Balram Today News

Balram Today News balram today news Official Page मुझे फॉलो करें।
(1)

संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन बलदेव ब्लॉक पहुँचीं AICC सचिव डॉ. अंजलि निम्बालकर, कार्यकर्ताओं से किया संवादमथुरा कांग्र...
13/08/2026

संगठन सृजन अभियान के दूसरे दिन बलदेव ब्लॉक पहुँचीं AICC सचिव डॉ. अंजलि निम्बालकर, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान के तहत बलदेव ब्लॉक की बैठक बलदेव में आयोजित हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ अंजलि निम्बालकर जी 'संगठन सृजन अभियान' के तहत जनपद मथुरा के चार दिवसीय दौरे पर हैं। अभियान के दूसरे दिन उन्होंने बलदेव ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक की और ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया।

बैठक के दौरान डॉ. अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक कर व्यक्तिगत वार्ता (वन-टू-वन संवाद) की। उन्होंने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया।

सहयोगी कोऑर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि एवं प्रतिमा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। जब तक हमारा जमीनी ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक हम जनता की आवाज को मजबूती से नहीं उठा सकते। उन्होंने बलदेव ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़ें और उनके मुद्दों पर संघर्ष करें।
बैठक के अंत में संकल्प लिया गया कि बल्देव ब्लॉक में संगठन को हर स्तर पर सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया बैठक मैं उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री हाकिम सिंह छोकर टिंकू धनगर शैलेंद्र चौधरी राजा गौतम पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि आदित्य तिवारी अप्रतिम सक्सैना राजेंद्र सिंह दीपक आर्य सुंदर प्रधान मान सिंह प्रधान चंद्र वीर छौकर करन निषाद दीपक दीक्षित बालवीर प्रधान संजय शर्मा कैलाश पंडित हरीश प्रधान सुखदेव प्रधान राहुल कुमार सुरेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

*​प्रवक्ता कैंप कार्यालय बरौली से निकला किसानों का हुजूम, प्रशासन की उदासीनता पर जताया रोष*​68वीं भारत छोड़ो आंदोलन के अ...
13/08/2026

*​प्रवक्ता कैंप कार्यालय बरौली से निकला किसानों का हुजूम, प्रशासन की उदासीनता पर जताया रोष*

​68वीं भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर बरौली स्थित प्रवक्ता कैंप कार्यालय से एक भव्य और सफल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया*। सावन मास और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 15 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को यह यात्रा निकालकर किसानों ने बेहतरीन प्रशासनिक सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया।
*​प्रमुख माँगें और ज्ञापन*
​यात्रा बरौली से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय माँगों का एक ज्ञापन *मौके पर पहुँचे अधिशासी अभियंता (प्रथम, मथुरा), उपखंड अधिकारी (बलदेव) एवं नायब तहसीलदार (महावन) को सौंपा।*
*​प्रमुख माँगों में शामिल रहीं:*
​राष्ट्रीय माँगें: उर्वरक (खाद) पूर्ति अधिनियम, भूमि अधिग्रहण नियम (64.7% अतिरिक्त अधिकार), और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी।
*​विद्युत विभाग से जुड़ी क्षेत्रीय माँगें:* जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक करना, बिजली बिलों में संशोधन, घरेलू उपभोक्ताओं की क्षमता वृद्धि में अनियमितता पर रोक, तथा 220 केवी गोकुल से निकलने वाली 33 केवी लाइन (जो बरौली आ रही है) से बलदेव के 5 फीडरों को जोड़े जाने से हो रही आए दिन की ब्रेकडाउन समस्याओं का समाधान।
*​वक्ताओं के मुख्य विचार*
​किसानों को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता व मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र परिहार और प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा* ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
*​"केंद्र सरकार ने किसानों के साथ बड़ा छल किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लिखित गारंटी का वादा करके सरकार ने आज तक कोई कानून नहीं बनाया। देश का किसान इस वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करता है।"*
​वक्ताओं ने क्षेत्रीय प्रशासन की गंभीर कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। खुफिया विभाग की रिपोर्ट होने के बावजूद जिला या तहसील स्तर से कोई भी वरिष्ठ अधिकारी (जिलाधिकारी या उपजिलाधिकारी) मौके पर नहीं पहुँचा, जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सोया हुआ प्रशासन नहीं जागा, तो बहुत जल्द मथुरा जिला मुख्यालय पर एक बड़े और उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
​प्रमुख उपस्थिति
​यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी इंचार्ज बरौली महाराज सिंह एवं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
​इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
​कैप्टन बच्चू सिंह (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मथुरा)
​योगेश अस्थान (जिला उपाध्यक्ष, मथुरा)
​रामगोपाल (जिला सचिव)
​लालाराम (वरिष्ठ जिला संयोजक)
​शैतान परिहार (प्रदेश प्रवक्ता कैंप कार्यालय प्रभारी)
​जगदीश परिहार (प्रदेश प्रवक्ता कैंप कार्यालय महासचिव)
​नीरेश कोयड़ (तहसील अध्यक्ष, महावन)
​मदन गोपाल (ब्लॉक अध्यक्ष, बलदेव)
​इनके अलावा, तहसील उपाध्यक्ष महावन रणछोड़ सिंह, सुभाष pandit, सुखवीर, सूरज पहलवान सोनवीर परिहार, भोला परिहार, जीतू परिहार, कन्हैया परिहार, ट्रैक्टर प्रमुख पंकज परिहार, सुल्तान परिहार,जगवीर सिंह उर्फ जग्गो प्रधान,कैलासी,रज्जो परिहार, ओमवीर परिहार, सुशील परिहार, लाल परिहार, रविंद्र परिहार, भूदेव नेताजी, पवन चौधरी, नरेंद्र परिहार, चंद्रवीर परिहार, छोटू वीर सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
​जारीकर्ता:
कार्यालय मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
प्रवक्ता कैंप कार्यालय, बरौली (मथुरा)

झूलन महोत्सव एवं नौका बिहार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन:-बलदेव - श्रावण मास की मधुर बयार और राधा-कृष्ण प्रेम की भक्ति रस वर्...
13/08/2026

झूलन महोत्सव एवं नौका बिहार उत्सव का हुआ भव्य आयोजन:-

बलदेव - श्रावण मास की मधुर बयार और राधा-कृष्ण प्रेम की भक्ति रस वर्षा के मध्य बलदेव नगर में प्रथम बार श्री राधारानी संकीर्तन मण्डल एवं अग्रवाल समाज संगठन द्वारा संयुक्त रूप से अनन्तकोटि श्री राधा रासबिहारी जी का विशाल झूलन महोत्सव एवं नौका बिहार उत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से आयोजित किया गया। इस अलौकिक उत्सव में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर आनंद रूपी रस का पान किया। जिससे चारों ओर राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
उत्सव का शुभारंभ महंत श्रीहित लाडली शरण जी महाराज एवं कार्ष्णि राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज एवं दीनदयाल धाम स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर एवं हिंडोला पर बिराजमान युगल सरकार श्री राधा रासबिहारी जी झूला झुला कर किया। जैसे ही संतों ने झूले की रेशमी डोर खींची, फूलों की वर्षा और शंख-ध्वनि से सम्पूर्ण पंडाल भक्तिमय हो गया।
इस दिव्य अवसर को और भी भव्य बनाने के बरसाने से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक घनश्याम वैष्णव ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सावन के गीत, कजरी और राधा-कृष्ण के पद गाकर पूरे वातावरण को ब्रजमय बना दिया। उनके द्वारा गाये गए "झूला झूले राधा रानी", "बरसाने की लाडली" जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और देर तक रस-वर्षा होती रही।
नौका बिहार उत्सव के सबसे आकर्षक पलों में, तरण ताल में सजे-धजे नौका पर विराजमान युगल सरकार के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए। जल में पड़ते दीपों के प्रतिबिम्ब और लहरों के साथ झूलते राधा-कृष्ण का दृश्य स्वर्ग जैसा प्रतीत हो रहा था।
उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचित करते हुए कार्ष्णि राष्ट्रीय संत बालयोगी महाराज ने कहा कि नगर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर जल झूलन महोत्सव आयोजित होना, आप सभी नगर वासियों की भक्ति का ही प्रतिरूप है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, भक्ति और परम्पराओं से जोड़ना है। उन्होंने युगल सरकार से नगर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रीहित लाडली शरण जी ने कहा कि यह झूलन उत्सव हमारी सनातन संस्कृति की जीवित परम्परा है, जैसे झूले की दो डोर होती हैं, एक इस तरफ और एक उस तरफ। पुरुषार्थ की एक डोर हमारे हाथ में होती है और दूसरी कृपा की डोर भगवान के हाथ में। जब तक हम अपनी डोर नहीं खींचेंगे, भगवान भी अपनी डोर नहीं खींचेंगे। जीवन भी झूले जैसा है, कभी सुख आएगा तो ऊपर, कभी दुख आएगा तो नीचे। जो "राधे-राधे" जपता रहेगा, वो झूले से नहीं गिरेगा।
दीन दयाल धाम स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने कहा कि ये संसार एक भवसागर नाम का समुद्र है। इसमें काम की लहरें, क्रोध की भंवरें और लोभ के मगरमच्छ हैं, इससे नाम" रूपी नौका और "गुरु" रूपी नाविक ही पार लगाएंगे।
प्रसिद्ध भागवताचार्य राधावल्लभ वशिष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से लोगों लोग अच्छे कर्मों से जुड़कर, बुरे कर्मों से बचते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिवंश प्रभु जी की प्रकटय स्थली से पधारे दंपति किशोर शरण जी महाराज, ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी, संजू अग्रवाल, डॉ जगदीश पाठक, विजय अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल धर्मेंद्र उपाध्याय, डॉ दिलीप शर्मा, डॉ अवध, रिंकू सोनी,कृष्णा सोनी, राम मोहन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, ललित मित्तल, श्रीचंद अग्रवाल, मनोज बंसल, प्रभात गोयल, विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, राकेश गर्ग,दक्ष अग्रवाल, सुनील गर्ग, सुदीप बंसल, विकास अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, बसंत बंसल, प्रशांत अग्रवाल, विनोद कुमार, प्रकाश अग्रवाल,मनोज कुमार, राहुल, शुभम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, सचिन, कन्हैया अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, माधव दास, छैलबिहारी गोयल,सतीश तेहरिया, राम प्रकाश, सीमा अग्रवाल, दीप्ति, करुणा, परी, आकांक्षा, तनीषा, रीना, निधि, राधिका गोयल, गीता अग्रवाल, पूनम गर्ग, डॉ जया, निधि अग्रवाल, माधव, श्याम सुंदर, गोपाल, बांकेलाल आदि की उपस्थिति मुख्य रही।
कार्यक्रम का संचालन संजीव अग्रवाल एवं पवन गोयल ने किया।
धन्यवाद ज्ञापित अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने किया।

 #मथुरा।गाँव जटवारी निवासी  #जनक की 1 जुलाई 2026 को  #फतेगढ़ में  #अग्निवीर के पद पर हुई नियुक्ति, 21 जुलाई को वीरगति को ...
12/08/2026

#मथुरा।गाँव जटवारी निवासी #जनक की 1 जुलाई 2026 को #फतेगढ़ में #अग्निवीर के पद पर हुई नियुक्ति, 21 जुलाई को वीरगति को प्राप्त हुआ,परिवार के लोग सरकार से मदद की लगा रहे गुहार, #जिलाधिकारी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कांत उपमन्यु ...
11/08/2026

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट पत्रकारों को जानकारी देते हुए

जिला मान्यता प्राप्तपत्रकारों की नहीं होगी दोबारा एलआईयू जाँच :निदेशक

- निदेशक के साथ समन्वय बैठक में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने आठ सूत्रीय माँग रखी

- सूचना निदेशालय के कांफ्रेंस हॉल में अपर निदेशक की भी उपस्थिति रही

मथुरा, 11अगस्त। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने अपने विभाग को आदेशित किया है कि जिला संवाददाताओं की दोबारा एलआईयू नहीं कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के साथ समन्वय बैठक में निदेशक विशाल सिंह ने अध्यक्षता करते हुए यह निर्णय लिया।
निदेशालय कांफ्रेंस हॉल में समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर निदेशक अपर निदेशक अरविन्द मिश्र को सभी माँगों पर निर्णय लेकर उन्होंने तत्काल निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।
इस संबंध में बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी से बात की थी और उन्हें अपना विरोध पत्र सौंपा था । कई और जिलों के पत्रकारों ने भी इस मामले में समिति से शिकायत दर्ज कराई थी ।

जिला मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की जाँच प्रकरण को अध्यक्ष व सचिव भारत द्वारा उठाए जाने को संज्ञान लेते हुए निदेशक ने शीघ्रातिशीघ्र आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में समिति के सचिव भारत सिंह ने पत्रकारों के हितों से संबंधित नौ सूत्रीय मांग पत्र क्रमवार प्रस्तुत किए। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने प्रत्येक मांग के संबंध में निदेशक को विस्तार से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
सूचना निदेशक विशाल सिंह की अध्यक्षता में समिति द्वारा रखी गई प्रमुख मांगों में 58 वर्ष की आयु में पत्रकारों को पेंशन की सुविधा, जिला मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की दोबारा एलआईयू न कराने, पत्रकारों के लिए प्लॉट, आवास एवं फ्लैट आवंटन की व्यवस्था किए जाने, राज्य एवं जिला मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों के सेवानिवृत्ति की निर्धारित आयु में पहुंचने पर मान्यता स्वतः वरिष्ठ एवं स्वतंत्र पत्रकार की श्रेणी में स्थानांतरित करने, मान्यता से संबंधित मामलों के त्वरित निराकरण हेतु मान्यता समिति का गठन, दारुलशफा स्थित ए-ब्लॉक में फोटोग्राफरों के कार्यालय से संबंधित बकाया राशि का भुगतान किए जाने, पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड का कैंप लगाने, चिकित्सा हेतु कैश लेस कार्ड बनवाने, एसजीपीजीआई में चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने व 25 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किए जाने, स्वतंत्र एवं वरिष्ठ पत्रकारों तथा फोटो जर्नलिस्टों से नियमित रूप से समाचार, आलेख एवं फोटो सामग्री प्राप्त कर सरकारी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित किए जाने व उचित पारिश्रमिक दिए जाने का माँग पत्र दिया गया।

समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं सम्मान से जुड़ी मांगों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग स्तर पर सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

समिति के सचिव भारत सिंह ने कहा कि सभी मांगें पत्रकारों के व्यापक हित से जुड़ी हुई हैं और इनका उद्देश्य राज्य एवं जिला मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
सूचना विभाग द्वारा आयोजित समन्वय बैठक में अपर निदेशक अरविन्द कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक अमित यादव, वित्त नियंत्रक संजय सिंह, समिति के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष आकाश शेखर शर्मा, अविनाश मिश्रा, राघवेन्द्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव विजय कुमार त्रिपाठी व अनिल सैनी, कार्यकारिणी सदस्य रीतेश सिंह, अब्दुल वहीद, रेनू निगम, वेद प्रकाश दीक्षित, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नवेद शिकोह, सत्येंद्र कुमार राय समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

10/08/2026

बलदेव में तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘मां तुझे सलाम’

मथुरा जनपद तहसील महावन बलदेव स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बलदेव नगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। श्री बलभद्र इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा में ‘मां तुझे सलाम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से नगर गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों, युवाओं व नागरिकों ने देशभक्ति का जोश भर दिया। शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश व एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने तिरंगा लहराकर किया। एनसीसी कैडेट बालक-बालिकाओं ने विधायक, एसडीएम अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। संयोजक सुधाकर उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। यात्रा पुराने बस स्टैंड, पश्चिमी स्कूल, मोती बाजार, शिवरतन बाजार रीढ़ा रोड से होते हुए प्रमुख मार्गों से निकली। श्री बलभद्र इंटर कॉलेज, श्री दाऊजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जगह-जगह स्वागत सम्मान हुआ। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा तिरंगा देश की आन, बान शान का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक महत्व का आयोजन है, जिसमें लोगों ने पूरे उत्साह जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान मंडल प्रभारी जगमोहन पाठक, सीओ संजीव कुमार राय, वीडीओ नेहा रावत, तहसीलदार जितेंद्र सिंह चाहर, प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, तरुण प्रकाश, लेखराज सिंह प्रधान, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, वीरपाल सिंह भरंगर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, चेतन उपाध्याय, बबलू सोनी, राधिका चौधरी, एनएस वर्मा, अर्जुन सिंह, डॉ. देव परिहार, मनोज चौधरी, देवकी कौशिक मौजूद रहे।
Prem Chaturvedi पंडित संजय हरियाणा Devendra Pahalvan Nitya Pahalwan Rajesh Pandey Rajesh Chaudhary Rajesh Pathak

टाउनशिप में आवासीय क्वार्टरों के छज्जा गिरने से नगरवासी भयभीतजर्जर क्वार्टरों में रहने को मजबूर रिफाइनरी कर्मचारीवर्ष 20...
10/08/2026

टाउनशिप में आवासीय क्वार्टरों के छज्जा गिरने से नगरवासी भयभीत

जर्जर क्वार्टरों में रहने को मजबूर रिफाइनरी कर्मचारी

वर्ष 2023 की आरएलए रिपोर्ट में टाउनशिप के क्वार्टर पाए गए थे असुरक्षित

रिफाइनरी प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवालिया निशान

मथुरा। इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी टाउनशिप में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आवासीय क्वार्टर अब किसी खतरे के घर से कम साबित नहीं हो रहे हैं। चार दशक पुराने हो चुके ये रिहाइशी परिसर समय के साथ बेहद जर्जर हो चुके हैं, जिससे यहाँ रहने वाले लोगों की जान-माल पर अब हमेशा खतरा मंडराता रहता है।हाल ही में बारिश के मौसम में कई क्वार्टरों के छज्जों से प्लास्टर गिर गया, जिससे घरेलू सामान का नुकसान हो गया, गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने टाउनशिप वासियों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। टाउनशिप की सुरक्षा व रखरखाव पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2023 में टाउनशिप के क्वार्टर की आरएलए रिपोर्ट बनवाई गई थी, इस रिपोर्ट में टाउनशिप के कई सेक्टरों और क्वार्टरों को ' रहने योग्य नहीं ' पाया गया था।पूर्व की रिपोर्ट में असुरक्षित घोषित किए जाने के बावजूद कर्मचारियों का वहां रहना जारी है, जिससे प्रबंधन की कार्यशैली और कॉस्ट कटिंग की नीतियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।टाउनशिप के जर्जर क्वार्टरों में लगातार हो रही घटनाओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन की कुंभकर्णींय नींद को खोल दिया है, अब आवासीय क्वार्टरों की मजबूती (स्ट्रेंथ) की दोबारा जांच कराई जा रही है। इसके लिए आईआईटी रुड़की को लाइनअप कर नई आरएलए रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। हालांकि, स्थानीय निवासियों में इस बात को लेकर संशय है कि जो क्वार्टर पहले ही असुरक्षित पाए गए थे, क्या वे अब नई रिपोर्ट में सुरक्षित पाए जाएंगे।नगर वासियों का कहना है कि ये मकान करीब 40 साल पुराने हैं। हालांकि प्रबंधन धीरे-धीरे पुराने क्वार्टरों को ध्वस्त कर नए क्वार्टर बना रहा है, लेकिन जब तक पूरी तरह से नए आवास उपलब्ध नहीं हो जाते, तब तक इन जर्जर ढांचों में जिंदगी गुजारना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है। अब सभी की निगाहें आने वाली नई आरएलए रिपोर्ट और प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं।

09/08/2026

श्री दाऊजी महाराज के दिव्य मुकुट का झूले में दर्शन!

आप श्री दाऊजी महाराज के दिव्य मुकुट के हिंडोले में दर्शन कर रहे है। यह अद्भुत और मनमोहक दृश्य हर किसी का मन मोह रहा है।

क्या आपने इस साल के झूले में दाऊजी महाराज के दिव्य मुकुट के दर्शन किए हैं?

सवाल: इस भव्य आयोजन में आपको सबसे अच्छा क्या लगता है? अपनी यादें और अनुभव हमारे साथ साझा करें!

#दाऊजीमहाराज #झूलादर्शन #श्रीदाऊजी #मुकुट #मथुरा #ब्रज #दाऊजी #धार्मिकआयोजन #दर्शन #जयदाऊजीमहाराज

Address

Baldeo

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balram Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Balram Today News:

Shortcuts

Share