Local News

Local News Welcome to Local News! We bring you daily updates from city Areas, villages, National, and International news. Simple, fast, and trusted news – all in one place.
(2)

Follow and stay connected!

यह है बिजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिन को राष्ट्रीय ध्वज का उल्टा सीधा तक नहीं पता
14/08/2026

यह है बिजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जिन को राष्ट्रीय ध्वज का उल्टा सीधा तक नहीं पता

यूपी के कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। अगले 3 घंटों में 22 जिलों के कुछ जगहों पर मध्यम से तेज...
14/08/2026

यूपी के कई जिलों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। अगले 3 घंटों में 22 जिलों के कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है।

14/08/2026

आधे से ज्यादाशबाना आजमी टाइप लोग थे... किस पर भड़कीं

14/08/2026

राहुल ने सुनाई दादी इंदिरा की कहानी, क्यों कहा मां होंगी गुस्सा ?

यूपी के श्रावस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के भिठया चिचड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय...
14/08/2026

यूपी के श्रावस्ती जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जमुनहा तहसील क्षेत्र के भिठया चिचड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब तेज प्रताप यादव की गाय ने दो सिर और चार आंखों वाले अनोखे बछड़े को जन्म दिया। बछड़े के जन्म की खबर गांव में फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।

अनोखे रूप वाले बछड़े को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचने लगे। ग्रामीण मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। बछड़े के दो सिर, चार आंखें और असामान्य शारीरिक बनावट देखकर लोग हैरान रह गए। गांव में दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। परिजनों के मुताबिक जन्म के बाद बछड़ा फिलहाल जीवित है। हालांकि, उसने अभी तक दूध नहीं पीया है। परिवार के लोग उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उसके स्वस्थ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

14/08/2026

*रानीपुर में प्रधान के घर लाखों की चोरी, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से दहशत,15–20 लाख की चोरी का अनुमान*

बहराइच। थाना रानीपुर क्षेत्र के पिपरिया गांव में मंशाराम प्रधान के घर चोरों ने धावा बोलकर करीब 15 से 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

इलाकाई लोगों के अनुसार रानीपुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत महिलाओं को 50-50 हजा...
13/08/2026

यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी। सरकार में योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा की नजर अब यूपी पर है। बिहार में जिस तरह चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए थे। उसी तर्ज पर यूपी में भी योजना शुरू की जाएगी।
सरकार के लोगों का मानना है कि महिलाओं को नकद प्रोत्साहन की योजना विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकती है। इस तरह की योजना सबसे पहले मध्यप्रदेश, फिर महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा चुनाव में लागू की गई थी। उन योजनाओं के कारण वहां भाजपा की सरकार बनी थी।

मैंने ताईक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन मैं इंटरनेशनल खेलने नहीं जा सकी क्योंकि मुझसे 1.5 लाख रुपए की घूस मांगी गई...
13/08/2026

मैंने ताईक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन मैं इंटरनेशनल खेलने नहीं जा सकी क्योंकि मुझसे 1.5 लाख रुपए की घूस मांगी गई'

13/08/2026
जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये पानी में बहाने के बाद संसद का मानसून सत्र खत्म, Gen Z आंदोलन से घबराए दोनों नेता चैंबर मे...
13/08/2026

जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये पानी में बहाने के बाद संसद का मानसून सत्र खत्म, Gen Z आंदोलन से घबराए दोनों नेता चैंबर में बैठे रहे, सदन के अंदर नहीं पहुंचे!
संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली।
लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहता है। यानी एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है।

इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन यह करीब 17 घंटे 30 मिनट ही चली। यानी करीब 96 घंटे 30 मिनट कम कार्यवाही हुई।

वहीं, 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुईं। लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था।
मानसून सत्र में राज्यसभा की बैठकें भी लोकसभा के बराबर रहीं और 114 घंटे कार्यवाही होनी थी, लेकिन राज्यसभा में लगभग 37 घंटे 20 मिनट काम हुआ। यानी करीब 76 घंटे 40 मिनट कम कार्यवाही हुई
भारतीय संसद (लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों) को एक दिन चलाने में लगभग 9 करोड़ रुपये का खर्च आता है। यह अनुमानित खर्च लगभग 6 घंटे की सक्रिय कार्यवाही पर आधारित है, जिसमें प्रति मिनट करीब 2.5 लाख रुपये और प्रति घंटे 1.5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

Address

Bahraich
271821

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share