Shakil Ahmad

Shakil Ahmad Expose India 24-hour Hindi-language news television channel in India. It is owned and operated y itv Network, which also owns other news media Outlets

24/03/2026
عید مبارک آپ کو بھی بہت
20/03/2026

عید مبارک آپ کو بھی بہت

*फरवरी मार्च में आवागमन के लिए बंद रहेगा घाघराघाट संजय सेतु, लखनऊ से टूट सकता है संपर्क* *जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के ...
31/01/2026

*फरवरी मार्च में आवागमन के लिए बंद रहेगा घाघराघाट संजय सेतु, लखनऊ से टूट सकता है संपर्क*

*जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद अस्थाई रूप से रुकेगा आवागमन*
*50 हजार से अधिक लोग प्रतिदिन प्रभावित होगे*

*लखनऊ–गोंडा–बहराइच राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट का संजय सेतु पिछले दो वर्षों से बार-बार खराबी के कारण सुर्खियों में रहा है। आए दिन मरम्मत कार्य होने से लोगों को पहले ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब एनएच सूत्रों के अनुसार फरवरी माह में लगभग दो महीने तक पुल पर बड़े पैमाने पर रिपेयर कार्य किये जाने का अनुमान है , जिसके चलते छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद भी किया जा सकता हैपुल बंद होने से राजधानी लखनऊ से सीधा संपर्क टूट जाएगा। इससे बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित आसपास के जनपदों के लगभग 50 हजार से अधिक प्रतिदिन यात्री प्रभावित होंगे। वैकल्पिक मार्ग के रूप में लोगों को जरवल रोड से करीब 60 किलोमीटर दूर चहलारी घाट हाईवे या अयोध्या के रास्ते लखनऊ जाने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे।बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि मरम्मत के दौरान संजय सेतु पर आवागमन बंद करना अनिवार्य है, तो सरकार को गोंडा से लखनऊ तक मेमो या पैसेंजर ट्रेन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मरीजों, हाईकोर्ट जाने वाले वकीलों, व्यापारी वर्ग और आम जनता को राहत मिल सके। स्थिति और गंभीर इसलिए हो जाती है क्योंकि फरवरी-मार्च में गोंडा–बुढ़वल रेल मार्ग पर भी तीसरी लाइन से संबंधित कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा और अधिकांश ट्रेनों का रूट अयोध्या–बाराबंकी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में लखनऊ आने-जाने वालों को सड़क और रेल दोनों मोर्चों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।इधर, मुहूर्त के अनुसार शादी-विवाह का मौसम भी जोरों पर है। घाघरा नदी के इस पार-उस पार रहने वाले कई परिवारों की शादियां पहले से तय हैं। पुल बंद होने की स्थिति में उनके सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।लोगों की मांग है कि जब तक नया स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक पहले की तरह अस्थायी पीपी पुल बनाकर आवागमन की व्यवस्था की जाए, ताकि वैवाहिक कार्यक्रम समय पर संपन्न हो सकें।मरम्मत कार्य को लेकर इंजीनियरों की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। फरवरी के दूसरे सप्ताह से कार्य शुरू होने की संभावना है। इसके लिए जिलाधिकारी बहराइच और बाराबंकी को कुछ दिनों के लिए आवागमन रोकने संबंधी मांग पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।कुल मिल

26/01/2026

बहराइच पुलिस लाइन से

बिग ब्रेकिंगलखनऊ स्थित लुलु मॉल का बैंक खाता सीज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लुलु मॉल के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम द...
31/12/2025

बिग ब्रेकिंग
लखनऊ स्थित लुलु मॉल का बैंक खाता सीज
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लुलु मॉल के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के लुलु मॉल पर करीब 27 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है, जिसे समय पर नहीं चुकाया गया। लुलु मॉल द्वारा समय पर टैक्स न चुकाने की वजह से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सख्त कार्रवाई करते हुए इसका बैंक खाता ही सीज कर दिया।

यूपी में SIR ड्राफ्ट लिस्ट अब 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित होगीउत्तर प्रदेश CEO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत के चुनाव आयोग...
30/12/2025

यूपी में SIR ड्राफ्ट लिस्ट अब 6 जनवरी 2025 को प्रकाशित होगी
उत्तर प्रदेश CEO ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत के चुनाव आयोग ने 1 जनवरी 2026 की क्वालिफाइंग तारीख के आधार पर राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए नई तारीखें जारी की हैं। नई तारीखों के अनुसार, वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट अब 6 जनवरी 2026 को पब्लिश किया जाएगा। दावे और आपत्तियां जमा करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक तय की गई है। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस देने का काम, फॉर्म गिनने पर फैसला और दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 6 मार्च 2026 को किया जायेगा।

SIR से यूपी में 2 करोड़ 89 लाख वोट कटेयूपी में SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया। यूपी में 2....
26/12/2025

SIR से यूपी में 2 करोड़ 89 लाख वोट कटे

यूपी में SIR यानी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया। यूपी में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- SIR होने से पहले यूपी में कुल 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे।

सूत्रों के अनुसार 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.32 लाख डुप्लीकेट हैं। 84.20 लाख लापता हैं और 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया है। यूपी में 15 दिन की समय अवधि बढ़ने से करीब दो लाख मतदाता बढ़े हैं।

23/12/2025

Kdc बहराइच में सुपरस्टार गोविंदा
बहराइच मेट्रो डांस एकेडमी के एक कार्यक्रम में पहुंचे गोविंदा

Address

Bahraich
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shakil Ahmad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category