17/07/2026
सात बच्चों की मां समधी के साथ फरार, पति को मिली जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सात बच्चों
की मां अपनी ही बेटी के ससुर यानी समधी राकेश के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी। शादी के बाद समधी राकेश का घर आना-जाना बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं। तीन दिन पहले महिला अचानक लापता हो गई। इसके बाद पति इन्द्रराज ने उसकी तलाश शुरू की। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला अपने समधी के साथ एक होटल में रह रही है। महिला के पति इन्द्रराज का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो समधी राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग रिश्तों के इस बदलते रूप पर सवाल उठा रहे हैं।