04/09/2026
Colombia: लाल बत्ती तोड़ी, चलती बस से जा टकराया बाइक सवार!
कोलंबिया के बुगा में तेज रफ्तार बाइक सवार चलती बस से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार बस के खुले दरवाजे से सीधे अंदर जा गिरा। पूरा हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया।
हैरानी की बात यह रही कि बस के अंदर गिरने के बाद शख्स खुद बाहर निकला, अपनी क्षतिग्रस्त बाइक देखी और फिर मौके से चला गया।