Nav Kranti India News

Nav Kranti India News Navkranti India news is online news portal.

Permanently closed.
बहराइच पुलिस की बड़ी सफलता: 14 वर्षीय अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्ताररानीपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में...
29/05/2026

बहराइच पुलिस की बड़ी सफलता: 14 वर्षीय अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रानीपुर पुलिस की तत्पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में अभियुक्त भेजा गया जेल

बहराइच। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 14 वर्षीय अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को 7 अप्रैल 2026 को विपक्षी बहला-फुसलाकर भगा ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में थाना रानीपुर पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 137(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अपहृता को खागा देई मंदिर, अव्वल मसूदपुर सुखनदिया थाना रानीपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

वहीं अभियुक्त मनोज पुत्र मोहनलाल निवासी बैकुंठा थाना कोतवाली देहात को दिनांक 28 मई 2026 को शाम 6:49 बजे गिरफ्तार किया गया। मामले में धारा 65(1), 87 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

- मनोज पुत्र मोहनलाल, निवासी बैकुंठा थाना कोतवाली देहात

संबंधित धाराएं

मु0अ0सं0 64/2026
धारा – 137(2), 115(2), 352, 351(3), 65(1), 87 बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तारखैरीघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीड...
28/05/2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खैरीघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कसा शिकंजा

बहराइच। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित पोस्ट कर समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को थाना खैरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि ग्राम थैलिया निवासी राजकुमार वर्मा ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की। पोस्ट में इस्तेमाल किए गए शब्दों को समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने की मंशा से किया गया बताया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना खैरीघाट में दिनांक 27 मई 2026 को मु0अ0सं0 186/2026 धारा 353(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा, निवासी ग्राम थैलिया थाना खैरीघाट जनपद बहराइच, उम्र करीब 48 वर्ष को ग्राम थैलिया चौराहे से दोपहर लगभग 1:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

- उपनिरीक्षक मनोज यादव
- हेड कांस्टेबल अरविन्द राव
- कांस्टेबल मो. अबरार
- पीआरडी त्रिलोकी बर्मा

With Facebook – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
22/05/2026

With Facebook – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

गुमशुदा की तलाशजनपद बहराइच के मीरपुर कस्बा क्षेत्र से 16 वर्षीय बालिका लक्ष्मी निषाद बृहस्पतिवार प्रातः लगभग 10:00 बजे स...
22/05/2026

गुमशुदा की तलाश

जनपद बहराइच के मीरपुर कस्बा क्षेत्र से 16 वर्षीय बालिका लक्ष्मी निषाद बृहस्पतिवार प्रातः लगभग 10:00 बजे से घर से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हुलिया एवं पहनावा:

रंग : गोरा

बोलचाल : स्पष्ट रूप से नहीं बोल पाती, तुतलाकर बोलती है

पहनावा : सलेटी रंग की चमकीली जम्फर, हरा दुपट्टा एवं मेहरून रंग की सलवार

पारिवारिक विवरण:

पिता : लक्ष्मण निषाद

माता : रीता निषाद

पता:

ब्लॉक रूम नं. 18/212, गुल्लावीर कॉलोनी, मीरपुर कस्बा, जनपद बहराइच — 271801

यदि किसी व्यक्ति को उक्त बालिका के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो अथवा कहीं दिखाई दे, तो कृपया तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का कष्ट करें—

📞 9839229841
📞 8795437922
📞 7398628441

एक छोटी सी सूचना परिवार को अपनों से मिला सकती है।

कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें।

20/05/2026

बहराइच में आधार सेवा केंद्र का डिस्ट्रिक्ट मैनेजर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बहराइच। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पांडे जन सेवा केंद्र संचालकों से अवैध वसूली करता था। एक जनसेवा केंद्र संचालक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को लेकर नगर कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

घटना के बाद जन सेवा केंद्र संचालकों में चर्चा का माहौल है। वहीं एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

*बहराइच सड़क हादसा: चार घरों में पसरा मातम, कंबाइन चालक और कंबाइन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर**एसपी के निर्देश के बावजूद ...
19/05/2026

*बहराइच सड़क हादसा: चार घरों में पसरा मातम, कंबाइन चालक और कंबाइन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर*

*एसपी के निर्देश के बावजूद नहीं हुई पहचान, CCTV और टोल रिकॉर्ड पर टिकी निगाहें*

17/05/2026

बहराइच सड़क हादसे में 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

कंबाइन मशीन की टक्कर से हुआ भीषण हादसा, शासन-प्रशासन पर उठे सवाल

बहराइच। जनपद के नानपारा-बहराइच मार्ग पर डिहवा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, टाटा पंच कार में सवार छह लोग नानपारा से बहराइच की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मटेरा की तरफ से आ रही एक कंबाइन मशीन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में अनिल कुमार (40) निवासी मुकेरिया थाना रामगांव, अल्ताफ अहमद (38) निवासी हम्जापुरा थाना दरगाह शरीफ, अनिल कुमार (42) निवासी मेटुकहा थाना रामगांव तथा महेंद्र पाल (45) निवासी फतेहपुरवा मोहम्मदपुर थाना रामगांव की मौके पर मौत हो गई।

वहीं शिवम श्रीवास्तव (30) निवासी चित्रशाला रोड तथा अश्वनी कुमार (30) निवासी ब्राम्हणीपुरा, कोतवाली नगर बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही थाना मटेरा व थाना नानपारा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

हालांकि हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल शासन और प्रशासन से है कि आखिर इतनी बड़ी कंबाइन मशीन घटना के बाद “अज्ञात” कैसे हो गई?
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहिया या छोटा वाहन तो फरार हो सकता है, लेकिन एक विशालकाय कंबाइन मशीन का बिना पहचान के गायब हो जाना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

पीड़ित परिवारों ने दोषी वाहन और चालक की जल्द पहचान कर कठोर कार्रवाई तथा न्याय की मांग की है।

17/05/2026

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापा, प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवाएं बरामद

बहराइच। जनपद के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस व औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध मेडिकल स्टोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप व अन्य नशीली दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपराध एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औषधि प्रशासन विभाग और थाना रुपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्राइवेट बस स्टैंड के पास बिना वैध लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर की जांच की गई।

जांच में मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से रखी गई एलोपैथिक दवाइयां, प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप एवं नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने संचालक को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट, धारा 278 BNS तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 की धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

  संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी जनसमस्याएंअधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए ...
17/05/2026

संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनी जनसमस्याएं

अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

गोंडा। मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल दुर्गा शक्ति नागपाल एवं आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक ने शनिवार को गोंडा सदर तहसील पहुंचकर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, नगर निकाय, कृषि तथा पेंशन से संबंधित विभिन्न प्रकरण प्राप्त हुए। मंडलायुक्त एवं आईजी ने एक-एक शिकायत का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पेंशन, विद्युत एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई करें।
आईजी अमित पाठक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा, भूमि विवाद एवं आपसी विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक कार्रवाई का अनुभव होना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान इटियाथोक निवासी करमचंद तिवारी द्वारा बिना डिग्री एवं लाइसेंस के कथित रूप से मेडिकल स्टोर संचालन एवं उपचार किए जाने की शिकायत पर मण्डलायुक्त ने एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। झंझरी निवासी स्वाले ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता अधिनियम के तहत आख्या प्रस्तुत न किए जाने एवं निर्माण कार्य न रोके जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर मण्डलायुक्त ने एसडीएम सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी क्रम में ग्राम मुंजेहना थाना धानेपुर निवासी फरीदा बानो ने भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दर्ज भूमि पर गिरे पेड़ों को उठाने से विपक्षीगण रोक रहे हैं तथा अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर मण्डलायुक्त ने सीओ सदर को कमेटी गठित कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

नवयुग समाचार
14/05/2026

नवयुग समाचार

Address

Mukeriya
Bahraich
271851

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nav Kranti India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share