06/11/2025
Bihar Election 2025 : पहले फेज में 64.46 प्रतिशत वोटिंग, सबसे अधिक बेगूसराय तो सबसे कम शेखपुरा में हुआ मतदान
सबसे ज्यादा बेगूसराय तो सबसे कम शेखपुरा में हुआ मतदान
जिलावार आंकड़ों के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में 67.32 प्रतिशत, भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, बक्सर में 55.10 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, लखीसराय में 62.76 प्रतिशत, मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, पटना में 55.02 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, शेखपुरा में 52.36 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत और वैशाली जिले में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ है. शेखपुरा जिले में सबसे कम वोट डाले गए हैं.
सबसे अधिक मीनापुर तो सबसे कम कुम्हरार में वोटिंग
विधानसभा सीट के हिसाब से शाम 5 बजे तक मीनापुर में सबसे अधिक 73.29 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. कुम्हरार विधानसभा सीट पर सबसे कम 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ है. राघोपुर में 64.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. तेज प्रताप यादव महुआ से प्रत्याशी हैं, जहां 54.88 प्रतिशत मतदान हुआ.
दिग्गजों की सीट पर इतनी हुई वोटिंग
इसके अलावा, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी चुनाव मैदान में हैं, जहां शाम 5 बजे तक 58.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है. विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से उम्मीदवार हैं, जहां 60.51 प्रतिशत वोट डाले गए. खेसारी लाल यादव छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 56.32 प्रतिशत मतदान हुआ है. मैथिली ठाकुर अलीनगर से प्रत्याशी हैं, जहां 58.05 प्रतिशत वोटिंग हुई है. अनंत सिंह मोकामा से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जहां 60.16 प्रतिशत वोट पड़े हैं. वहीं, भोरे (उम्मीदवार प्रीति किन्नर) सीट पर 61.05 प्रतिशत, सीवान (मंगल पांडे) सीट पर 57.38 प्रतिशत, सरायरंजन (विजय कुमार चौधरी) सीट पर 70.19 प्रतिशत, लालगंज (मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला) सीट पर 60.17 प्रतिशत और रघुनाथपुर (शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब) सीट पर 51.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.