Piku Pharma Clinic

Piku Pharma Clinic दलित साहित्यकार,लेखक ( pocket novel reader) , registered pharmacist,

किसी भी देश को स्वतंत्रता बड़ी ही मुश्किल से मिलती है ,,जिसके लिए हमारे पूर्वज जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ,,    ...
15/08/2026

किसी भी देश को स्वतंत्रता बड़ी ही मुश्किल से मिलती है ,,जिसके लिए हमारे पूर्वज जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ,,
स्वतंत्रता चाहे हमारी धार्मिक हो राजनैतिक हो ,या बोलने की हो उसका सम्मान होना चाहे ,हर व्यक्ति जो देश का नागरिक है उसका निज कर्तव्य अपने निजी जीवन के लिए तो होता है अपितु देश के लिए उससे बढ़कर होना चाहिए और उसके लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है बस देश की अखंडता एकता और नियम कानून का अक्षरशः पालन करना भी देश के प्रति सम्मान करने के ही तुल्य है ,देश कोई दिन नहीं है देश एक जीवन को जीवंत करने की परिधि है

Happy independence day 🇨🇮


[ मुर्दहिया की कलम ]
Pramod visharad 🔔
#जहानागंज

कुछ लोग पहले लोगों के मन में डर पैदा करते हैं और फिर उसी डर से निकलने का रास्ता दिखाकर खुद को सही और समझदार साबित करते ह...
13/08/2026

कुछ लोग पहले लोगों के मन में डर पैदा करते हैं और फिर उसी डर से निकलने का रास्ता दिखाकर खुद को सही और समझदार साबित करते हैं। वास्तव में उनका उद्देश्य लोगों की भलाई नहीं, बल्कि डर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना होता है।

अपमान भूलने का विषय नहीं है,यह आत्मसम्मान को पहचानने का सबक है।कुछ जख्म वक्त के साथ भर जाते हैं,लेकिन उनकी टीस इंसान को ...
12/08/2026

अपमान भूलने का विषय नहीं है,
यह आत्मसम्मान को पहचानने का सबक है।
कुछ जख्म वक्त के साथ भर जाते हैं,
लेकिन उनकी टीस इंसान को बदल देती है।
जो अपमान सहकर भी खामोश रहता है,
वह कमजोर नहीं—वह सही समय को समझता है।

मरना तो तय था,लेकिन असली मुकाबला मौत से नहीं था—मुकाबला था झूठे आँसुओं और सच्चे दर्द के बीच।कुछ लोग सच में रो रहे थे,कुछ...
11/08/2026

मरना तो तय था,
लेकिन असली मुकाबला मौत से नहीं था—
मुकाबला था झूठे आँसुओं और सच्चे दर्द के बीच।
कुछ लोग सच में रो रहे थे,
कुछ रोने का अभिनय कर रहे थे,
और कुछ इस चिंता में थे कि
कैमरे में उनका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है या नहीं।
अंतिम यात्रा में भी
धक्का-मुक्की जारी थी—
कोई आगे निकलना चाहता था,
कोई तस्वीर में आगे दिखना चाहता था।
जिसके जाने का दुख होना चाहिए था,
उसकी मौत भी कुछ लोगों के लिए
अपनी मौजूदगी दिखाने का अवसर बन गई।
विडंबना देखिए—
मृतक चुप था,
सच्चे लोग खामोश थे,
और सबसे ज्यादा शोर
उनका था जिन्हें दर्द से ज्यादा
दिखावे की चिंता थी।
यही हमारा समय है—
जहाँ कभी-कभी
आँसू भी कैमरे के सामने बहाए जाते हैं
और संवेदनाएँ भी लाइक-शेयर की मोहताज हो जाती हैं।


— मुर्दहिया की कलम
[ Pramod visharad 🔔]
#जहानागंज

भारत की सबसे श्रेष्ठ विद्रोहिणी महिला माता फूलन देवी को शत् शत् नमन  👉 आपकी कहानी विद्रोह की अनूठी दास्तां है जुल्म और श...
10/08/2026

भारत की सबसे श्रेष्ठ विद्रोहिणी महिला माता फूलन देवी को शत् शत् नमन

👉 आपकी कहानी विद्रोह की अनूठी दास्तां है जुल्म और शोषण की प्रतिकार की बहादुर कहानी है

👉 दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर समाचार पत्रिका - टाइम मैगजीन ने जब दुनिया की श्रेष्ठ विद्रोहिणी महिलाओं की ग्लोबल लिस्ट बनाई, तो फूलन देवी उसमें शामिल थीं.

– श्रेष्ठ विद्रोहिणी महिला को नमन
[ मुर्दहिया की कलम ]
Pramod visharad 🔔
#फूलनदेवी

पहिले टोला देखा ,फिर मुहल्ला,फिर कस्बा,फिर जिला फिर प्रदेश फिर देश और ये सब देखने के बाद विभिन्न प्रकार की विषमता, असमान...
09/08/2026

पहिले टोला देखा ,फिर मुहल्ला,फिर कस्बा,फिर जिला फिर प्रदेश फिर देश और ये सब देखने के बाद विभिन्न प्रकार की विषमता, असमानता, अन्याय से भी रुबरु हुआ ,फिर लगा के इतना अगर हो रहा है तो इसका निदान क्यों नहीं हो पा रहा है ,जबकि सरकार और सरकारी मंच रोजाना की तरह रेडियो से लेकर टेलीवीज़न या यूं कह ले अब तो सोशल मीडिया से एक ही बात कह रहे है के सामाजिक न्याय की पंक्ति को सुदृढ़ और सशक्त करना है जिससे देश में हर नागरिक आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ समतामूलक अपना जीवन जियें! और राष्ट्र और देश के प्रति हर चीज के उत्तरदायी रहे

खैर ये तो आम नागरिक और सरकार के बीच सामाजिक सरोकार पर अनुभवों की एक उपरोक्त टिप्पणी रही ,लेकिन अत्यधिक शोध में जाने के बाद ऐसा प्रतीत होता है के सबसे पहले प्रत्येक नागरिक को शिक्षित करने पर विशेष बल देने की आवश्यकता और जागरूकता होनी चाहिए ,और शिक्षा का मूल नौकरी से अपेक्षित न होकर मानवीय मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति जवाबदेही होनी चाहिए ,,
प्रत्येक नागरिक के शिक्षित होने पर तर्क ,विज्ञान ,न्याय , समता, को उचित सम्मान और जगह मिलेगी और सामाजिक विषमता [ लैंगिक असमानता,भेदभाव , नस्लभेद , जातिवाद ,क्षेत्रवाद, ] से आसानी से लड़ा जा सकता है ,आडंबर अंधविश्वास को पूरी तरह से समाप्त करने में आसनी होगी !
[ मुर्दहिया की कलम ]
Pramod visharad 🔔

बाल सखा और सहपाठी मित्र DrLaxman Yadav को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं Laxman Yadav (Reels)DrLaxman Yadav
08/08/2026

बाल सखा और सहपाठी मित्र DrLaxman Yadav को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
Laxman Yadav (Reels)
DrLaxman Yadav

[ मुर्दहिया की कलम ] 'College street '              इन किताबों ने क्या से क्या बना दिया हमको       जो बूझ गये वो वैतरणी ...
06/08/2026

[ मुर्दहिया की कलम ] 'College street '


इन किताबों ने क्या से क्या बना दिया हमको
जो बूझ गये वो वैतरणी पार कर गए
जो नासमझ है वो मझधार में है

नारों में दब जाती है सिसकियां
सिसकियों का कोई हिसाब नहीं
अभी भी फंसे है चूल्हे चौके में
दरबार के दरबारी बने है बैठे

उठिए उठाइये सबको जगाइए
एक नया हिंदुस्तान बनाइये
खुद भी पढ़िए , औरों को पढ़ाइए
ज्ञान के दीपक को फिर जलाइए

प्रमोद विशारद
" मुर्दहिया की कलम "

भावपूर्ण श्रद्धांजलिबसपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के एकमात्र विधायक रहे श्री उमाशंकर सिंह जी ...
05/08/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बसपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के एकमात्र विधायक रहे श्री उमाशंकर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और अपने क्षेत्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 😢🕊️हमारे गाँव मुस्तफाबाद, जहानागंज के पूर्व प्रधानस्वर्गीय श्री हरिलाल मिश्र (नान्हू बाबा प्रधान) ज...
03/08/2026

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 😢🕊️
हमारे गाँव मुस्तफाबाद, जहानागंज के पूर्व प्रधान
स्वर्गीय श्री हरिलाल मिश्र (नान्हू बाबा प्रधान) जी
एक कुशल नेतृत्वकर्ता, परिवार के मुखिया तथा पूरे गाँव को अपना परिवार मानने वाले स्नेही एवं सम्मानित व्यक्तित्व थे।

उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका सादा जीवन, सेवा-भाव और गाँव के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और समस्त ग्रामवासियों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।
विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🕊️

#जहानागंज

Address

Azamgarh
276131

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Piku Pharma Clinic posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Piku Pharma Clinic:

Shortcuts

Share