PMA News

PMA News “जनता की आवाज, सच की पड़ताल – PMA News.”
9140826193
9555047046

26/08/2026

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फल, मिष्ठान और पानी का वितरण
बलिया। ईद मिलादुन्नबी के पावन मौके पर सब्जी मंडी अध्यक्ष पिंटू अहमद द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों एवं तीमारदारों के बीच फल का वितरण किया गया। इसके बाद चित्तू पांडेय चौराहे पर मिष्ठान और पानी का वितरण कर लोगों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मिन्दु खाँ, जिला महासचिव कांग्रेस राशिद कमाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव कांग्रेस दिनबंधु आलमगीर, देवेश ओझा, रामू गोड़, अशरफ अली, शाहिद राईन, बदरू कमर, मुकेश साहू, अभिषेक राय, मुमताज अली, अरमान अहमद, गोलू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और मानव सेवा का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

26/08/2026



बलिया रेलवे स्टेशन से GRP ने अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

पकड़ा गया आरोपी राहुल कुमार राम (28 वर्ष) बिहार के भागलपुर का निवासी है।

आरोपी ट्रेन नंबर 15116 (गरीब नवाज एक्सप्रेस) में कोच अटेंडेंट के पद पर तैनात था।

जीआरपी बलिया ने प्लेटफॉर्म नंबर 01 के पश्चिमी छोर से आरोपी को दबोचा।

आरोपी के पिट्ठू बैग से 30 पौवे (कुल 5.40 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब मिली।

बैग से मैकडॉवल नं0 1, 8 पीएम ब्लैक और ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद हुई।

जब्त की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत ₹4,850 बताई जा रही है।

आरोपी यूपी से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में दोगुने दामों पर बेचता था।

आरोपी पर मु०अ०सं० 57/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

सब-इंस्पेक्टर मुकेश यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव और नीरज राजभर की टीम ने की कार्रवाई।

25/08/2026

बलिया-चितबड़ागांव में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख की लूट

बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के कैशियर को निशाना बनाया। एजेंसी से घर लौट रहे कैशियर उपेन्द्र कुमार की बाइक पानी प्लांट के पास रोककर बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखे 1 लाख 22 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा ने घटना को लेकर जानकारी दी है।

24/08/2026

बलिया में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम**

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव की रहने वाली बबीता देवी को विषैले सांप ने काट लिया।

घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सोनबरसा अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

24/08/2026

🚨 उत्तर प्रदेश | बलिया 🚨

गंगा और सरयू का जलस्तर बढ़ा, बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी; पानी की टंकी नदी में समाई।

बलिया में गंगा और सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बिचला घाट, निहोरा नगर और बेदुआ मोहल्ले के आसपास जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, बांसडीह तहसील के भोजपुरवा गांव में कटान के चलते पानी की टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सरयू नदी में समा गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ग्रामीणों ने नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात कही है। वहीं, प्रशासन के अनुसार प्रभावित इलाकों में नाव और राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है तथा राहत-बचाव कार्य जारी है।

# #गंगाकटान

बसों में राखी पर फ्री सफर करेंगी महिलाएं, एक साथी को भी Free Entry, रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा सीएम योगी ने राखी के...
23/08/2026

बसों में राखी पर फ्री सफर करेंगी महिलाएं, एक साथी को भी Free Entry, रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा

सीएम योगी ने राखी के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगी.

आईना: 'स्कूल-कम-होटल' बनाम सरकारी तंत्रज्ञानवीर समाज का दोगलापन: खुद एसी में, गरीबों को केवल उपदेशआज हमारा देश शिक्षा के...
22/08/2026

आईना:
'स्कूल-कम-होटल' बनाम सरकारी तंत्र
ज्ञानवीर समाज का दोगलापन: खुद एसी में, गरीबों को केवल उपदेश

आज हमारा देश शिक्षा के नाम पर दो अलग-अलग दुनियाओं में बंट चुका है। एक तरफ चमचमाते, फाइव-स्टार सुविधाओं से लैस 'स्कूल-कम-होटल' हैं, जहाँ ज्ञान से ज्यादा स्टेटस और आलीशान इमारतें बेची जा रही हैं। दूसरी तरफ बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते सरकारी स्कूल हैं, जहाँ देश का एक बड़ा गरीब तबका पढ़ने को मजबूर है।
इस व्यवस्था से सबसे बड़ा मजाक वो 'ज्ञानवीर' कर रहे हैं जो सोशल मीडिया और मंचों पर बैठकर सरकारी शिक्षा की वकालत करते हैं। ये वही लोग हैं जिनके खुद के बच्चे लाखों की फीस वाले कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ते हैं, लेकिन गरीबों को वे सरकारी तंत्र पर भरोसा करने का उपदेश देते हैं। अपने बच्चों को गरीब बच्चों के साथ एक टाट-पट्टी पर बिठाने में इन्हें घिन्न आती है, पर ये बाहर बैठकर आदर्श समाज की बातें करते हैं। जब तक इन नीति निर्माताओं, बड़े अफसरों और रसूखदारों के बच्चे अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों का हिस्सा नहीं बनेंगे, तब तक व्यवस्था का यह खोखलापन और सामाजिक दोगलापन खत्म होना नामुमकिन है।

लखनऊ में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में टीचर्स की कमी और बदहाल सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने सड़क जाम किया जिससे घं...
21/08/2026

लखनऊ में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में टीचर्स की कमी और बदहाल सुविधाओं को लेकर छात्राओं ने सड़क जाम किया जिससे घंटों तक आवागमन बाधित रहा. छात्राओं के अनुसार, विद्यालय में फिजिक्स-केमिस्ट्री सहित कई विषयों के टीचर्स नहीं हैं, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही. उन्होंने खराब खाने और समय पर इलाज न मिलने का भी मुद्दा उठाया.

दिल्ली के एक बीटेक छात्र आर्यन निषाद ने Bribes.fyi नाम का एक मुफ्त ऑनलाइन मंच बनाया है। यहां लोग सरकारी दफ्तरों में मांग...
21/08/2026

दिल्ली के एक बीटेक छात्र आर्यन निषाद ने Bribes.fyi नाम का एक मुफ्त ऑनलाइन मंच बनाया है। यहां लोग सरकारी दफ्तरों में मांगी गई या दी गई रिश्वत की जानकारी गुमनाम तरीके से दर्ज कर सकते हैं।

इस मंच पर लोग विभाग, शहर, राज्य और मांगी गई रकम जैसी जानकारी भर सकते हैं। वे यह भी बता सकते हैं कि उन्होंने रिश्वत दी या देने से मना कर दिया।

मंच पर दर्ज शिकायतों को विभाग और जगह के हिसाब से दिखाया जाता है, जिससे अलग-अलग इलाकों में रिश्वत से जुड़े मामलों के पैटर्न देखे जा सकें। वेबसाइट पर देशभर के 254 शहरों से 617 रिपोर्ट दर्ज हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 337 है। इसके बाद आरटीओ से जुड़ी 88 और राजस्व/भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी 69 रिपोर्ट हैं। पासपोर्ट कार्यालयों की 43 और नगर निगमों की 29 रिपोर्ट दर्ज हैं।

कुल दर्ज मामलों में करीब 38% में लोगों ने रिश्वत देने से मना किया। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि रिश्वत न देने के बावजूद उनका काम हो गया।

हालांकि, वेबसाइट पर दर्ज सभी मामलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं होती। ऐसे में इन आंकड़ों को रिपोर्ट किए गए मामलों के तौर पर देखना जरूरी है, न कि साबित हो चुके रिश्वत मामलों के रूप में।

बलिया में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन का निर्माण जल्द!
21/08/2026

बलिया में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन का निर्माण जल्द!

Address

Awas Vikas Colony
Ballia
277001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PMA News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share