Advocate Muzammil Khan

Advocate Muzammil Khan Advocate Mohd.

Muzammil Khan | Uttar Pradesh | Fighting for Justice, Human Rights & Minority Welfare | गरीबों और वंचितों की आवाज़ बनकर न्याय के लिए समर्पित |
Free Legal Help for the Needy – संपर्क करें”

बहराइच हिंसा मे सजा पाने वाले परिवार वालो की महिलाओं का दर्द सुनिए , जिस दिन मेरे पिताजी नेपाल गए थे उस दिन ये हिंसा हुई...
13/12/2025

बहराइच हिंसा मे सजा पाने वाले परिवार वालो की महिलाओं का दर्द सुनिए , जिस दिन मेरे पिताजी नेपाल गए थे उस दिन ये हिंसा हुई जबकि हमारा मकान हिंसा वाले क्षेत्र से 10 किलोमीटर दूर है , जानबूझकर हमारे परिवार के लोगों को फंसाया गया है , हम कोर्ट के फैसले से संतुष्ट नहीं है ,ओर हमारे भाई और बाप को जानबूझकर फसाया गया कि इलाके में प्रधानी की वजह से हमारे परिवार को फसाया गया ओर हमारे साथ नाइंसाफी हुई क्योंकि हमारे परिवार वाले लोग बाग थोड़े एक्टिव रहते थे इसलिए उनके सबसे पहले फसाया गया ओर हम सरकार से अपील करना चाहते है कि हमें इंसाफ मिले और पुलिस प्रशासन अच्छे से इन्वेस्टिगेशन करे कि मेरे बाप ओर भाई उस दिन गांव में थे ही नहीं जबकि वो तो नेपाल गए हुए थे पोस्ट शेयर करते रहे हैं ताकि सभी भाइयों को इंसाफ मिले सके इस परिवार को आपके पेसो की जरूरत नहीं बल्कि आपकी आवाज की जरूरत है।

80 साल की बुज़ुर्ग नूरजहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है सिर्फ इसलिए कि उनके दो बेटे आमिर और दानिश जो कुवैत में नौकरी करते ...
10/12/2025

80 साल की बुज़ुर्ग नूरजहां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है सिर्फ इसलिए कि उनके दो बेटे आमिर और दानिश जो कुवैत में नौकरी करते हैं

नूरजहां ने उनका SIR फॉर्म भर दिया जबकि चुनाव आयोग के नियम साफ़ कहते हैं कि मां अपने बेटे का फॉर्म भर सकती है

आज भी तमाम लोग इलेक्शन के टाइम में विदेश से आकर वोट डालते हैं ऐसे में अगर नूरजहां जी ने अपने बेटे का SIR फॉर्म भरा तो क्या गलत किया।

Humayun kabir- यह  व्यक्ति 2018 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहा।9 नवम्बर 2019 को जब सुप्रीम कोर्ट ने राम म...
07/12/2025

Humayun kabir- यह व्यक्ति 2018 से 2020 तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहा।
9 नवम्बर 2019 को जब सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, तब भी यह व्यक्ति भाजपा में ही था।

आज यह बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहा है, लेकिन इसकी असली वजह साफ़ है:
बंगाल में चुनाव क़रीब हैं और ऐसे बयानों से राजनीति में धार्मिक ध्रुवीकरण बढ़ता है, जिसका सीधा फ़ायदा भाजपा को मिलता है।

हक़ीक़त यह है कि इसने न तो कभी कोई मदरसा बनाया और न कोई मस्जिद;
अब अचानक बाबरी नाम से मस्जिद बनाने की बात करना सिर्फ़ एक राजनीतिक चाल नज़र आता है।

इस पूरे मामले में इसकी भाजपा से संभावित मिलीभगत साफ़ दिखाई देती है,
और अफ़सोस की बात यह है कि हमारे सीधे-सादे मुसलमान इसकी बातों का बिना समझे समर्थन कर रहे हैं।।

05/12/2025

यह घटना हमारे समाज की उस कड़वी सच्चाई को सामने रखती है, जहाँ कुछ लोग ज़रा-सी ताक़त या बदमाशी दिखाने पर खुद को शेर समझने लगते हैं। “दाढ़ी टोपी देखा नहीं कि इनके अंदर का जानवर जाग जाता है”—यह पंक्ति सिर्फ एक व्यक्ति का गुस्सा नहीं, बल्कि उस सामाजिक सोच पर चोट है जो किसी की पहचान देखकर उसके साथ दुर्व्यवहार को आसान समझ लेती है।अफसोस की बात यह है कि ऐसे “चवन्नी छाप” लोग सरेआम थप्पड़ मारते हैं, अपमान करते हैं, और चारों ओर खड़े लोग बस तमाशा देखते रहते हैं। दर्शक बन जाना आज हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बन चुका है। अन्याय रोकने की ताक़त समाज के पास है, लेकिन डर, लालच या उदासीनता उसे बेअसर कर देती है।आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, लेकिन हर बार शोर कुछ दिनों का होता है, फिर मामला ठंडा पड़ जाता है। सरकारें भी सिर्फ बयान देती हैं—सख़्त क़दम, तेज़ न्याय, और जवाबदेही की बातें अक्सर कागज़ों में ही रह जाती हैं। जब तक कानून का डर ज़मीन पर नहीं उतरेगा और समाज अन्याय के खिलाफ खड़ा नहीं होगा, ऐसे दृश्य दोहराते रहेंगे।अब समय आ गया है कि हम तमाशबीन नहीं, बल्कि आवाज़ उठाने वाले नागरिक बनें। डर और चुप्पी दोनों अपराध को बढ़ावा देते हैं; बदलाव तभी आएगा जब अन्याय के सामने खड़े होने का साहस हर आम आदमी के भीतर जागेगा।

11/08/2025

रामराज यूपी के फतेहपुर में पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेडिंग के बावजूद हिन्दू कट्टरपंथियों की भीड़ अब्दुल समद के मकबरे में घुस गई और भगवा झंडे के साथ नारेबाजी करने लगी, मुस्लिमों के पास सारे दस्तावेज़ होने के बावजूद हिन्दू संगठन इसको मंदिर घोषित करना चाहते हैं बाबरी मस्जिद की तरह 👇

06/08/2025

रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला माला पहनाने के दौरान करणी सेना के लोगों पर हमला करने का आरोप, स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने हमला करने वाले की पिटाई-------😡😡😡

तेरी बीवी का रे$प करेंगे.... तेरी मां का रे$प करेंगे...कोल्ड स्टोरेज में नं$गा कर के घण्टों रखा गया..मुंबई ट्रेन ब्लास्ट...
29/07/2025

तेरी बीवी का रे$प करेंगे.... तेरी मां का रे$प करेंगे...कोल्ड स्टोरेज में नं$गा कर के घण्टों रखा गया..

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के 13 आरोपियों में से एक अब्दुल वाहिद शेख से ATS ने गुनाह कबूल करने के लिए क्या-क्या धमकियां दिया सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

सोहित मिश्रा को दिए इंटरव्यू में अब्दुल वाहिद शेख ने बताया की ATS कहती है कि बम पाकिस्तान बनाता है इसलिए पकड़ना तो मुसलमान को है। हिंदू को नहीं पकड़ेंगे।

तुम कन्फेशन करो वरना तुम्हारी बीवी का रे$प करेंगे, तुम्हारी मां का रे$प करेंगे, तेरी मां तेरी बीवी और तेरे भाई को बगल के रूम में रखेंगे और तेरे भाई को अक्यूज़ नंबर 14 बना देंगे।

वाहिद ने बताया कि उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए, कोल्ड स्टोरेज में नं$गा करके घंटे रख दिया गया कि किसी भी तरह से हम उनकी बनाई थ्योरी पर साइन करें।

जब जुल्म से बात नहीं बनी तो लालच दिया की सरकारी गवाह बन जाओ दुबई में नौकरी लगवा देंगे 10 लाख रुपया दिलवा देंगे...

वाहिद जेल से पहले छूट गए थे और बचे 12 आरोपियों के लिए लगातार काम कर रहे थे कि उन्हें किसी भी तरह से जेल से बाहर निकाला जाए।
Cp

19/07/2025

एक राहगीर पर कावड़ियों ने लात घुसो से पीटा उसके बाद राहगीर को गुस्सा आ गया और फिर शेर की तरह सारे गीदड़ रोते हुए भागे । #कावड़ियों

शरजील इमाम – 1998 दिन (5 साल 5 महीने)खालिद सैफी – 1969 दिन (5 साल 4 महीने)गुल्फिशा फातिमा – 1926 दिन (5 साल 3 महीने)मीरा...
19/07/2025

शरजील इमाम – 1998 दिन (5 साल 5 महीने)
खालिद सैफी – 1969 दिन (5 साल 4 महीने)
गुल्फिशा फातिमा – 1926 दिन (5 साल 3 महीने)
मीरान हैदर – 1934 दिन (5 साल 3 महीने)
उमर खालिद – 1768 दिन (4 साल 10 महीने)

इतने लंबे अरसे से ये बेगुनाह मुस्लिम नौजवान सलाखों के पीछे हैं। ना कोई जुर्म साबित हुआ, ना कोई सुनवाई पूरी हुई, बस आवाज उठाने की सज़ा काट रहे हैं।

क्या इन तमाम सालों में, किसी रहनुमा ने इनसे मिलने की कोशिश की? किसी मसीहा ने इनकी आवाज़ बनना चाहा? कोई बड़ा चेहरा इनके लिए सामने आया?

नहीं! जिन्हें हम अपना रहनुमा समझते हैं, वो या तो खामोश हैं या फिर सत्ता की गोद में हैं।

अल्लाह इनकी रिहाई को आसान बनाए और हक़ की आवाज़ को बुलंद करने की तौफीक दे। आमीन

18/07/2025

खाद मांगने पर मां बेटे पर पुलिस ने लाठी बरसाई लखीमपुर खीरी में कुछ दिन पहले प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दावा कर दिया कि “जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है।” 10 लाख मीट्रिक टन यानी 25 लाख बोरी यूरिया भेजी गई है। मंत्री जी के दावे को सुनकर जब किसान खाद लेने पहुंचे तो पता चला खाद नहीं है और फिर पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया

Address

Bahraich
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Muzammil Khan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share