Arya inspire

Arya inspire Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arya inspire, Digital creator, siskela, Balangir.

"वेद सब सत्य विद्याओं का पुस्तक है। वेद का पढ़ना-पढ़ाना और सुनना-सुनाना सब आर्यों का परम धर्म है।"
🌍"कृण्वन्तो विश्वमार्यम्।"
📖 वेद प्रचार • ✨ सत्य का प्रसार • 🤝 मानव कल्याण ।"

 #श्रावणी_उपाकर्म    #स्वाध्याय_पर्व  #वेदज्ञान  #गुरुकुल  #वैदिक_संस्कृति  #स्वामीदयानंद  #आर्य  #आर्यसमाज        #संस्...
27/08/2026

#श्रावणी_उपाकर्म #स्वाध्याय_पर्व #वेदज्ञान #गुरुकुल #वैदिक_संस्कृति #स्वामीदयानंद #आर्य #आर्यसमाज #संस्कार #आत्मशुद्धि

🌼  ंस्कृतसप्ताहस्य_सन्देशः : जनहिताय वयं वाचः प्रयुञ्ज्महेनमो नमः।संस्कृतं केवलमतीतकालस्य भाषा नास्ति; अपि तु सा विचारस्...
24/08/2026

🌼 ंस्कृतसप्ताहस्य_सन्देशः : जनहिताय वयं वाचः प्रयुञ्ज्महे

नमो नमः।

संस्कृतं केवलमतीतकालस्य भाषा नास्ति; अपि तु सा विचारस्य भाषा, संस्कारस्य भाषा, मानवतायाः उज्ज्वलभविष्यस्य च भाषा अस्ति।

अद्य संस्कृतसप्ताहस्य अस्मिन् पावनेऽवसरे वयं स्वमतं न प्रस्तोष्यामः; अपि तु संस्कृतजगतः तं महानादर्शं स्मरिष्यामः, यः अस्माकं विद्यार्थिनां भाविपीढीनां च कृते मार्गदर्शको भवेत्—

प्रियं वद, हितं वद, सत्यं वद।

अस्माकं प्राचीनाः ऋषयः मुनयश्च स्वज्ञानं केवलं स्वार्थाय न रक्षितवन्तः। ते स्वस्य ज्ञानं ग्रन्थैः, सूत्रैः, भाष्यैः, दर्शनैश्च समाजस्य पुरतः प्रस्तुतवन्तः, येन युगानुयुगं मानवसमाजः तस्य ज्ञानस्य प्रकाशं प्राप्नुयात्।

महर्षिणा पाणिनिना अष्टाध्याय्याः माध्यमेन भाषा-व्याकरणयोः एतादृशी वैज्ञानिकव्यवस्था प्रदत्ता, यस्याः प्रतिभायाः समक्षम् अद्यापि विश्वं नतमस्तकं भवति। महर्षिणा पतञ्जलिना योगदर्शनस्य माध्यमेन मानवस्य अन्तःकरणं जीवनं च साधयितुं श्रेष्ठो मार्गः प्रदर्शितः। एवमेवानेके ऋषयो मुनयश्च स्वस्वदर्शनैः स्वस्वग्रन्थैश्च समाजाय ज्ञानस्य, विवेकस्य, सत्यस्य, सदाचारस्य च मार्गं प्रदर्शितवन्तः।

तेषामुद्देशः केवलं प्रसिद्धिं प्राप्तुं नासीत्; अपि तु ज्ञानस्य प्रकाशः जनजनं प्राप्नुयात्, मानवजीवनं च श्रेष्ठतरं भवेत्—इत्येव तेषां महान् संकल्पः आसीत्।

अद्य वयमपि विद्यार्थिनः स्मः। वयमेव अद्यतनाः विद्यार्थिनः श्वः समाजस्य निर्मातारः भविष्यस्य मार्गदर्शकाश्च भविष्यामः। अतः अस्माकमध्ययनं केवलं परीक्षायै, अङ्कप्राप्तये प्रमाणपत्रप्राप्तये वा सीमितं न भवेत्। यद् वयं पठामः, तत् सम्यगवगच्छेम; यदवगच्छेम, तत् जीवने धारयेम; यच्च सत्यं हितकरं कल्याणकरं च भवेत्, तत् समाजाय प्रसारयितुं प्रयतेमहि।

अस्माकं किञ्चित् प्रियवाक्यम् एवं स्यात्, यत् केवलं शब्दसमूहो न भवेत्, अपि तु अस्माकं जीवनस्य सङ्कल्पो भवेत्—

“ज्ञानं पठेम, सत्यं चिन्तयेम, हितं वदेम, समाजं प्रकाशयेम।”

अर्थात्—वयं ज्ञानं पठेम, सत्यस्य चिन्तनं कुर्याम, हितकराणि वचनानि वदेम, ज्ञानस्य प्रकाशेन च समाजं प्रकाशयेम।

यदि प्रत्येकः विद्यार्थी स्वज्ञानं केवलं स्वस्मिन्नेव न सीमयित्वा समाजहिताय विनियोजयेत्, तर्ह्यद्यतनमध्ययनम् आगामिन्याः पीढ्याः कृते मार्गदर्शकं भवितुमर्हति।

पाणिनिः केवलं वैयाकरणः नासीत्—सः ज्ञानमार्गस्य दीपः आसीत्।
पतञ्जलिः केवलं योगसूत्रकारः नासीत्—सः जीवनमार्गस्य महान् मार्गदर्शकः आसीत्।

तथैव वयमपि सङ्कल्पं कुर्मः यदस्माकं जीवनम्, अस्माकमध्ययनम्, अस्माकं वचनानि च केनापि रूपेण समाजहिताय भवन्तु।

🌿 संस्कृतसप्ताहस्य अस्माकं सङ्कल्पः

संस्कृतं पठेम।
संस्कृतं चिन्तयेम।
संस्कृतेन सद्विचारान् प्रसारयेम।
ज्ञानस्य दीपं जनजनेषु प्रज्वालयेम।

को जानाति—अद्य अस्माभिः पठितं किञ्चित् श्रेष्ठवाक्यम्, अवगतं किञ्चित् सत्यम्, आचरितः कश्चित् सद्विचारः वा आगामिकाले कस्यचित् जनस्य, कस्यचित् समाजस्य, कस्याश्चित् पीढ्याः कृते मार्गदर्शको भवेत्।

“सत्यं वद। धर्मं चर। स्वाध्यायान्मा प्रमदः।”

आगच्छन्तु! संस्कृतदिवसस्य संस्कृतसप्ताहस्य च अस्मिन् पावनेऽवसरे वयं केवलं संस्कृतं पठितुं न, अपि तु संस्कृतस्य ज्ञानं, संस्कारान्, सद्विचारांश्च स्वजीवने समाजे च प्रतिष्ठापयितुं दृढं सङ्कल्पं कुर्मः।

एवमेव विद्यार्थीजीवनस्य गौरवम्।
एवमेव ज्ञानस्य सच्चः सम्मानः।
एवमेव च भारतस्य उज्ज्वलभविष्यस्य मार्गः।

जयतु संस्कृतम्। जयतु ज्ञानम्। जयतु मानवता। 🙏🌼

#संस्कृतसप्ताहः #संस्कृतदिवसः #संस्कृतम् #विद्यार्थी #स्वाध्यायः #ज्ञानम् #भारतीयज्ञानपरम्परा #पाणिनिः #पतञ्जलिः #जयतु_संस्कृतम्

🚀                                                     : The Light of Vedic Knowledge and Modern Science 🚀Today, India is...
23/08/2026

🚀
: The Light of Vedic Knowledge and Modern Science 🚀

Today, India is continuously reaching new heights in the field of space. 23 August is a day of special pride for India. This day reminds us of India’s scientific strength, the hard work of our great scientists, and the journey of knowledge that is moving from Earth towards the infinite depths of space.

But the question is—did the search for science begin only in the modern age?

No! India’s ancient Vedic culture has always given importance to knowledge, logic, questioning, and the search for truth. The Vedas do not inspire superstition; rather, they inspire us to move towards knowledge. Maharshi Dayanand Saraswati, the founder of Arya Samaj, also gave the message of accepting truth and rejecting falsehood. He did not struggle against knowledge and science, but against ignorance and superstition.

Today, when modern science is trying to explore the mysteries of space, we must also understand that the search for truth is the path to real knowledge. Whether it is the study of the Vedas or research in modern science—both require curiosity, reflection, and a sincere desire to discover the truth.

The Vedas inspire us towards knowledge, and science carries the search for that knowledge forward. Therefore, we should neither remain limited to the glory of the past nor forget our tradition of knowledge. We must move forward by carrying both the inspiration of Vedic knowledge and the spirit of inquiry of modern science together.

On this National Space Day, let us salute India’s scientists and take a pledge that we too will move from ignorance towards knowledge, from superstition towards truth, and from inactivity towards research and progress.

Knowledge is strength, truth is the path, and science is the means of progress.

🚀🔭🇮🇳



 ैसी_करनी_वैसी_भरनी पक्तारं पक्वः पुनरा विशाति ।— अथर्व० १२/३१४८(पक्वः) पका हुआ पदार्थ (पक्तारं) पकानेवाले को (पुनः) फिर...
22/08/2026

ैसी_करनी_वैसी_भरनी

पक्तारं पक्वः पुनरा विशाति ।
— अथर्व० १२/३१४८

(पक्वः) पका हुआ पदार्थ (पक्तारं) पकानेवाले को (पुनः) फिर (आ विशाति) आ मिलता है, अर्थात् जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है।

वैदिक धर्म में कर्म का सिद्धान्त बड़ा अटल है। कर्म के तीन सिद्धान्त हैं—

१. मनुष्य कर्म के बिना एक क्षण भी नहीं रह सकता।
२. कर्म का फल अवश्य मिलता है; कर्म करके कोई उसके फल से बच नहीं सकता।
३. उत्तम, श्रेष्ठ कर्मों का फल उत्तम होता है और अशुभ, बुरे कर्मों का फल बुरा होता है।

हम कर्म किये बिना रह ही नहीं सकते, अतः हमें शुभ कर्म करने चाहिएँ। यदि हम बुरे कर्म करेंगे तो हमें फल भी बुरा ही मिलेगा।

इस विषय में एक सत्य घटना—

दो व्यापारी कहीं जा रहे थे। मार्ग में सूर्य अस्त हो गया। पास के गाँव में जाकर उन्होंने एक पटेल से उसके घर रात्रि बिताने के लिए कहा। जगह मिल गई, परन्तु उन व्यापारियों के रुपयों की थैली को देखकर पटेल की नीयत बदल गई।

पटेल ने उनके सोने का उचित प्रबन्ध कर दो गुण्डों को बुलाया और कहा—
“मेरे द्वार पर दो आदमी सो रहे हैं, उन्हें रात्रि में मार दो।”

पुरस्कार के लोभ में गुण्डों ने स्वीकार कर लिया।

पटेल के दो पुत्र खेतों पर सोने गये थे, परन्तु वहाँ पटेल के नौकर पहुँच गये, अतः वे दोनों घर लौट आये। रात्रि काफी जा चुकी थी, अतः उन्होंने बाहर सोना ही ठीक समझा। पलंग पर अपरिचित लोगों को पड़े देखकर उन्हें डाँट-फटकारकर भगा दिया।

व्यापारी तो पशुशाला में चले गये और पटेल के दोनों पुत्र पलंगों पर लेट गये। रात्रि में गुण्डे आये और अँधेरे में सोये हुए दोनों व्यक्तियों को व्यापारी समझकर उनकी हत्या कर चले बने।

प्रातःकाल जब व्यापारी चलने को तैयार हुए तो उन्हें बरामदे में रक्त दिखाई दिया। उनके पुकारने पर पटेल बाहर निकला, परन्तु अब क्या हो सकता था! उसकी करनी उसके सामने आ चुकी थी।

यह है कर्मों का फल! जो दूसरे के लिए गड्ढा खोदता है, वह स्वयं उसमें गिरता है।

‘ऊधो कर्मन की गति न्यारी’ — कर्मों की गति बड़ी विचित्र है।

कभी-कभी कर्म-फल पर सन्देह होने लग जाता है। कभी-कभी पापियों को फूलते-फलते देखकर सन्देह होने लगता है, परन्तु पापियों की धन-सम्पत्ति देखकर सन्देह मत करो। जिस अपराधी को फाँसी दी जाती है, उसको फाँसी से पूर्व इच्छानुसार भोग-सामग्री भी दी जाती है।

जैसा हम कर्म करते हैं, वैसा ही हमें फल मिलता है।

महर्षि व्यासजी के शब्दों को सदा स्मरण रक्खो—

“जिस मनुष्य ने जैसा कर्म किया है, वह उसके पीछे लगा रहता है। यदि कर्म करनेवाला शीघ्रतापूर्वक दौड़ता है तो कर्म भी उतनी ही तेजी के साथ उसके पीछे दौड़ता है। जब वह सो जाता है तो उसका कर्म-फल भी सो जाता है। जब वह खड़ा होता है तो वह भी पास ही खड़ा रहता है और जब मनुष्य चलने लगता है तो वह भी चलने लगता है। इतना ही नहीं, कार्य करते समय भी कर्म-संस्कार उसका साथ नहीं छोड़ता; सदा छाया के समान पीछे लगा रहता है।”

🌿 अतः विचार कर कर्म कीजिए, क्योंकि कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता।
जैसी करनी, वैसी भरनी।

यदि यह लेख आपको अच्छा और विचारणीय लगा हो तो Like करें, अपने विचार Comment में अवश्य लिखें और अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए Share करें।

#जैसी_करनी_वैसी_भरनी #कर्म #कर्मफल
#वैदिक_विचार #अथर्ववेद #वेद #सत्य #धर्म
#सदाचार #आर्यसमाज #महर्षिदयानंद

शत्रु-दमनप्रमृणीहि शत्रून्। — यजुः० १३।१३(शत्रून्) शत्रुओं को (प्रमृणीहि) कुचल डाल!वेद शत्रुओं के साथ प्यार करने का आदेश...
21/08/2026

शत्रु-दमन

प्रमृणीहि शत्रून्। — यजुः० १३।१३

(शत्रून्) शत्रुओं को (प्रमृणीहि) कुचल डाल!

वेद शत्रुओं के साथ प्यार करने का आदेश नहीं देता। वेद तो शत्रुओं को मौत के घाट उतारने का, शत्रुओं को कुचल डालने का आदेश देता है। वेद हमें कायर और भीरु न बनाकर वीर बनने का आदेश देता है। जब शत्रु हमारे ऊपर आक्रमण करें तो उनके छक्के छुड़ाने का आदेश देता है, उन्हें मसल डालने और पीस डालने का सन्देश देता है। वेद कहता है—

हे वीर! रणधीर! जो शत्रु तेरे देश पर आक्रमण करने के लिए कुदृष्टि उठाएँ, उन राक्षसों की दोनों आँखों को फोड़ दे! उनके हृदयों को विदीर्ण कर दे! उनकी जीभ काट डाल और दाँतों को तोड़ दे! जो आततायी (शत्रु) तुम्हारे देश की सीमा में पैर रखें, उनके पैरों को काट डाल, उनके हाथों को ताड़ दे! जो शत्रु देश पर आक्रमण करे, उसे पूर्ण रूप से नष्ट कर दे!

जब भी देश के ऊपर संकट आया, भारतीय वीरों ने सिद्ध कर दिखाया कि शत्रु ने वैदिक शेरों की गुफा में हाथ डाला था। भारत माँ के नौनिहालो! उठो और शत्रु को खदेड़ दो! घबराने और डरने की कोई बात नहीं है। तुम्हारी शक्ति महान है। तुम अजय और दुर्जेय हो। वैदिक वीरो! हूणों और शकों को तुमने ही तो हराया था! गोरी और सिकन्दर को तुमने ही तो पराजित किया था! अभी कुछ वर्ष पूर्व ही अंग्रेजों को तुम्हींने तो भगाया था! अब भी तुम्हें ही देश की स्वतन्त्रता को बचाना है।

बढ़े चलो ऐ वीर जवानो!
चिन्ता की है बात क्या।
जब क्रूर भेड़िये भगा दिये,
तो भेड़ों की औक़ात क्या!

वीर बहादुरो! जिस समय के लिए क्षत्राणियाँ अपने पुत्रों को जन्म दिया करती हैं, उस समय को सदा याद रखो! सावधान! समय पड़ने पर ऐसा भीषण युद्ध करो कि एक भी शत्रु बचकर न जाने पाए!

किसी भी शास्त्र में और किसी भी राजनीति में न शत्रु पर दया का विधान है और न विश्वास करने का वर्णन है। शत्रु तो बालक हो या वृद्ध, स्त्री हो या पुरुष, वध के ही योग्य है। जिस प्रकार सिल-बट्टे पर चटनी पीसी जाती है, ठीक इसी प्रकार शत्रु के सिर को कुचल देना चाहिए। उनकी हड्डी और पसलियों को तोड़ देना चाहिए। उनका मान-मर्दन करना चाहिए। देश के सेनानियो! रणभेरी का नाद सुनकर शत्रु का संहार करने के लिए दल-बल के साथ निकल पड़ो!

रणभेरी बज चुकी जवानो!
माँ ने तुम्हें पुकारा।
दुर्गा बनकर चलो देवियो!
लेकर तीव्र दुधारा॥

#शत्रु_दमन #यजुर्वेद #वेद #वीरता #राष्ट्ररक्षा #राष्ट्रभक्ति #आर्यसमाज #वैदिक_विचार

🌿 सदाचार 🌿मा दुरेवा उत्तरं सुम्नमुन्नशन् ।।- ऋ० २।२३।८(दुरेवाः) दुराचारी (उत्तरं) उत्कृष्ट (सुम्नम्) सुख को (मा उत् नशन्...
20/08/2026

🌿 सदाचार 🌿

मा दुरेवा उत्तरं सुम्नमुन्नशन् ।।- ऋ० २।२३।८

(दुरेवाः) दुराचारी (उत्तरं) उत्कृष्ट (सुम्नम्) सुख को (मा उत् नशन्) न पाएँ ।

जो सदाचारी है वह सुख पाता है। जो दुराचारी है वह तो स्वस्थ ही नहीं रह सकता, फिर उसे सुख के दर्शन कैसे हो सकते हैं ? यदि आप सुख, शान्ति और आनन्द चाहते हैं तो सदाचारी बनो !

सदाचार क्या है ? 'सतामाचारः सदाचारः' सत्पुरुषों, श्रेष्ठ पुरुषों के शास्त्र-सम्मत आचार एवं सद्विचारों का नाम ही सदाचार है। आचार में अनेक बातों का समावेश होता है, जैसे-

उत्तम ग्रन्थों का स्वाध्याय करना चाहिए । शक्ति रहते फटे और मैले वस्त्र नहीं पहनने चाहिएँ। अपने केश, नख आदि कटाकर साफ रखने चाहिएँ । नग्न होकर स्नान नहीं करना चाहिए और नग्न सोना भी नहीं चाहिए। जल में अपवित्र वस्तुएँ नहीं डालनी चाहिएँ । मांस कभी नहीं खाना चाहिए । प्रतिदिन सत्पुरुषों का सत्संग करना चाहिए । व्यर्थ का वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। दोनों हाथों से सिर नहीं खुजाना चाहिए, इससे आयु घटती है। दूसरे के धारण किये हुए जूते, वस्त्र और माला आदि नहीं पहनने चाहिएँ । गरीब, लूले, अन्धे और काणे आदि का उपहास नहीं करना चाहिए। दिन में नहीं सोना चाहिए। ये और इसी प्रकार की अनेक बातें सदाचार में सम्मिलित हैं।

आज सदाचार के स्थान पर शृङ्गार हो रहा है। पाउडर, क्रीम, हैजलीन, वैस्लीन और पता नहीं क्या-क्या शरीर पर पोता जा रहा है। जेब में शीशा और कंघा है, दिन में दस-दस बार बाल सँवारे जाते हैं। बार-बार शीशा देखा जाता है। ऐसे ही एक युवक से किसी ने पूछा, "तुम हर समय शीशे में अपना चेहरा क्यों देखा करते हो ?"

युवक ने कहा, "मैं शीशा इसलिए देखता रहता हूँ कि मुख पर कोई धब्बा तो नहीं लग गया ? सौन्दर्य में कोई कमी तो नहीं आ गई ?"

दूसरे व्यक्ति ने कहा, "मुख का सौन्दर्य देखने की भाँति क्या कभी अपने मन का सौन्दर्य भी देखते हो ?"

बार-बार शीशे में अपना मुख देखनेवाले युवको ! यदि तुम अपने अन्तःकरण को देखकर उसके धब्बों को मिटा दो तो तुम्हारे मुख-मण्डल पर वह आभा, ज्योति, दीप्ति, तेज, ओज और लावण्य की छटा आएगी कि केवल तुम्हीं नहीं, अन्य लोग भी तुम्हारी छवि का दर्शन करके तृप्त हो जाएँगे । किसी कवि ने क्या सुन्दर कहा है-

जिसने सदाचार के बल पर गुण-गौरव का दीप जलाया ।
ज्योतिष्मान् रहा बुझकर भी, इस जग में वह अमर कहाया ॥

सदाचार ही विश्व की प्रतिष्ठा है, सदाचार के बल पर ही विश्व टिका है। जनता सदाचारी मनुष्य पर ही विश्वास करती है, उसी के पास दुनिया जाती है। सदाचार सारे पापों को भस्म कर देता है। सदाचार में सब-कुछ निहित है, अतः सदाचारी बनो । स्मरण रक्खो-

आचार अपना शुद्ध रख, मत हो दुराचारी कभी !

🙏 यदि यह लेख आपको अच्छा और सार्थक लगा हो तो कमेंट करें, शेयर करें और ऐसे ही वैदिक विचारों के लिए पेज को फॉलो अवश्य करें।

#सदाचार #वेद #ऋग्वेद #वैदिकविचार #आर्यसमाज #सद्विचार #सत्य #धर्म #आचार #चरित्र #आत्मविकास #वैदिकज्ञान #भारतीयसंस्कृति #आर्य_इंस्पायर

ओ३म्🌿 अधः पश्यस्व मोपरि ।। 🌿ऋ० ८।३३।१६हे नारि ! (अधः) नीचे (पश्यस्व) देख (मा उपरि) ऊपर मत देख !कितना सुन्दर उपदेश है ! आ...
19/08/2026

ओ३म्

🌿 अधः पश्यस्व मोपरि ।। 🌿

ऋ० ८।३३।१६

हे नारि ! (अधः) नीचे (पश्यस्व) देख (मा उपरि) ऊपर मत देख !

कितना सुन्दर उपदेश है ! आकाश की ओर अथवा इधर-उधर देखकर चलनेवाला ठोकर खाता है, अतः वेदमाता कहती है, 'नीचे देख !' प्रत्येक व्यक्ति को नीचे देखकर चलना चाहिए चाहे वह ब्रह्मचारी हो अथवा गृहस्थी, वानप्रस्थी हो या संन्यासी । परन्तु यहाँ इन सबके सम्बन्ध में कुछ न कहता हुआ मैं देवियों से दो शब्द कहूँगा । कारण कि जहाँ से यह सूक्ति ली गई है वहाँ प्रकरण देवियों का ही है।

🌿 प्रिय बहनो ! तनिक सोचिए, आप कहाँ जा रही हैं ? आज देवियों की दृष्टि पवित्रता की ओर न रहकर कृत्रिमता की ओर हो गई है। मन का शृङ्गार घटता जा रहा है और तन का शृङ्गार बढ़ता जा रहा है। जिस अध्ययन-काल में कन्याओं के लिए शृङ्गार की बिल्कुल मनाही है उसी ब्रह्मचर्यावस्था में आज की लड़कियाँ नाना प्रकार के फैशन करती हैं। प्रतिदिन नये-से-नया और तड़कीला-भड़कीला ड्रेस होना ही चाहिए । प्रतिदिन मेक-अप (Make-up) में भी कोई नवीनता आनी ही चाहिए । आज मेक-अप और वेश-भूषा की ओर जितना ध्यान है, उतना ध्यान अध्ययन की ओर नहीं है।

आज सीता, सावित्री, द्रौपदी और पद्मिनी की सन्तान किधर जा रही है ? आज की कुमारी लड़कियाँ दिल्ली केकनॉट प्लेस और बम्बई की चौपाटी पर साज-शृङ्गार किये हुए, तितलियों की भाँति पङ्ख लगाकर, कपोलों और ओष्ठों पर नकली रंग चढ़ाकर, हाथ में पर्स लिये हुए चलते-फिरते लैटर-बक्स जैसी दिखाई देती हैं। एक कवि ने व्यंग कसते हुए ठीक ही लिखा था-

«उन्होंने होंठों पर नाखून पर अपने, बस इस अन्दाज से लाली लगाई है,
कि यह लगता है जैसे बेखटक बिल्ली, कहीं से कबूतर खाके आई है ॥»

मैं शृङ्गार करने का विरोधी नहीं हूँ। मैं तो कुमारियों को भी शृङ्गार करने की खुली छूट देता हूँ। बहनो ! शृङ्गार कीजिए परन्तु इस प्रकार का -

क्या रक्खा है इन चमकदार कटियों पटियों में झूमर में।
है शीशफूल तो यह सिर का, सिर झुके बड़ों के आदर में ।।
बैदी है तेज भाल का तो लज्जा आँखों का कज्जल है।
शुद्धता नाक की बेसर है, दाँतों की चोब स्वच्छता है ॥

यह है सच्चा शृङ्गार ! ऐसा शृङ्गार कीजिए । ऐसे वस्त्र पहनने से क्या लाभ, जिनसे न पेट ढके और न पीठ छिपे ? दूसरों को अपने हाव-भाव दिखाकर अपनो ओर आकर्षित करने का प्रयत्न व्यर्थ है। जीवन का अनमोल समय नाचने-गाने और बनाव-शृङ्गार में गँवाने के लिए नहीं है। अब भी सावधान हो जाओ ! अपने आचार और विचारों को बदल डालो ! वेद के इस आदेश को सर्वदा स्मरण रक्खो, “नीचे देख, ऊपर मत देख !" फिर संसार में किसी की क्या शक्ति जो तुम्हारी ओर आँख उठाकर देख सके !

🙏 यदि यह वैदिक विचार आपको सार्थक लगा हो तो Like 👍, Comment 💬 और Share ↗️ अवश्य करें। ऐसे ही वैदिक विचारों के लिए Page को Follow करना न भूलें।

#वेद #ऋग्वेद #वैदिकविचार #आर्यसमाज #वैदिकसंस्कृति #वेदवाणी #सुविचार #सनातनविचार #चरित्र #संयम #ब्रह्मचर्य #आर्यप्रेरणा

🇮🇳 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रधर्म की अमर पुकार 🔥18 अगस्त — नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पुण्यतिथि प...
18/08/2026

🇮🇳 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रधर्म की अमर पुकार 🔥

18 अगस्त — नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक स्मरण 🙏

भारत के स्वतंत्रता-संग्राम का इतिहास केवल आंदोलनों, भाषणों और राजनीतिक समझौतों का इतिहास नहीं है। यह उन असंख्य व्यक्तियों के त्याग, साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का इतिहास है, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत सुख से ऊपर राष्ट्र को रखा।

इसी इतिहास में एक ऐसा नाम है, जिसके साथ साहस, संगठन, अनुशासन और अदम्य संकल्प जैसे शब्द स्वयं जुड़ जाते हैं—
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस। 🇮🇳

नेताजी उन नेताओं में थे जिन्हें केवल स्वतंत्रता चाहिए नहीं थी, बल्कि वे स्वतंत्रता को पूर्ण राष्ट्रीय स्वाधीनता के रूप में देखते थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन की अधीनता को स्वीकार करने के बजाय संघर्ष का मार्ग चुना।

भारतीय सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित सेवा को छोड़कर स्वतंत्रता-संग्राम में उतरना उनके जीवन के उस निर्णय का प्रमाण था, जिसमें व्यक्तिगत भविष्य से अधिक राष्ट्र का भविष्य महत्वपूर्ण था।

⚔️ नेताजी का संघर्ष केवल राजनीति नहीं था

नेताजी का जीवन हमें यह समझाता है कि केवल इच्छा करने से परिवर्तन नहीं आता। उसके लिए साहस, संगठन, अनुशासन और निरंतर पुरुषार्थ आवश्यक है।

उन्होंने कांग्रेस के भीतर रहते हुए भी अपने विचारों के लिए संघर्ष किया। 1938 में कांग्रेस अध्यक्ष बने और 1939 में पुनः अध्यक्ष चुने गए, लेकिन विचारों के मतभेदों के कारण उन्होंने अंततः कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया और फॉरवर्ड ब्लॉक का निर्माण किया।

यह प्रसंग उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण पक्ष दिखाता है—

वे पद से चिपके रहने वाले व्यक्ति नहीं थे।

जहाँ उन्हें लगा कि उनका लक्ष्य बाधित हो रहा है, वहाँ उन्होंने पद के स्थान पर अपने सिद्धान्त को चुना।

यही तो चरित्र की परीक्षा है। ✨

🪖 आजाद हिन्द फौज — असम्भव को सम्भव करने का प्रयास

दक्षिण-पूर्व एशिया पहुँचकर नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय सेना अर्थात् आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व संभाला और स्वतंत्रता के लिए एक संगठित सैन्य प्रयास को नई दिशा दी।

उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संगठित किया और आजाद हिन्द सरकार के माध्यम से स्वतंत्र भारत की राजनीतिक कल्पना को भी सामने रखा।

सैन्य दृष्टि से आजाद हिन्द फौज अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी। उसके अभियान को गंभीर सैन्य कठिनाइयों और अंततः पराजय का सामना करना पड़ा।

लेकिन इतिहास का मूल्यांकन केवल इस आधार पर नहीं किया जा सकता कि कौन युद्धभूमि में जीता और कौन हारा।

कभी-कभी एक संघर्ष की वास्तविक शक्ति उसकी तत्काल विजय में नहीं, बल्कि उसके द्वारा उत्पन्न चेतना में होती है। 🔥

नेताजी ने भारतीयों के भीतर यह भावना प्रबल की कि भारतीय स्वयं अपने राष्ट्र के लिए संगठित होकर संघर्ष कर सकते हैं।

⚖️ लेकिन इतिहास को श्रद्धा के साथ-साथ विवेक से भी पढ़ना चाहिए

नेताजी के प्रति सम्मान का अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि उनके प्रत्येक राजनीतिक निर्णय को आलोचना से परे मान लिया जाए।

स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी और जापान जैसी धुरी शक्तियों से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया। यह उनकी रणनीतिक सोच का हिस्सा था, लेकिन इतिहास की दृष्टि से यह उनके जीवन का एक विवादास्पद पक्ष भी है।

यहाँ एक महत्वपूर्ण बात समझनी चाहिए—

«किसी महान व्यक्ति का सम्मान करने का अर्थ उसके प्रत्येक निर्णय को सही सिद्ध करना नहीं है।»

सच्चा सम्मान वही है जिसमें हम उसके साहस को स्वीकार करें, उसके त्याग से प्रेरणा लें और उसके निर्णयों का विवेकपूर्ण मूल्यांकन भी करें।

नेताजी की सबसे बड़ी प्रेरणा शायद यही है कि राष्ट्रहित के लिए व्यक्ति को अपने जीवन, सुविधा और प्रतिष्ठा से ऊपर उठना चाहिए; लेकिन राष्ट्रहित के साधनों का मूल्यांकन भी न्याय, नैतिकता और विवेक की कसौटी पर होना चाहिए।

🕉️ वैदिक दृष्टि से नेताजी

आर्यसमाजी दृष्टि में मनुष्य का जीवन केवल अपने सुख के लिए नहीं है। वैदिक विचार मनुष्य को कर्तव्य, सत्य, पुरुषार्थ और लोककल्याण की ओर प्रेरित करता है।

“संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम्।”

अर्थात्—एक साथ चलो, मिलकर विचार करो और अपने मनों में एकता स्थापित करो।

नेताजी के संगठनात्मक जीवन में हमें इसी भावना की एक व्यावहारिक झलक दिखाई देती है। उन्होंने जाति, प्रान्त और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर भारतीयों को एक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए संगठित करने का प्रयास किया।

और यही वह स्थान है जहाँ नेताजी का जीवन आज के युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक हो जाता है। 🇮🇳

🔥 आज नेताजी को श्रद्धांजलि कैसे दें?

केवल उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर देना श्रद्धांजलि का अंतिम रूप नहीं हो सकता।

यदि हम वास्तव में नेताजी को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, तो हमें अपने भीतर उनके जीवन के कुछ मूल गुणों को विकसित करना होगा—

अनुशासन हो।
कर्तव्य के प्रति निष्ठा हो।
राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व हो।
अन्याय के सामने निर्भयता हो।
शिक्षा के प्रति गंभीरता हो।
और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए कुछ करने की भावना हो।

क्योंकि राष्ट्र केवल नेताओं से नहीं बनता।

राष्ट्र बनता है — चरित्रवान नागरिकों से। 💪🇮🇳

🙏 नेताजी का अंतिम संदेश

18 अगस्त 1945 को ताइहोकू में विमान दुर्घटना के बाद नेताजी की मृत्यु की सूचना सामने आई। उनकी मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर वर्षों तक प्रश्न और विवाद बने रहे, लेकिन उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सत्य इससे कहीं बड़ा है—

उन्होंने अपने जीवन का सर्वोच्च मूल्य भारत की स्वतंत्रता को माना।

आज उनकी पुण्यतिथि पर हमें केवल यह नहीं कहना चाहिए—

“नेताजी अमर रहें!” 🇮🇳🔥

बल्कि स्वयं से पूछना चाहिए—

क्या हमारे भीतर वह अनुशासन है?
क्या हमारे भीतर वह राष्ट्रनिष्ठा है?
क्या हमारे भीतर वह पुरुषार्थ है?
क्या हम अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए कुछ करने को तैयार हैं?

यदि इन प्रश्नों का उत्तर हम अपने आचरण से दे सकें, तो वही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 🙏

नेताजी का जीवन हमें सिखाता है—

स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी है।

राष्ट्र केवल गौरव का विषय नहीं, कर्तव्य का विषय भी है।

और जीवन केवल अपने लिए नहीं, एक महान उद्देश्य के लिए भी जिया जा सकता है। 🔥

🇮🇳 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को उनकी पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन। 🙏

🕉️ सत्य • पुरुषार्थ • अनुशासन • राष्ट्रधर्म 🇮🇳

— ARYA INSPIRE

िन्द #नेताजी_सुभाषचन्द्र_बोस #भारत_माता #राष्ट्रभक्ति #राष्ट्रधर्म #स्वतंत्रता_संग्राम #आजाद_हिन्द_फौज #देशभक्ति #वैदिक_विचार #आर्यसमाज #सच्ची_श्रद्धांजलि 🇮🇳 ओ३म्

🌿 प्रसन्नता 🌿“विश्वदानीं सुमनसः स्याम ।”— ऋ० ६।५२।५हम लोग (विश्वदानीम्) सदा (सुमनसः) प्रसन्नचित्त (स्याम) रहें।इस सूक्ति...
17/08/2026

🌿 प्रसन्नता 🌿

“विश्वदानीं सुमनसः स्याम ।”
— ऋ० ६।५२।५

हम लोग (विश्वदानीम्) सदा (सुमनसः) प्रसन्नचित्त (स्याम) रहें।

इस सूक्ति में एक बहुत ही सुन्दर उपदेश है। हम सदा प्रसन्न रहें। हम हँसते हुए जीवन व्यतीत करें। 😊 प्रसन्न रहने से जहाँ और अनेक लाभ हैं, वहाँ स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। दिन में कम-से-कम एक बार तो खूब जोर से हँसना चाहिए। प्रसन्नता आत्मा को बल और शक्ति देती है। जो व्यक्ति सदा प्रसन्न रहता है उसके सारे दुःख दूर हो जाते हैं।

किसी ने बहुत सुन्दर कहा है—

“प्रसन्न-हृदय मनुष्य वह सूर्य है जिसकी किरणें अनेक हृदयों के शोकरूपी अन्धकार को दूर भगा देती हैं।” ☀️

एक और सज्जन लिखते हैं—

“प्रसन्नता तो चन्दन है; दूसरों के माथे पर लगाइए तो आपकी अँगुलियाँ अपने-आप महक उठेंगी।” 🌿

सुख में तो सभी हँस सकते हैं, आप दुःख में भी प्रसन्न रहना सीखो। ‘अखण्ड प्रफुल्लित रहो दुःख में भी’—यह आपके जीवन का आदर्श होना चाहिए।

संकट में भी हँसो! 💪

यदि जीवन में कुछ कर जाना चाहते हो तो हिमालय को देखो, जो लाखों वर्षों से प्रकृति के थपेड़े खाकर भी दृढ़, अचल और अडिग खड़ा हुआ है। जो व्यक्ति विपत्तियों और संकटों में भी घबराता नहीं, अपितु हँसता और मुस्कराता रहता है, वह मानव नहीं देवता है।

संसार के महापुरुषों को देखिए, सभी बड़े विनोदी थे। नेपोलियन बोनापार्ट कहा करता था—

“मेरे ऊपर काम का इतना भार है कि यदि मैं हँसूं नहीं तो मर जाऊँ।”

महर्षि दयान्द भी बड़े विनोदी थे। उनके विनोद बड़े शिष्ट हुआ करते थे। एक बूढ़ी स्त्री ने, जो स्वामीजी के रसोई के बर्तन साफ किया करती थी, एक दिन स्वामीजी को ‘बाबा’ कहकर सम्बोधित किया। स्वामीजी ने कहा—

“माताजी! मुझे ‘बाबा’ मत कहा करो क्योंकि ‘बाबा’ का अर्थ होता है घोड़ा या खच्चर।” 😊

इसी प्रकार की अनेक घटनाएँ स्वामीजी के जीवन में घटती रही हैं। महात्मा गांधी और प्रसिद्ध लेखक बर्नार्ड शॉ भी बहुत विनोदी थे।

आज युवकों के मुख पर मुस्कराहट नहीं है। जब किसी से पूछते हैं, ‘रोते क्यों हो?’ तब वह कहता है—‘अजी, मैं रो थोड़े ही रहा हूँ! तक्ल ही ऐसी है।’

🌸 भविष्य की आशाओ! रोनेवाली शक्ल मत बनाओ!

हँसना और प्रसन्न रहना सीखो! हँसो और दिल खोलकर हँसो! हँसने में तो आपके पैसे भी खर्च नहीं होते, फिर भी आप हँसते नहीं।

श्री एच० डब्ल्यु० बीचर के शब्दों को सदा याद रखो—

“जिस चेहरे पर मुस्कराहट नहीं आती वह उस कली की भाँति है जो खिले बिना ही सड़कर गिर जाती है। मुस्कराहट-भरा चेहरा उस खिले हुए पुष्प के समान है जो अपने पास आनेवालों को ताजगी और सुगन्धि देता है।” 🌺

✨ इसलिए सदा प्रसन्न रहिए, मुस्कराते रहिए और अपने आसपास के वातावरण को भी प्रसन्नता से भरते रहिए।

प्रसन्नता केवल चेहरे की मुस्कान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है। 🙏

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

💬 आपके विचार में प्रसन्न रहने का सबसे बड़ा आधार क्या है? कमेंट करके अवश्य बताइए।

🔄 यदि यह विचार आपको प्रेरणादायक लगा हो तो इसे अपने मित्रों और प्रियजनों के साथ Share करें।

🌿 ऐसे ही वैदिक, प्रेरणादायक एवं जीवनोपयोगी विचारों के लिए हमारे पेज को Follow करें।

🙏 आपकी एक Share किसी के जीवन में प्रसन्नता की एक नई किरण ला सकती है।

#प्रसन्नता #वैदिकविचार #वेद #महर्षिदयानन्द #आर्यसमाज #जीवनदर्शन #प्रेरणादायकविचार #सकारात्मकता #सदाचार #वैदिकसंस्कृति

-:ओ३म्:-।। चरित्र-निर्माण।।📖 परि माग्ने दुश्चरिताद् बाधस्वा मा सुचरिते भज । - यजुः० ४।२८(अग्ने) हे प्रभो ! तू (मा) मुझे ...
16/08/2026

-:ओ३म्:-

।। चरित्र-निर्माण।।

📖 परि माग्ने दुश्चरिताद् बाधस्वा मा सुचरिते भज ।
- यजुः० ४।२८

(अग्ने) हे प्रभो ! तू (मा) मुझे (दुश्चरिताद्) दुष्ट आचार से (परिबाधस्व) सब ओर से हटा और (मा) मुझे (सुचरिते) उत्तम चरित्र में (आ+ भज) स्थापित कर ।

चरित्र मानव-जीवन की अमूल्य सम्पत्ति है। एक कवि के शब्दों में-

'चरित्र है मूल्य जीवन का' ।

चरित्रवान् व्यक्ति का प्रत्येक स्थान पर आदर और सम्मान होता है। चरित्रवान् दूसरों पर अपने विचारों की छाप लगा देता है। गेरुवे वस्त्र, सिर पर पगड़ी, हाथ में सोटा और कन्धे पर चादर डाले स्वामी विवेकानन्दजी महाराज अमेरिका में शिकागो के किसी मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे । चलते-चलते उन्होंने अपने पीछे चलनेवाले एक स्त्री-पुरुष के जोड़े को अपने वस्त्रों के सम्बन्ध में यूँ कहते सुना - "Look at this gentle-man." (इस महाशय को देखो) ।

स्वामीजी समझ गये कि अमेरिका-निवासी मेरी भारतीय वेश-भूषा को हीन दृष्टि से देखकर इसका मज़ाक उड़ा रहे हैं, अतः वे रुके और उस महिला को सम्बोधित करते हुए बोले, "स्त्री बहन ! इन कपड़ों को देखकर आश्चर्य मत करो। देखो, इस देश के पुरुषों को तो कपड़े सज्जन बनाते हैं, परन्तु जिस देश का मैं निवासी हूँ वहाँ चरित्र ही मनुष्य को सज्जन बनाता है।"

इस अपूर्व बात को सुनकर वह दम्पती विवेकानन्दजी के चरणों में झुक गया ।

🌿 युवको ! यदि आप भी कुछ बनना चाहते हैं तो चरित्रवान् बनो। चरित्रवान् बनने के लिए जीवित सदाचारी स्त्री-पुरुषों के मध्य में रहो। आप ऐसे समाज में रहो जो आपके आदर्श तक पहुँचाने में आपका सहायक हो । समाज को ही आप अपना मन्दिर समझें । अपने-आपको किसी ऐसे महापुरुष से सम्बन्धित कर दो जिसका जीवन सादा हो, जो सदाचारी, धर्मात्मा, परोपकारी, अक्रोधी, सन्तोषी और कर्मशील हो । जिन महा-पुरुषों के नाम इतिहास में सूर्य और चन्द्रमा की भाँति चमकते हैं उनकी जीवनियों को पढ़ो, उनके जीवन-चरित्रों को पढ़ने से आपके जीवन में भी चमक और ज्योति आएगी; आपका चरित्र महान् बनेगा ।

📖 प्रतिदिन अपने जीवन का स्वाध्याय करो ! सोचो और विचारो कि मैं मनुष्यता से ऊपर उठकर देवत्व की ओर जा रहा हूँ या नीचे गिरकर पशु बन रहा हूँ। यह आत्मनिरीक्षण आपके चरित्र का निर्माण करेगा ।

⚠️ सावधान ! पेट के लिए अपना धर्म मत छोड़ो ! ईश्वर को अन्धा बनाने का प्रयत्न मत करो ! पाप करने से डरो और चरित्रवान् बनो !

अन्त में एक कवि के शब्दों में प्रभु से प्रार्थना है-

🙏 सत्संग सेवा सत्य से प्रेरित हमारा प्राण हो।
माँ भारती के बालकों का शुभ चरित्र-निर्माण हो ।

━━━━━━━━━━━━━━

📖 सत्य और सदाचार के ऐसे ही जीवन-निर्माणकारी विचारों के लिए पेज को Follow करें।

🌿 एक सद्विचार स्वयं तक न रखें—Share करें, ताकि विचार से जीवन और जीवन से समाज सुधरे।

━━━━━━━━━━━━━━

#चरित्रनिर्माण #सदाचार #सत्संग #स्वाध्याय #संस्कार #सत्य #सेवा #धर्म #युवाशक्ति #भारतीयसंस्कृति #वैदिकविचार #आर्यसमाज #स्वामीदयानंद #वेद #चरित्रवानबनो

Address

Siskela
Balangir
767032.

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arya inspire posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share