All Up News

All Up News all up news on my page

बहराइच में आदमखोर भेड़िया के हमले में अब तक हुए आधा दर्जन मासूमों की मौत हो चुकी है जिसके बाद वन विभाग सहित प्रशासनिक अधि...
28/08/2024

बहराइच में आदमखोर भेड़िया के हमले में अब तक हुए आधा दर्जन मासूमों की मौत हो चुकी है जिसके बाद वन विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. एक के बाद एक आदमखोर भेड़िये मासूमों का शिकार कर रहे हैं. जिस वजह से तीन दर्जन से अधिक गांव में कोहराम मचा हुआ है. ड्रोन कैमरे की मदद से उनकी तस्वीरें कैद हो गई है जल्द ही गांव वालों को आदमखोर भेड़िया से निजात मिल जाएगी. वन संरक्षक लखनऊ इस इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं.
बहराइच के महसी तहसील के हरदी इलाके में हो रहे आदमखोर भेड़िये के हमले में अब तक हुए 6 बच्चों की मौत के बाद प्रमुख वन संरक्षक रेनू सिंह बहराइच पहुँची और हमला ग्रस्त इलाकों का दौरा किया. गांव वालों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि जल्द ही जानवरों को पकड़ लिया जायेगा. पिछले 35 दिनों में खूंखार भेड़िया ने अबतक लगभग आधा दर्जन मासूमों को अपना शिकार बनाया है, जिस वजह से ग्रामीणों में बेहद नाराज़गी है. वहीं गाँव वालों के साथ भाजपा विधायक रात-रात भर खुद पहरा दे रहे हैं. वन संरक्षक के साथ मौके पर पहुँची वन विभाग की टेक्निकल टीम ने ड्रोन के माध्यम से 4 और आदमखोर भेड़ियों के होने की तस्वीरों को कैद किया है. फिर भी ये अभी भी पकड़ से दूर है दूसरी बार इलाकों का भ्रमण करने के बाद वन संरक्षक रेनू सिंह ने बताया कि अब तक पांच मासूम बच्चों की मौत हुई है और दर्जनों बच्चे घायल हुए है। कहा कि, इन आदमखोर खूंखार जानवरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगह से टीमों को बुलाया गया है जिस इलाके में जानवरों के हमले में बच्चों की मौत हुई है वहां मुआवजा भी दिया गया है. कहा है कि बहुत ही जल्दी सभी जानवरों को पिंजरे में कैद कर लिया जाएगा. जिलाधिकारी अपनी नजर बनाए हुए हैं जल्दी ग्रामीणों को है आदमखोर भेड़िया से निजात मिल जाएगा।

28/08/2024

बहराइच में आदमखोर भेड़िया का कहर!


GreatestHighlights Rugby

Address

Maluwa Bhakuraha Post Begampur District Bahraich
Bahraich
271875

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when All Up News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share