08/08/2026
धू मधाम से रिलीज हुआ पत्रकार एवं गायक संजीव बस्सी का 30वां गीत ‘रील्स’
जनता की आवाज नालागढ़ सुखविंदर चंदेल
पत्रकार, गीतकार एवं गायक संजीव बस्सी का 30वां पंजाबी गीत “रील्स” शुक्रवार को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल “संजीव बस्सी म्यूजिक ” पर धूमधाम से रिलीज कर दिया गया। यह गीत आज के सोशल मीडिया कल्चर पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया है।
संजीव बस्सी ने बताया कि इससे पहले उनके 29 गीत मार्केट में आ चुके हैं। इनमें पंजाबी संस्कृति, देशभक्ति, धार्मिक, सामाजिक एवं मनोरंजन से जुड़े अनेक विषयों पर आधारित गीत शामिल हैं। उनके लोकप्रिय गीतों में जीजू, कलयुग, यारा दा ग्रुप , ग्ड्राइवर, झुमके, गैंगस्टर, धोखेबाज, मन समझा ले, कठपुतली, मंद-मंद मुस्कादी ,चोरनी, ब्लैकिया,बिच बुडापे, वाहेगुरु माफ करो, श्मशान और अभिमान सहित करीब 30 गीत एवं लघु फिल्म “हक” दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
उन्होंने बताया कि उनके गीत “जीजू” को अब तक देशभर में सबसे अधिक लोकप्रियता मिली है, जिस पर 7,200 से अधिक इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा चुकी हैं। रीलो का सिलसिला अभी भी जारी है ।
नवीनतम गीत “रील्स” की शूटिंग पंजाब के कुराली में की गई है। गीत का निर्देशन अमन जोहल ने किया है। डीओपी लैवी ने मेक रहमत मेकओवर ने संभाली। इस गीत के बोल स्वयं संजीव बस्सी ने लिखे हैं, जबकि इसे संजीव बस्सी और मन सिमरन ने अपनी आवाज दी है। दोनों कलाकारों के साथ गीत में पंजाबी कलाकार निर्मल मिनी एवं पतरकार सतीश जैन ने अभिनय किया है।
करीब साढ़े तीन मिनट की अवधि वाला यह गीत आज की युवा पीढ़ी की उस प्रवृत्ति को दर्शाता है, जिसमें कई लोग अपने दैनिक कार्यों को छोड़कर सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। गीत मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को सोशल मीडिया का संतुलित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का संदेश देता है।
संजीव बस्सी ने कहा कि भविष्य में भी वे ऐसे गीत प्रस्तुत करते रहेंगे, जिनमें मनोरंजन के साथ समाज के लिए सकारात्मक संदेश भी होगा। उन्होंने सभी संगीत प्रेमियों से अपील की कि वे उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल “संजीव बस्से म्यूजिक ” को अधिक से अधिक लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें, ताकि अच्छे और संदेशात्मक संगीत को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।