Khas Khabar.Live

Khas Khabar.Live KhasKhabar.Live उत्तराखंड का सबसे ज्यादा पढ़ा जा?

https://www.khaskhabar.live/?p=25776
01/08/2023

https://www.khaskhabar.live/?p=25776

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराख....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधि...
05/07/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है। इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा नदी की सहायक नदी सौंग नदी पर सौंग बांध पेयजल परियोजना प्रस्तावित है। प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत रु० 2021 करोड़ है परियोजना के निर्माण से 150 एम.एल.डी....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड राज्य स...

सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त र...
20/01/2023

सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपरान्त राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे राहत व बचाव तथा स्थायी/अस्थायी पुनर्वास आदि से सम्बन्धित किये जा रहे कार्यो की मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जोशीमठ में अग्रिम राहत के तौर पर 3.27 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि 218 प्रभावित परिवारों को वितरित की गई है। इसके अतिरिक्त प्रभावित 08 किरायेदारों को भी 50 हजार रूपये प्रति परिवार के हिसाब से 04 लाख रूपये की धनराशि तत्काल सहायता के रूप में आवंटित की गयी है। जोशीमठ के नगर पालिका क्षेत्र में 18 प्रसूता महिलाएँ है, जो वर्तमान में राहत शिविरों में नहीं है। यह प्रसूता महिलाएँ स्वयं के आवासों में रह रही हैं। जिनका निरन्तर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राहत शिविरों में 10 वर्ष से कम आयु के 81 बच्चे हैं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। डा0 सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ में विभिन्न तकनीकी संस्थानों द्वारा किये जा रहे सर्वेक्षण एवं अध्ययन कार्य निरन्तर जारी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुनः जोशीमठ के आपदा प्रबन्धन कार्यों के सम्बन्ध में बैठक ली।...

सचिव आपदा प्रबन्धन डा0 रंजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव एवं भूस्खलन के उपर.....

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध...
20/01/2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर स.....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को राजी...
20/01/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा में विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को उत्तराखण्ड एवं देश का भविष्य निर्माता बताते हुए उन्हें परीक्षा की तैयारियों के लिये ज्ञानवर्धक सलाह देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किये।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने गुरूवार क...

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने लालकुआँ में कारगिल शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करते हुए शहीद ...
19/01/2023

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने लालकुआँ में कारगिल शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये तथा बिन्दुखत्ता के सैकड़ों पूर्व सैनिकों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के द्वारा की जा रही मांगो को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से मिलकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किये जाने की बात की। श्री जोशी ने बिन्दुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन को एक लाख की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की ।...

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने लालकुआँ में कारगिल शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करते हुए...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू...
19/01/2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ में भू-धसांव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आते ही आगे की योजना पर तेजी से कार्य किया जाए। जोशीमठ के भूधंसाव क्षेत्र के अध्ययन की फाइनल रिपोर्ट के बाद ट्रीटमेंट के कार्य तेजी से सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं। जिलाधिकारी चमोली स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजें।...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जोशीमठ ...

हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जी...
19/01/2023

हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे टीम इंडिया के बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने सही साबित कर दिया, युवा स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक ठोकते हुए इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले वनडे मैच के दौरान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़कर बड़ा कारनामा कर दिया है....

हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मे.....

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद...
19/01/2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी, तथा आपदा राहत हेतु केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को अवगत कराया कि जोशीमठ शहर जनपद चमोली का तहसील मुख्यालय, श्री बद्रीनाथ जी का शीतकालीन निवास स्थान है, तथा सामरिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है।...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट की। उन्हों....

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन भी ...
18/01/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन भी प्रतिभाग किया। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दिल्ली पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भा.ज.पा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे द...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की...
18/01/2023

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूसरे दिन भी प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दुबारा अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने कहा है कि जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व में आगे भी सभी चुनावों में विजय हासिल होगी। सीएम ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्य....

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेवाओं के उन अग्निवीरों के पहले बैच को संब...
17/01/2023

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेवाओं के उन अग्निवीरों के पहले बैच को संबोधित किया, जिन्होंने अपना बुनियादी प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने इस पथ-प्रदर्शक अग्निपथ योजना के अग्रणी होने पर अग्निवीरों को बधाई दी। उन्होंने इस बारे में प्रकाश डाला कि यह परिवर्तनकारी नीति हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत बनाने और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी। प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक युवा और तकनीक रूप से व्‍यावहारिक बनाएंगे।...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीनों सेवाओं के उन अग्निवीरों के पहले बै...

Address

Badrinath

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khas Khabar.Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khas Khabar.Live:

Share