Rahman Express

Rahman Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rahman Express, Media/News Company, Bahraich.

हुमायूं कबीर ने माना बीजेपी से 1000 करोड़ की डील वाला वीडियो सच
13/04/2026

हुमायूं कबीर ने माना बीजेपी से 1000
करोड़ की डील वाला वीडियो सच

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान मामदानी ने सत्ता को दिखाया आईना! उन्होंने साफ कहा है कि “जब अरबों डॉलर युद्ध और तबाही पर खर्च ...
12/04/2026

न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान मामदानी ने सत्ता को दिखाया आईना! उन्होंने साफ कहा है कि “जब अरबों डॉलर युद्ध और तबाही पर खर्च हो सकते हैं, तो गरीबों की भूख मिटाना 'असंभव' कैसे है?”

यह बयान आज की वैश्विक राजनीति और गलत प्राथमिकताओं पर एक कड़ा प्रहार है.

असम के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के बीच चल रही सियासी लड़ाई अब बेहद व्यक्तिगत और तीखी हो गई है।राहुल गांधी और असम सरक...
12/04/2026

असम के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के बीच चल रही सियासी लड़ाई अब बेहद व्यक्तिगत और तीखी हो गई है।

राहुल गांधी और असम सरकार के बीच जारी खींचतान के बीच आए इन बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

हिमंता बिस्वा सरमा की चुनौती: मुख्यमंत्री ने बेहद आक्रामक अंदाज में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे गिरफ्तार करने के लिए राहुल गांधी को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा।

हिमंता के इस बयान पर कन्हैया कुमार ने चुटकी लेते हुए उनके अतीत की याद दिला दी। कन्हैया ने कहा, "अरे, गिरफ्तारी और जांच एजेंसियों के डर से ही तो तुमने भाजपा में नया जन्म लिया था।"

भीड़ भरे बाज़ार में खुद खड़े होकर सब्ज़ी और फल खरीदना… यही है असली सादगी ❤️नेपाल के PM बालेन शाह का यही अंदाज़ उन्हें बा...
11/04/2026

भीड़ भरे बाज़ार में खुद खड़े होकर सब्ज़ी और फल खरीदना… यही है असली सादगी ❤️

नेपाल के PM बालेन शाह का यही अंदाज़ उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। न कोई दिखावा, न VIP वाली दूरी — आम लोगों की तरह बाजार में जाकर खुद खरीदारी करते हुए वो बार-बार यह मैसेज देते हैं कि पावर में रहकर भी जमीन से जुड़ा रहना क्या होता है। यही वजह है कि उनकी ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हैं।

ये पहली बार नहीं है जब उनकी सादगी चर्चा में आई हो। इससे पहले भी वे प्लास्टिक की साधारण कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनते नजर आए थे — बिना किसी प्रोटोकॉल के, बिना किसी दिखावे के। लोगों से सीधे जुड़ने का उनका ये तरीका आज के दौर में काफी अलग और असरदार माना जा रहा है।

सिर्फ सादगी ही नहीं, उनके फैसले भी चर्चा में रहे हैं — चाहे शहर में अवैध कब्जों पर सख्ती हो, सिस्टम को व्यवस्थित करने की कोशिश हो, या प्रशासन को जमीन से जोड़ने की पहल। यही कॉम्बिनेशन — सादगी + एक्शन — उन्हें लोगों के बीच खास बनाता है।

शायद इसी वजह से लोग कहते हैं — “ऐसा ग्राउंड से जुड़ा लीडर कम ही देखने को मिलता है।” अब सवाल ये है “क्या यही नया लीडरशिप पूरे विश्व के लिए मॉडल बन सकता है?”

UP, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आन...
10/04/2026

UP, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों में तनाव बढ़ गया है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि तनाव की वजह से लोग ज्यादा शराब पी रहे हैं। यह बयान एक जनसभा में दिया गया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को लोगों की मुश्किलों का कारण बताया।

नेपाल के पीएम बालेन शाह का हालहि में दिया एक बयान बहुत वायरल है। जिसमें इन्होंने कहा है कि सभी नेताओं के बच्चों को सरकार...
09/04/2026

नेपाल के पीएम बालेन शाह का हालहि में दिया एक बयान बहुत वायरल है। जिसमें इन्होंने कहा है कि सभी नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ना होगा।

कोई VIP नहीं, सब बराबर हैं।

क्या ये नियम कभी भारत में लागू हो सकता है?

“मैं गौमांस खाने के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन घर के अंदर ही खाओ”- हेमंता बिस्वा शर्मा |
08/04/2026

“मैं गौमांस खाने के लिए मना नहीं कर रहा हूं, लेकिन घर के अंदर ही खाओ”

- हेमंता बिस्वा शर्मा |

अमेरिका इज़राइल vs ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है! उ...
08/04/2026

अमेरिका इज़राइल vs ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है! उन्होंने कहा है कि
“मोदी की “ही-ही, खी-खी” और जबरन गले पड़ने वाली विदेश नीति ने भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में चोट पहुंचाने का काम किया है। आतंकी देश पाकिस्तान शांति दूत बन गया, गांधी और गौतम बुद्ध का देश अलग-थलग पड़ गया।”

आज के दौर में दुनिया अमेरिका और इजराइल को सुपरपावर मानती है, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर मुर्तज़ा खामेनेई का कहना है कि म...
06/04/2026

आज के दौर में दुनिया अमेरिका और इजराइल को सुपरपावर मानती है, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर मुर्तज़ा खामेनेई का कहना है कि मैं किसी देश को सुपरपावर नहीं मानता। न कोई सुपरपावर था, न है और न कोई बनेगा। असली सुपरपावर सिर्फ अल्लाह है।

उन्होंने कहा कि लोग अमेरिका और इजराइल की ताकत से डरते हैं, लेकिन एक मोमिन को सिर्फ अल्लाह पर भरोसा रखना चाहिए, क्योंकि असली ताकत, असली मदद और असली हुकूमत सिर्फ अल्लाह के हाथ में है। अगर अल्लाह की मदद साथ हो तो कोई भी ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती, और अगर अल्लाह की मदद न हो तो कोई भी सुपरपावर किसी के काम नहीं आ सकती।
यह पैगाम हमें यह सिखाता है कि हम दुनिया की ताकतों से डरने के बजाय अपने ईमान को मजबूत करें और सिर्फ अल्लाह पर भरोसा रखें, क्योंकि वही सबसे बड़ा सुपरपावर है।

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने मोदी सरकार द्वारा दिव्यांग सैनिकों की पेंशन पर टैक्स लगाने के फैसले को बेहद "शर्मनाक" बताय...
06/04/2026

मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने मोदी सरकार द्वारा दिव्यांग सैनिकों की पेंशन पर टैक्स लगाने के फैसले को बेहद "शर्मनाक" बताया है।

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले और अंग गँवाने वाले सैनिकों के अधिकारों पर प्रहार करना गलत है।

असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मोरिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि "मिटाने व...
03/04/2026

असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मोरिगांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एक जोरदार बयान दिया। उन्होंने कहा कि "मिटाने वालों, कान खोलकर सुनो, दुनिया तब तक जिंदा रहेगी जब तक मियां जिंदा रहेगा"। यह बयान असम विधानसभा चुनाव के दौरान AIUDF के समर्थन में उनकी सक्रिय भागीदारी का हिस्सा था। ओवैसी ने यह बयान एक मजबूत राजनीतिक जवाब के रूप में दिया, जिसमें उन्होंने अपने समुदाय को यह संदेश दिया कि वे किसी भी धमकी से पीछे नहीं हटेंगे, और वे राजनीतिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी माहौल के बीच बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। बीजेपी नेता और अभिनेता Mithun Chakraborty...
03/04/2026

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी माहौल के बीच बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। बीजेपी नेता और अभिनेता Mithun Chakraborty ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है, जिसे लेकर सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा, “अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा, तो मैं तो चलो मुंबई चला जाऊंगा, लेकिन बाकी लोग कहां जाएंगे, महाकुंभ मेले के बाद सनातनी जाग उठा है, इस बार बीजेपी की जीत तय है।”

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज़ होने की संभावना है, खासकर Mamata Banerjee और उनकी पार्टी की ओर से इस पर जवाब आने की उम्मीद जताई जा रही है।


Address

Bahraich

Telephone

+915251255696

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rahman Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rahman Express:

Share