03/10/2026
बालाघाट के आदिवासी अंचलों में विकास की नई तस्वीर - सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को मिलेगा विस्तार।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बालाघाट के उन आदिवासी क्षेत्रों में, जहां कुपोषण और बीमारी के कारण बच्चों की मौत के मामले सामने आए थे, वहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय Dr Mohan Yadav जी के नेतृत्व में अब बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक वर्ष में करीब 1500 विकास कार्यों पर लगभग ₹400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। किरनापुर, बिरसा, लांजी, बैहर और परसवाड़ा ब्लॉक में इन सभी आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
इनमें प्रमुख रूप से -
🔹 151 सड़क एवं सीसी रोड कार्य — ₹268.94 करोड़
🔹 69 पुलिया-कुलवर्ट कार्य — ₹34.02 करोड़
🔹 60 स्टॉपडैम — ₹35.97 करोड़
🔹 13 सामुदायिक केंद्र — ₹3.11 करोड़
🔹 12 गोदाम-राशन दुकान — ₹6.87 करोड़
🔹 20 से अधिक हेल्थ सेंटर सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
साथ ही जिन गांवों में नल-जल की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है, वहां वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था पर भी काम किया जाएगा। हेल्थ सेंटरों और सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवनों के निर्माण के साथ बिजली के लिए सोलर पैनल लगाने की योजना भी शामिल है।
बालाघाट के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में सड़क से लेकर स्वास्थ्य और पेयजल तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, विकास को गांव की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही इन सुविधाओं के उपलब्ध हो जाने से ऐसी दुखद परिस्थितियों की पुनरावृत्ति होने से बचा जा सकेगा।
Narendra Modi Nitin Nabin Hemant Khandelwal Ramkishor Nano Kawre Gauraav Singh Pardhi BJP Madhya Pradesh BJP4Balaghat