Network Bihar

  • Home
  • Network Bihar

Network Bihar Media/news company
(1)

11/06/2026

#बगहा में फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार





11/06/2026

#रामनगर में यूरिया खाद के लिए किसानों की लंबी कतार




🔴   #समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है । निगरानी की टीम ने दलसिंहसराय अनुमंडल के चकबहुद्दीन पंचायत के...
11/06/2026

🔴

#समस्तीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है । निगरानी की टीम ने दलसिंहसराय अनुमंडल के चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया






 #पटना हाईकोर्ट ने फैसल खान उर्फ खान की ओर से एफआईआर रद्द करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार से जवाब त...
11/06/2026

#पटना हाईकोर्ट ने फैसल खान उर्फ खान की ओर से एफआईआर रद्द करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। जस्टिस चंद्रशेखर झा की अवकाशकालीन पीठ ने बुधवार को मामले पर सुनवाई की। खान की ओर से अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने अपनी दलील पेश की। महाधिवक्ता के सहायक प्रभु नारायण शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से नोटिस स्वीकार किया। कोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते के भीतर जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पटना के कदमकुंआ थाने में गत 5 जून को फैसल खान उर्फ खान के विरुद्ध हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुआ था। मामले पर अगली सुनवाई 13 जुलाई को फिर होगी।








 #बेतिया पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त महो...
11/06/2026

#बेतिया पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रारंभिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में "इको क्लब मिशन फॉर लाइफ" अन्तर्गत नारियल के खोल से घोंसला (Bird House) बनाने से संबंधित गतिविधि आयोजित करने हेतु कार्यालय पत्रांक SSA/Quality/1874, दिनांक 16.05.2026 द्वारा निदेशित किया था।

इस गतिविधि में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सीमित संसाधनों में भी अपनी प्रतिभा, लगन और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट परिचय दिया। बच्चों ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे विद्यालय वातावरण को उत्साह, उमंग और नवचेतना से भर दिया। इस गतिविधि के आयोजन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा०शि० एवं समग्र शिक्षा के सहयोग की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

माह मई, 2026 में जिले के कुल 346 विद्यालयों में इस गतिविधि का आयोजन किया गया है। वर्त्तमान में ग्रीष्मावकाश के कारण विद्यालय बन्द है। ग्रीष्मावकाश के पश्चात् जिले के अन्य विद्यालायों के द्वारा भी उक्त गतिविधि को आयोजित करते हुए पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय प्रदान करने एवं पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान समर्पित करते हेतु प्रेरित किया जाएगा।







11/06/2026

#रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पिला पंजा




खबर रामनगर से है, जहां किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित ईख फसल प्रतियोगिता में एक किसान ने शानदार उपलब्धि हासिल...
10/06/2026

खबर रामनगर से है, जहां किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित ईख फसल प्रतियोगिता में एक किसान ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। ग्राम खटौरी निवासी श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने स्वर्गीय राजा बालकृष्ण लालजी पित्ती स्मृति "मोरहन" ईख फसल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सी.ओ. 0118 प्रभेद की ईख का उत्पादन कर प्रति एकड़ 821.60 क्विंटल उपज हासिल की, जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक रही। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 45 हजार रुपये मूल्य का कृषि यंत्र एवं कृषि संबंधी सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। किसानों ने सुरेन्द्र यादव की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। वहीं कृषि विभाग ने कहा कि उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनेगी और आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। ईख उत्पादन में रिकॉर्ड उपज हासिल कर प्रथम स्थान पाने वाले किसान सुरेन्द्र प्रसाद यादव को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।





 #बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोश...
10/06/2026

#बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक अनुशासित बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को कोचिंग संस्थानों के संचालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को निम्न महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं।

• सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

• स्कूलों एवं कॉलेजों के लिये निर्धारित शिक्षण समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाना चाहिये। यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगी जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली/महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग को इस संबंध में नियमावली तैयार करने हेतु निदेशित किया गया है।

• शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।






 #वाल्मीकिनगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने मंगलवार को बिहा...
10/06/2026

#वाल्मीकिनगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने मंगलवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने सीमावर्ती और दूरदराज के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति तथा अस्पतालों में संसाधनों की जरूरत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पूर्व विधायक ने मंत्री को बताया कि वाल्मीकिनगर और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं की,उपलब्धता बढ़ाने की मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही वाल्मीकिनगर आने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य मंत्री का प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से लंबित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।



खबर बगहा से है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्र...
10/06/2026

खबर बगहा से है, जहां सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जांच में वायरल फोटो के पीछे शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अवैध पिस्टल बरामद होने के बाद एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक को फेसबुक पर हथियार के साथ एक फोटो वायरल होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू टीम से जांच कराई गई। जांच में फोटो पोस्ट करने वाले की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया निवासी सोनेलाल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सोनेलाल ने बताया कि फोटो में दिखाई गई पिस्टल उसे नन्हू यादव ने फोटो खिंचवाने के लिए दी थी। इसके बाद पुलिस ने नन्हू यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नन्हू ने बताया कि उसने पिस्टल तबरेज अंसारी से ली थी। पुलिस ने तबरेज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
आगे की जांच में पता चला कि पिस्टल उदय गौंड की है। पुलिस ने बसवरिया स्थित उसके घर पर छापेमारी कर एक पिस्टल बरामद की और उसे जब्त कर लिया। हालांकि उदय गौंड मौके से फरार मिला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में चौतरवा थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।





Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Network Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share