25/04/2026
हम भी इसी ट्रेन में सफर कर रहे है,
कोडरमा स्टेशन पर आज एक दुःखद घटना
कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।घटना शुक्रवार की शाम की हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ट्रेन संख्या 12379 सियालदह-जलियायवाला बाग एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सफर कर रही थी।इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या चार पर पर महिला मुस्कान मसी उम्र 24 साल पति तपन मसी जो रामपाल थाना -हीरापूर जिला वर्तमान ,वेस्ट बंगाल की रहने वाली थी। वह अपने साथ दो जुड़वा बच्चे जिनकी उम्र महज दो-तीन माह है और एक भांजी के साथ आसनसोल से दिल्ली जा रही थी ।वह कोडरमा स्टेशन पर कुछ सामान लेने के लिए उतरी, इस दौरान ट्रेन खुल गई और वह हड़बड़ी में चढ़ने के क्रम में दो बोगी के बीच गैप में चली गई और ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला कोच संख्या बी-3 में सफर कर रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आरपीएफ ने दोनों बच्चों और भांजी को आरपीएफ पोस्ट पर रखा है और परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। इस घटना के कारण ट्रेन लगभग एक घंटा तक खड़ी रही। वही इस घटना के कारण सियालदह जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के पीछे चल रही रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, गया आसनसोल ईएमयू ट्रेन ,झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही