BGT MEDIA

BGT MEDIA Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BGT MEDIA, Balaghat.

BGT MEDIA में आपका स्वागत है - बालाघाट और मध्य प्रदेश की सबसे बुलंद और निडर आवाज़!
हम वो पत्रकारिता नहीं करते, जो सब करते है। ग्राउंड ज़ीरो से सच खोज कर लाते हैं। तथ्यों और मुद्दों पर सटीक विश्लेषण करते है।
निडर और निष्पक्ष आवाज | BGT मीडिया (MP)

10/08/2026

खबर दिखाए जाने के बाद जागा NHAI प्रशासन!⚡
अब टोल प्लाजा ऑफिस में बने व्हीकल एड पोस्ट, ट्रैफिक एड पोस्ट और मेडिकल एड पोस्ट के ठीक सामने बनी सीढ़ियों को तोड़कर इस संकरे व जोखिम भरे रास्ते को व्यवस्थित और चौड़ा किया जा रहा है, जिससे बाइक चालकों को आवागमन में अब कोई दिक्कत न हो।

जनता के हक की लड़ाई और समस्याओं का समाधान ही BGT मीडिया का मुख्य उद्देश्य है।

📍 स्थान: मरी टोल प्लाजा, बालाघाट - गोंदिया हाईवे
* BGT मीडिया

---
Balaghat BalaghatNews MariTollPlaza NHAI ImpactNews BalaghatGondiaHighway RoadSafety MPNews InstaReels ReelItFeelIt BalaghatUpdates

10/08/2026

देखिए हमारे खोखले सिस्टम का असली चेहरा। बालाघाट के बहुचर्चित चावल घोटाले का आरोपी अविनाश कावरे (हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का पार्टनर) वारासिवनी कोर्ट से जेल जाने का आदेश मिलते ही अचानक 'बीमार' पड़ गया। 30 साल के इस युवा को आखिर कौन सी अज्ञात बीमारी हो गई कि उसे जेल की बजाय अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है?
िन्दुस्ट्रीज

10/08/2026

देखिए विश्व आदिवासी दिवस का उल्लास। बालाघाट शहर में सर्व आदिवासी समाज ने गोगो पूजन के बाद भव्य रैली निकाली। 'रेला पाटा' नृत्य के बीच जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की आवाज बुलंद की गई और सरकार की अनदेखी पर समाज ने गहरी नाराजगी जताई।
VIPtreatment MadhyaPradeshNews BGTMedia BalaghatUpdates

09/08/2026

MP Bus Fare Hike Ground Report: मध्य प्रदेश सरकार ने बस यात्रियों को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। बस ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी के बाद सरकार ने उनके दबाव में आकर किराए में भारी बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
BalaghatUpdates MPNews Inflation PublicTransport MohanYadav MPGovernment

09/08/2026

सिस्टम की लापरवाही या मौत का इन्फेक्शन? अस्पताल में भर्ती 45 बच्चे, विधायक का सरकार पर फूटा गुस्सा।
MPNews BGTMedia GroundReport MadhyaPradeshNews HealthSystemFail

09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस पर बालाघाट में दिखा सभ्यता और संस्कृति का उत्साह। हजारों की संख्या में आदिवासी युवा पारंपरिक वेशभूषा के साथ सड़कों पर उतरे।
~~~~

09/08/2026

🌿 विश्व आदिवासी दिवस: बालाघाट में गूंजा 'रेला पाटा' का उल्लास!

आज विश्व आदिवासी दिवस के खास अवसर पर बालाघाट की सड़कें प्रकृति और संस्कृति के अद्भुत रंगों में रंग गईं। अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए आदिवासी समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

पारंपरिक और आकर्षक सांस्कृतिक वेशभूषा में सजे युवाओं और बुजुर्गों ने प्रसिद्ध **'रेला पाटा'** की थाप पर जमकर कदम थिरकाए। यह मनमोहक नजारा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और अपनी गौरवशाली आदिवासी अस्मिता के प्रति प्रेम का सबसे खूबसूरत प्रतीक है।

सभी को विश्व आदिवासी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! जोहार! 🏹🌿

---
**📍 स्थान:** बालाघाट, मध्य प्रदेश
TribalPride Johar BGTMedia MadhyaPradesh BalaghatNews

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष : जल, जंगल, जमीन और बालाघाट की आदिवासी अस्मिता! ~~~मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला अपनी हरियाली,...
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष : जल, जंगल, जमीन और बालाघाट की आदिवासी अस्मिता!
~~~
मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला अपनी हरियाली, घने जंगलों और समृद्ध जैव विविधता के लिए पूरे देश में जाना जाता है। लेकिन इस प्राकृतिक संपदा के असली रक्षक वन विभाग के कानून नहीं, बल्कि बैहर, परसवाड़ा, लांजी और बिरसा के जंगलों में सदियों से बसे आदिवासी हैं। गोंड और विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लिए जल, जंगल और जमीन केवल एक नारा नहीं है; यह उनके जीवन का दर्शन, उनका धर्म और उनके अस्तित्व की एकमात्र हक़ीकत है।

बालाघाट के आदिवासियों का जंगल से रिश्ता उपभोग का नहीं, बल्कि सह-अस्तित्व का है। जब एक आदिवासी जंगल में जाता है, तो वह केवल उतना ही लेता है जितनी उसे जरूरत होती है—चाहे वह महुआ हो, तेंदूपत्ता हो या जलाऊ लकड़ी। उनके लिए जंगल कोई कमोडिटी नहीं है, बल्कि उनके बड़ादेव - दूल्हादेव का निवास स्थान है। कान्हा नेशनल पार्क से लेकर दक्षिण बैहर के घने वनों तक, अगर आज जंगल बचे हुए हैं, तो इसका सबसे बड़ा कारण आदिवासियों की वह जीवनशैली है जो प्रकृति का दोहन नहीं, बल्कि उसका पोषण करती है।

वैनगंगा, बंजर , देव, सोन और बाघ जैसी नदियों और अनगिनत प्राकृतिक झरनों से सजे बालाघाट में जल-स्रोतों को सहेजने की कला आदिवासियों से बेहतर कोई नहीं जानता। आधुनिक समाज जहां पानी की बर्बादी और प्रदूषण के संकट से जूझ रहा है, वहीं आदिवासी समाज आज भी जल को देवता मानकर उसकी शुद्धता को बनाए रखता है। उनके पारंपरिक पर्व और गोंगो (पूजन) हमेशा प्रकृति और जल स्रोतों के इर्द-गिर्द ही बुने गए हैं।

आदिवासी समाज के लिए जमीन सिर्फ एक प्रॉपर्टी या मुनाफे का साधन नहीं है, बल्कि उनकी मां है। लेकिन विकास के आधुनिक दौर में आदिवासियों का अपनी ही जमीन पर अधिकार सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। बालाघाट में खनन परियोजनाओं, वनों के राष्ट्रीयकरण और विकास के नाम पर होने वाले विस्थापन का सबसे गहरा दंश इसी वर्ग ने झेला है। वन अधिकार कानून (Forest Rights Act) बनने के बावजूद आज भी कई बैगा और गोंड परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन के पट्टों और हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

विश्व आदिवासी दिवस पर जब हम मंचों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जश्न मनाते हैं, तो हमें यथार्थ के उस आईने को भी देखना होगा जो दक्षिण बैहर जैसे इलाकों में दिखाई देता है। आज भी हमारे कई बैगा समुदाय के मासूम मलेरिया कुपोषण, निमोनिया, गंभीर स्किन डिसीज़ और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जान गंवा रहे हैं।

जल, जंगल और जमीन के उनके अधिकारों पर बात किए बिना कोई भी आदिवासी दिवस पूरा नहीं हो सकता। विश्व आदिवासी दिवस तब सार्थक होगा, जब बालाघाट के सुदूर जंगलों में बैठे आखिरी आदिवासी व्यक्ति को भी बेहतरीन शिक्षा, स्वास्थ्य और उसकी जमीन का पूरा हक मिलेगा।

आदिवासी समाज हमें सिखाता है कि प्रकृति के बिना मानव का कोई भविष्य नहीं है। आज समय आ गया है कि हम उन्हें पिछड़ा मानना बंद करें और प्रकृति संरक्षण की उनकी उन्नत समझ को अपनाएं। आइए संकल्प लें कि बालाघाट के जल, जंगल और जमीन के असली पहरेदारों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में की जाएगी।
~~~
~free_thinker

08/08/2026

Balaghat Ground Report by BGT Media: चुनाव के वक्त विकास के बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता चुनाव जीतते ही जनता को कैसे भूल जाते हैं, इसकी जीती-जागती तस्वीर बालाघाट ब्लॉक के गड़दा गांव में देखने को मिल रही है। गड़दा से नाहरवानी के बीच उमर नाले पर 1997-98 में बना पुल 2024 की भयंकर बाढ़ में पूरी तरह तबाह हो चुका है।
~~~
GroundReport BGTMedia MadhyaPradeshNews PublicIssue BalaghatPolitics

08/08/2026

Kanha Tiger Reserve: बालाघाट जिले में कान्हा नेशनल पार्क का बफर जोन इन दिनों दहशत के साये में है। जंगल का राजा अब बस्तियों और खेतों में मौत बनकर घूम रहा है। 7 अगस्त को खेत में काम कर रहे किसान राजकुमार परते पर बाघ ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
~~~
MPNews

Address

Balaghat
481001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BGT MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BGT MEDIA:

Shortcuts

Share