Satyouday

Satyouday सच्ची खबरें सटीक दृष्टिकोण

07/01/2026

झूठ की राजनीति पर न्यायालय की सख़्त टिप्पणी !

दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को मानहानिकारक पोस्ट 24 घंटे के अंदर हटाने के आदेश दिए हैं। माननीय न्यायालय का यह निर्णय बताता है कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए न्याय और संवेदनशील मामलों का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है।

05/01/2026

पार्टी कोई भी पैसा नहीं रुकना चाहिए

05/01/2026

उत्तराखंड | राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उत्तराखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल रहे। बैठक में चारधाम ऑल वेदर रोड, रिंग रोड, बाईपास, ROB, गड्ढामुक्त सड़कों और लंबित वन स्वीकृतियों पर चर्चा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
मानसून से पहले सड़कों के रखरखाव को प्राथमिकता देने और प्रमुख परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक समयबद्ध रूप से पूरा करने पर सहमति बनी।

28/12/2025
28/12/2025

धामी सरकार ने त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

उत्तराखंड पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर-उर्मिला- VIP केस में नया मोड़ आया। आरोप प्रत्यारोप में Arti B Nand Gaur (आरती गौ...
24/12/2025

उत्तराखंड पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर-उर्मिला- VIP केस में नया मोड़ आया।

आरोप प्रत्यारोप में Arti B Nand Gaur (आरती गौड़) व उर्मिला दोनों ने की भाजपा की किरकिरी। #दिल्ली में उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal की प्रेस कांफ्रेस क्या हुई इधर आरती गौड़ ने BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ।

आरती बनाम उर्मिला= सुरेश के वॉयरल ऑडियो और से उठा राजनीतिक तूफान के बाद अब नया मोड़ आ गया है। एक ओर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी मामले में पुतला फूंक सीबीआई जॉच की मांग उठाई। दूसरी ओर उत्तराखंड क्रांति दल की अब क्या रणनीति होगी? यह आने वाले दौर में तय होगा?

Actress Urmila Suresh Rathore



24/12/2025

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय !

LVM3-M6 मिशन की सफल उड़ान के साथ BlueBird Block-2 उपग्रह का लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित होना देश की वैज्ञानिक क्षमता और तकनीकी आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रमाण है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए इसरो की समर्पित टीम को हार्दिक अभिनंदन।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की वैश्विक भूमिका लगातार सशक्त हो रही है। इसरो की उपलब्धियां न केवल राष्ट्र को प्रेरित कर रही हैं, बल्कि विश्व पटल पर भारत को एक भरोसेमंद अंतरिक्ष साझेदार के रूप में स्थापित भी कर रही हैं।

23/12/2025

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भालू हमले के पीड़ितों से की बातचीत, साहसी छात्राओं दिव्या व दीपिका की बहादुरी को बताया गर्व का विषय*

जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी अंतर्गत विद्यालय परिसरों के समीप घटित भालू हमले की घटनाओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने भालू हमले में घायल हुए पीड़ित छात्र से दूरभाष पर सीधी बातचीत कर न केवल उसका हालचाल जाना, बल्कि उसे ढांढस बंधाते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उपचार एवं सुरक्षा के हर स्तर पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घटना के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भालू से बच्चों की जान बचाने वाली साहसी छात्राओं दिव्या और दीपिका से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जिस साहस, धैर्य और जिम्मेदारी का परिचय उन्होंने दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना असाधारण साहस का उदाहरण है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि राज्य सरकार ऐसे साहसी बच्चों को सदैव प्रोत्साहित करेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से गश्त बढ़ाई जाए, विद्यालयों, आंगनबाड़ियों एवं आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा के अतिरिक्त पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए सभी आवश्यक व प्रभावी कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि घायल छात्र को उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी बनाए रखने और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास कायम करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार के लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए सरकार हर परिस्थिति में पूरी प्रतिबद्धता और कठोरता के साथ कार्य करेगी।

18/12/2025

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक प्रदेशवासियों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचे। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान के तहत ग्राम एवं न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इन शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिससे यह पहल जनता के बीच अत्यंत सराहनीय और लोकप्रिय सिद्ध हो रही है।

Address

Badrinath

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satyouday posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Satyouday:

Share