30/06/2026
अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, शव सड़क पर रख परिजनों ने काटा बवाल
जहां एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।
गंभीरवा बाजार के निवासी 45 वर्षीय गुलजारा की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया था।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज शुरू करने के एवज में तुरंत 30 हजार रुपये जमा करवा लिए, लेकिन उचित इलाज नहीं मिला।
शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान गुलजारा की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को बीच सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने घर रवाना हुए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।