BRH Fact news

BRH Fact news उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन उप सचिव

20/04/2026

बहराइच के हुजूरपुर में फिर हुआ वहीं कांड,जिसमें एक साल पहले गोली लगने से गयी थी एक जान..

20/04/2026

बहराइच: 'पटाखा' बुलेट और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर पुलिस का एक्शन! अस्पताल चौराहे पर चला यातायात विभाग का चाबुक

"बहराइच में सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की अब खैर नहीं! बहराइच के अस्पताल चौराहे पर आज यातायात विभाग का विशेष चेकिंग अभियान चला, जिसने बुलेट सवारों और काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाकर चलने वाले कार चालकों में हड़कंप मचा दिया।"

"क्षेत्राधिकारी यातायात (CO Traffic) और प्रभारी निरीक्षक यातायात की अगुवाई में यातायात पुलिस की पूरी टीम आज सड़क पर पूरी तरह मुस्तैद दिखी। इस अभियान का मुख्य निशाना वे 'पटाखा' बुलेट थे, जो मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे थे और आम जनता की शांति में खलल डाल रहे थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर ही इन बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।"

"इतना ही नहीं, नियमों को ताक पर रखकर काली फिल्म लगाकर चलने वाले चार पहिया वाहनों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। ऐसे वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना लगाया गया।"

"पुलिस प्रशासन का यह एक्शन उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो अपनी गाड़ियों को मॉडिफाई करवाकर सड़क पर दादागिरी दिखाते हैं। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहराइच पुलिस का यह 'सख्ती अभियान' आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

अगर आप भी अपनी गाड़ी में मॉडिफाइड साइलेंसर या काली फिल्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि अगली बारी आपकी हो सकती है!"

19/04/2026

बहराइच में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस- ARTO का सख्त एक्शन

बहराइच में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। आरटीओ एस. कुमार और पीटीओ अवध राज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है।
टीम ने विद्यालयों में जाकर बसों और वैन की फिटनेस, फर्स्ट एड किट और सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 'मॉडिफाइड साइलेंसर' वाले वाहनों पर MV एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बहराइच में पहली बार वेब सीरीज की होगी शूटिंग, आकांक्षी जिले को मिल रही नई पहचानबहराइच। आकांक्षी जनपद बहराइच के लिए यह एक...
30/03/2026

बहराइच में पहली बार वेब सीरीज की होगी शूटिंग, आकांक्षी जिले को मिल रही नई पहचान

बहराइच। आकांक्षी जनपद बहराइच के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है कि यहां पहली बार वेब सीरीज “Desi Teenagers”की शूटिंग शुरू हुई है।

यह शूटिंग शहर के प्रतिष्ठित Moon and Sun School परिसर में की जा रही है, जिससे जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह वेब सीरीज देश के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar के लिए तैयार की जा रही है, जिसका निर्माण मुंबई के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस Sky Limit Entertainment Film & Web Series Production House द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रमुख सदस्यों में प्रोड्यूसर आदिश कुमार एवं सुमन मिश्रा डायरेक्टर मिलिन सिंह डीओपी मुजाहिद खान शामिल हैं।

विशेष रूप से लाइन प्रोड्यूसर गौरव शर्मा (संगठन मंत्री, संस्कार भारती) एवं को-लाइन प्रोड्यूसर जसवीर सिंह (महामंत्री, संस्कार भारती बहराइच) की इस पूरे प्रोजेक्ट को बहराइच तक लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है।

इनके सतत प्रयास, समन्वय एवं सक्रिय पहल के कारण ही यह संभव हो पाया कि पहली बार किसी बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज की शूटिंग बहराइच में हो रही है। यह दोनों ही स्थानीय स्तर पर कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और उनकी यह पहल जिले के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

इसके साथ ही मेकअप आर्टिस्ट राहुल खारवा तथा राइटर बिक्की क्षेत्री भी इस प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

वेब सीरीज में अभिनय करने वाले कलाकारों में प्रसिद्ध चाइल्ड आर्टिस्ट यशस्वी कुमार एवं यशस्व कुमार साउथ एक्ट्रेस सूफिया तनवीर लक्की यादव देवेंद्र सुतार जयंती मनहार मोनिका रानो लता राही सीनियर एक्टर विजय प्रकाश मिश्रा (तेनु वेड्स मेनू) यश शुक्ला उत्कर्ष त्रिपाठी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभानु मिश्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि Sky Limit Entertainment Film & Web Series Production House ने इससे पहले कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों एवं वेब सीरीज में कार्य किया है, जिनमें Crime Patrol, Savdhaan India, Crime Alert, Aur Pyaar Ho Gaya, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Jassi Jaissi Koi Nahin, Kya Hoga Nimmo Ka, Kahiin To Hoga, Tumhari Disha, Mann Mein Hai Visshwas, Bhakti Mein Shakti, Karina Karina जैसी चर्चित प्रस्तुतियां शामिल हैं।

साथ ही वेब प्लेटफॉर्म पर Kar Gayi Chull, Caves, Metro Park (Season 1 & 2) तथा क्षेत्रीय फिल्म Malamaal Boys (Assam) जैसे प्रोजेक्ट्स भी इनके खाते में हैं, जबकि “Le Chalo Amrecca” इनका आगामी प्रोजेक्ट है।

विशेष उल्लेखनीय है कि जिस विद्यालय में यह शूटिंग हो रही है, वहीं कुछ समय पूर्व Bharatendu Natya Academy के तत्वावधान में तथा जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान, बहराइच के सहयोग से 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के अंतर्गत “पुण्य श्लोक अहिल्या” नाटक का सफल मंचन किया गया था। उस समय संस्था का उद्देश्य बहराइच में कला एवं संस्कृति के माध्यम से ऐसा रचनात्मक वातावरण तैयार करना था, जिससे भविष्य में फिल्म एवं वेब सीरीज की शूटिंग जैसी गतिविधियां संभव हो सकें—और आज यह उद्देश्य साकार होता दिखाई दे रहा है।

यह पहल न केवल बहराइच के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी, बल्कि जिले की कला, संस्कृति एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी। साथ ही, यह आकांक्षी जनपद को विकास एवं पहचान की नई दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Jasveer Singh

बड़ी सफलता: थाना रामगाँव पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 05 गिरफ्तार बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियो...
30/03/2026

बड़ी सफलता: थाना रामगाँव पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 05 गिरफ्तार

बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगाँव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी!

बीती रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने टेपरा स्थित बागेश्वरी माता मंदिर के पास से चोरी की घटना में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तों और 3 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 05 अदद सफेद धातु (चांदी) के जेवरात बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
रोहित पुत्र रामराम (उम्र 19 वर्ष), निवासी- मैगला
समसुद्दीन पुत्र ताहिर (उम्र 22 वर्ष), निवासी- मैगला (पुराना आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 291/24)
03 बाल अपचारी

थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 दुर्गेश कुमार वर्मा, उ0नि0 फूलचन्द्र यादव और उनकी टीम (हे0कां0 ओमनाथ, अमरजीत, कां0 सुरेन्द्र, संजीव व सोनू) ने तत्परता दिखाते हुए यह गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

बहराइच पुलिस अपराधियों के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस" की नीति पर अडिग है।

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, ...
30/03/2026

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।
जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना हुजूरपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त: दिलखुश पुत्र ऋषिमुनी तांती (निवासी: बेगूसराय, बिहार)
गिरफ्तारी का स्थान: पातूपुर पेट्रोल पम्प के पास
संबंधित धाराएं: मु0अ0सं0 44/26 धारा 137(2)/87/64(2)M BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
पुलिस टीम:
उ.नि. श्री शिवबचन सिंह सिसौदिया
हे.का. शैलेन्द्र यादव
का. सोनू गौड

आपदा प्रबंधन के लिए बहराइच के अधिकारी हुए प्रशिक्षित! 🛡️बहराइच | जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्...
29/03/2026

आपदा प्रबंधन के लिए बहराइच के अधिकारी हुए प्रशिक्षित! 🛡️
बहराइच | जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दूसरे दिन 100 जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

रणनीति और तैयारी: विभिन्न आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए 'क्या करें और क्या न करें' पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

विभागों की भूमिका: स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश व संक्रामक रोगों से बचाव, कृषि विभाग द्वारा फसल क्षति आकलन और विद्युत विभाग द्वारा आपातकालीन सुरक्षा पर विशेष जानकारी साझा की गई।

राहत सहायता: राज्य आपदा मोचक निधि (SDRF) के तहत दी जाने वाली सहायता और क्षति आकलन की प्रक्रियाओं को समझाया गया।

अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन (30 मार्च) को 100 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जनपद में आपदा जोखिम को न्यूनतम किया जा सके।



"कलेक्ट्रेट बहराइच में आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभागों के साथ कार्ययोजना साझा करते विशेषज्ञ और उपस्थित अधिकारीगण।"

टूटते परिवार को मिली नई उम्मीद: बहराइच पुलिस की सराहनीय पहल"कानून सिर्फ कार्रवाई का नाम नहीं, बल्कि बिखरते रिश्तों को जो...
29/03/2026

टूटते परिवार को मिली नई उम्मीद: बहराइच पुलिस की सराहनीय पहल
"कानून सिर्फ कार्रवाई का नाम नहीं, बल्कि बिखरते रिश्तों को जोड़कर समाज में खुशहाली लाने का माध्यम भी है।"

बहराइच में आज रिश्तों की कड़वाहट दूर हुई और एक परिवार फिर से मुस्कुरा उठा। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के कुशल निर्देशन में 'परिवार परामर्श केंद्र' ने एक बार फिर अपनी सार्थकता सिद्ध की है।

सुलह का मार्ग: आपसी पारिवारिक विवाद के कारण बिखरने की कगार पर खड़े एक परिवार को पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में बुलाया गया।

विशेषज्ञों की राय: अनुभवी काउंसलर्स ने दोनों पक्षों की शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें साथ रहने के महत्व को समझाया।

नई शुरुआत: काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम स्वरूप, दंपत्ति ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भविष्य में शांतिपूर्वक और कर्तव्यों का पालन करते हुए साथ रहने का संकल्प लिया।

परामर्श टीम का सराहनीय योगदान:
इस पुनीत कार्य में डी.पी. सिंह, फहीम किदवई, अनुराधा श्रीवास्तव और महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव सहित पूरी टीम (म0आ0 गिरजावती, छाया, अनन्या, सविता और निशी) का विशेष योगदान रहा।

"कानून सिर्फ कार्रवाई का नाम नहीं, बल्कि बिखरते रिश्तों को जोड़कर समाज में खुशहाली लाने का माध्यम भी है।"

नमन शहीदों को, शपथ पत्रकारिता के गौरव की!बहराइच के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसो...
29/03/2026

नमन शहीदों को, शपथ पत्रकारिता के गौरव की!
बहराइच के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार में जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि देशभक्ति और पत्रकारिता के संकल्प का एक अद्भुत संगम रहा।

ऐतिहासिक सम्मान सेनानी स्व. लालता प्रसाद के पुत्र राम सेवक जी और चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के वंशज आदित्य भान सिंह जी का विशेष सम्मान कर संगठन ने अपनी जड़ों को नमन किया।

नेतृत्व का भरोसा शादाब हुसैन पाँचवीं बार 'मंडल अध्यक्ष' और आनंद प्रकाश गुप्ता चौथी बार 'जिलाध्यक्ष' के रूप में निर्वाचित हुए।
शपथ और संकल्प: जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने सभी को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की शपथ दिलाई।

"पत्रकारिता के कठिन दौर में संगठन अब त्वरित एक्शन लेगा, किसी भी साथी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।" — शादाब हुसैन (मंडल अध्यक्ष)
कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल सहित श्रावस्ती, नानपारा, कैसरगंज और भिनगा के सैकड़ों पत्रकार साथियों ने एकजुटता का परिचय दिया।

बहराइच के नानपारा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की  सख्त कार्रवाई  बहराइच सरकारी भूमि पर ,अवैध निर्माण ...
28/03/2026

बहराइच के नानपारा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई

बहराइच सरकारी भूमि पर ,अवैध निर्माण जमींदोज!
एसडीएम नानपारा का कड़ा रुख: श्मशान की भूमि को कराया कब्जा मुक्त।

तहसील नानपारा में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! एसडीएम मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं।

ग्राम पंचायत कलवारी के गाटा संख्या 704 (रकबा 0.293 हेक्टेयर) पर, जो राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, कुछ अराजक तत्वों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था।

जैसे ही दूरभाष के माध्यम से मामले की शिकायत एसडीएम तक पहुँची, उन्होंने बिना देरी किए राजस्व टीम को मौके पर रवाना किया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर:
अवैध पक्के निर्माण को तुरंत ध्वस्त कर दिया गया।
सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराकर सुरक्षित किया गया।

"सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। स्वेच्छा से कब्जे हटा लें, अन्यथा ध्वस्तीकरण के साथ-साथ कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।"
— मोनालिसा जौहरी, एसडीएम नानपारा

कलवारी में श्मशान की भूमि पर अवैध निर्माण को ढहाती राजस्व टीम।

28/03/2026

बहराइच अफवाहों पर लगा विराम, पेट्रोल पंपों पर लौटी रौनक!

पिछले कुछ समय से चल रही पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। रोडवेज स्थित पेट्रोल पंप से आई तस्वीरों और वीडियो ने साफ कर दिया है कि अब वहां न तो लंबी कतारें हैं और न ही वो भारी भीड़।

भीड़ हुई 'हवा-हवाई': जो पंप कल तक खचाखच भरे थे, वहां अब शांति है।

लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है, लेकिन अब पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) करने वाला कोई नहीं दिख रहा।

सामान्य जनजीवन: लोग अपनी जरूरत के हिसाब से आराम से तेल ले रहे हैं।
प्रशासन और जागरूक नागरिकों की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें!
स्थान: रोडवेज पेट्रोल पंप, बहराइच

हैडलाइन: आपदा से निपटने के लिए सशक्त बन रही हैं बहराइच की महिलाएँ! बहराइच में आपदा जोखिम को कम करने और जन-जागरूकता फैलान...
28/03/2026

हैडलाइन: आपदा से निपटने के लिए सशक्त बन रही हैं बहराइच की महिलाएँ!

बहराइच में आपदा जोखिम को कम करने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी जी के निर्देशानुसार, कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ।

स्वयं सहायता समूहों की 150 महिलाओं को 'आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका' विषय पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

उद्देश्य डिप्टी कलेक्टर लालधर सिंह यादव ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन तैयारी और सतर्कता से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन: जिला आपदा विशेषज्ञ सुनील कुमार कनौजिया और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 'क्या करें और क्या न करें' की विस्तृत जानकारी दी गई।

बहराइच जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए यह प्रशिक्षण न केवल बचाव का मंत्र है, बल्कि सामुदायिक एकजुटता की मिसाल भी है। अगले दो दिनों में जनपद स्तरीय अधिकारियों और आपदा मित्रों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

Address

उत्तर प्रदेश
Bahraich
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BRH Fact news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share