनों में इलाके में बड़ी संख्या में मकानों और दुकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तरक्की और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर अल्पसंख्यक समुदाय की संपत्तियां लगातार हटाई जा रही हैं। मुसाफिर खाना टूटने के बाद अब बाहर से आने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों के ठहरने की सुविधा भी खत्म हो गई है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई को विकास योजना का हिस्सा बताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प. विक्षोभ के चलते J&K, पंजाब, हिमाचल, ...
11/05/2026

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प. विक्षोभ के चलते J&K, पंजाब, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली में 50 से 60KM की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान-गुजरात में हीट वेव जारी रहेगी। वहीं झारखंड और ओडिशा में भी आंधी की आशंका जताई गई है। MP में बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने जनता के सामने ही पहली फाइल पर साइन भी कर दिए हैं। उन्होंने एलान किया कि राज्य में 200 यून...
10/05/2026

तमिलनाडु का CM बनते ही विजय ने जनता के सामने ही पहली फाइल पर साइन भी कर दिए हैं। उन्होंने एलान किया कि राज्य में 200 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी। एक स्पेशल एंटी-ड्रग टीम बनाई जा रही है और आज से ही एक्शन में दिखेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स बनाई जा रही है। पिछली सरकार ने खजाना खाली कर दिया था। फाइनेंशियल हालत पर जल्द ही एक श्वेत जारी किया जाएगा।

इराक के सुन्नी अक्सरियती शहर नैनवा (मोसुल) में “हाफ़िज़ा उम्मुर रबीईन” मुकाबला-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन के छठे सालाना इख्तितामी ...
08/05/2026

इराक के सुन्नी अक्सरियती शहर नैनवा (मोसुल) में “हाफ़िज़ा उम्मुर रबीईन” मुकाबला-ए-हिफ्ज़-ए-कुरआन के छठे सालाना इख्तितामी इज्तिमा का आयोजन किया गया। इस साल 4000 से ज़्यादा बच्चियों, नौजवान लड़कियों और महिलाओं ने हिफ्ज़-ए-कुरआन की सआदत हासिल की, जो अब तक की सबसे बड़ी तादाद बताई जा रही है। तकरीब महकमा औकाफ़-ए-नैनवा के ज़ेरे एहतिमाम आयोजित हुई। इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट और मुख्तलिफ इल्मी मैदानों से जुड़ी महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। पहली पोजीशन हासिल करने वाली तालिबा को BYD Seal 05 कार इनाम में दी गई, जबकि दूसरी पोजीशन वालों को सोने के ज़ेवरात और कीमती तोहफे दिए गए।

Maharashtra ke Nanded mein police ne ek ghar par raid karke gair kanooni hathiyaron ka bada zakhira baramad kiya hai. Is...
08/05/2026

Maharashtra ke Nanded mein police ne ek ghar par raid karke gair kanooni hathiyaron ka bada zakhira baramad kiya hai. Is operation mein lagbhag 4,800 hathiyar jabt kiye gaye, jinmein hazaron talwarein, khanjar aur chopper shamil hain. Police ne mukhya aaropi ko bhi giraftar kar liya hai. Baramad kiye gaye in hathiyaron ki keemat 50 lakh rupaye se zyada batayi ja rahi hai.

मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि तर...
07/05/2026

मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि तरबूज में अलग से रेड पॉइजन यानी चूहे मारने वाली दवा इंजेक्ट की गई थी। इसी जहरीले तरबूज को खाने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तरबूज में जहर किसने मिलाया। जांच एजेंसियों का शक उन रिश्तेदारों पर गहराता जा रहा है, जो घटना वाली रात परिवार के घर डिनर करने आए थे। मामले को लेकर इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है।

Address

Azamgarh
Azamgarh
276125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azmihashtag News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share