Bahraich Express

Bahraich Express You will get true and unbiased news on this page, we will try to make you aware of the incidents happening in the society, thank you

बहराइच: नानपारा कोतवाली और मटेरा थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक म...
15/08/2026

बहराइच: नानपारा कोतवाली और मटेरा थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतका के पति समेत तीन लोग घायल हो गए । गंभीर रूप से घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार रिसिया कस्बा निवासी नसीम (46) पुत्र इदरीश अपनी पत्नी शहजादी (40) और पांच वर्षीय बेटी आयत के साथ बाइक से नानपारा रिश्तेदारी में जा रहे थे। शनिवार करीब एक बजे भवनियापुर गांव के पास अवध बिहारी इंटर कॉलेज के निकट उनकी बाइक की टक्कर लिंक मार्ग से निकल रही दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहजादी की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में नसीम, उनकी बेटी आयत तथा दूसरी बाइक पर सवार नानपारा कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अनीश (18) पुत्र धनीराम घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मटेरा थाना और नानपारा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेजा। चिकित्सकों ने नसीम की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

#यूपी #हादसा #मौत #घायल #कोहराम

बहराइच: कीर्तनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने आए एक पूर्व छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। ...
15/08/2026

बहराइच: कीर्तनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने आए एक पूर्व छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मृतक छात्र की पहचान सिरसिया इलाके के रानियापुर ग्राम निवासी सतीश कुमार (18) के रूप में हुई है। सतीश जवाहर नवोदय विद्यालय का पूर्व छात्र था और वर्तमान में कानपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए विद्यालय जा रहा था, तभी टिकोरा मोड़ के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से सतीश की मौत की खबर मिलते ही विद्यालय के वर्तमान छात्रों ने गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि सतीश नोड्यूज प्रमाणपत्र लेने के लिए शुक्रवार को चौथी बार विद्यालय आए थे। उन्होंने अंग्रेजी शिक्षिका अनीता वर्मा पर प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाया। छात्रों ने दोषी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।
छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह , अपर जिला धिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । लेकिन छात्र कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े रहे , छात्रों का कहना था कि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों की ओर से उनके साथ अभद्रत की गई है । अधिकारयों की ओर से पूरे मामले की निष्पक्ष जान व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात का आश्वासन देने के बाद छात्र शांत हुए घायल सतीश को परिजनों और अन्य छात्रों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन देर शाम करीब सात बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

#हादसा #मौत #छात्र #प्रदर्शन #आक्रोश #विद्यालय #यूपी #

बहराइच: लखनऊ बहराइच राजमार्ग के फखरपुर थाना क्षेत्र में आजादी का जश्न मनाते हुए किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली के सा...
15/08/2026

बहराइच: लखनऊ बहराइच राजमार्ग के फखरपुर थाना क्षेत्र में आजादी का जश्न मनाते हुए किसानों ने दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली के साथ साथ बुलडोजर पर सवार होकर आजादी का जश्न मनाने निकल पड़े। बुलडोजर पर सवार कुछ लोग हाथों में तिरंगा लिए नजर आए इस दौरान कुंडासर चौकी इंचार्ज वजीरगंज चौकी इंचार्ज के साथ साथ इलाके के काफी संख्या लोग शामिल हुए।

#15अगस्त #देश #स्वतंत्रतादिवस #यूपी

बहराइच:  कैसरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभी...
15/08/2026

बहराइच: कैसरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूर नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे और एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान सिद्धार्थनगर जनपद निवासी हरीश के रूप में हुई है, जो बहराइच में मजदूरी करता था। यह घटना बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित नथनापुर इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुई।
सूचना मिलते ही कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक हरीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

#मौत #हादसा #यूपी

14/08/2026

आज़ादी सिर्फ़ एक अधिकार नहीं है; यह एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है,,,,,,,आइए हम अपने देश को बेहतर बनाने में योगदान दें.
BAHRAICH EXPRESS की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

#15अगस्त #स्वतंत्रतादिवस #आज़ादी #देश #भारतीय #यूपी

बहराइच:  मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चामारन पुरवा गांव में गुरुवार को उस समय कोहराम मच गया, जब एक सात वर्षीय मासूम बच्च...
14/08/2026

बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चामारन पुरवा गांव में गुरुवार को उस समय कोहराम मच गया, जब एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की जंगली जानवर के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चामारन पुरवा निवासी सूरज (07 वर्ष) गुरुवार दोपहर गांव के ही एक अन्य बच्चे के साथ पास के खेतों की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान कतर्नियाघाट जंगल की ओर से आए किसी हिंसक जंगली जानवर ने मासूम पर अचानक हमला कर दिया और उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गया। साथ गया बच्चा डर के मारे भाग निकला और परिजनों को मामले की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण खेतों की ओर दौड़े और बच्चे की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद देर शाम खेत के अंदर मासूम सूरज का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वनांचल क्षेत्र से सटे होने के कारण इलाके में अक्सर हिंसक वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हमलावर वन्यजीव को जल्द से जल्द पकड़ने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

#मौत #जानवर #कोहराम #यूपी

बहराइच: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को बहराइच पुलिस की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निका...
14/08/2026

बहराइच: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को बहराइच पुलिस की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मियों ने शहरवासियों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

#यूपी #15अगस्त #स्वतंत्रतादिवस #देश #भारतीय

14/08/2026

बहराइच: इकौना-विशेश्वरगंज मार्ग पर बुधवार को नाग और नेवले के बीच सड़क पर रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। ललित नगर के पास दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक लड़ाई चलती रही। नाग फन फैलाकर नेवले का सामना करता रहा, जबकि नेवला बार-बार उस पर झपटता रहा। सड़क से गुजर रहे राहगीर और वाहन चालक इस नजारे को देखने के लिए रुक गए। इस दौरान कुछ देर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो गुरुवार देर शाम सामने आया।

#वीडियो

बहराइच: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री...
13/08/2026

बहराइच: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बहराइच पहुंचे। उन्होंने शहीद पार्क से घंटाघर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाग लिया और नागरिकों को राष्ट्रप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मंत्री ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाने की अपील की।तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री के साथ महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्र-छात्राओं और मदरसों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।यात्रा के समापन पर प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नगर की कबाबची गली में स्थापित सेना के एक वीर जवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

#यूपी #15अगस्त #देश #भारत

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी ...
13/08/2026

बहराइच: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर रात बलईगांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टीम ने स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 49 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम बलईगांव क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोक लिया। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान रिजवान, कासिम अली और आलम के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान रिजवान के पास से 15 ग्राम, कासिम अली के पास से 15 ग्राम और आलम के पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 49 ग्राम मादक पदार्थ मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मोतीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा संख्या 352/2026 दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

#यूपी #तस्कर #स्मैक #गिरफ्तार

Address

Bahraich
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bahraich Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share