Local Live

Local Live Local news| Live Updates| Ground Report

31/08/2026

बलिया जनपद के दो लोग नेपाल भीषण बाढ़ में लापता हो गए हैं अभी तक उनका कोई खोज खबर तक नहीं है,

30/08/2026

बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भोजपुरवा गांव आज काटन की वजह से खत्म होने के कगार पर है इससे पूर्व घाघरा नदी के के बीचो-बीच एक टिकुलिया दिया नामक गांव हुआ करता था जो आज पूर्णता पानी में भी हो चुका है और उसी प्रकार भोजपुर गांव आज 90% खत्म हो चुका है

29/08/2026

बलिया में वकील ने हीं जमीन के मामले में दिया धोखा.....

रसड़ा में स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी के पुत्र प्रिंस यूकेश कुमार ने हजारों बहनों से बंधवाई राखी...
28/08/2026

रसड़ा में स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जी के पुत्र प्रिंस यूकेश कुमार ने हजारों बहनों से बंधवाई राखी...

28/08/2026

मेहरारू चाहीं सुंदर... लेकिन संस्कृति की कीमत पर क्यों? बलिया का महावीरी झंडा जुलूस सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और इतिहास से जुड़ी पहचान है। इसे आजादी की लड़ाई की स्मृतियों से भी जोड़ा जाता है। लेकिन इस बार जुलूस में तेज आवाज वाले ट्रक-ट्रैक्टरों पर बजते डीजे और आपत्तिजनक गीतों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मनोरंजन के नाम पर मर्यादा की सीमाएं लांघना आखिर किस संस्कृति का हिस्सा है? तेज ध्वनि मरीजों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। सवाल यही है—क्या आस्था के इस ऐतिहासिक पर्व को शोर, अश्लीलता और दिखावे से नहीं, बल्कि अपनी गरिमा और परंपरा से पहचान मिलनी चाहिए? अधिकारी भी सुनें वही शोर, जो जनता ने झेला! बलिया के महावीरी झंडा जुलूस में नियमों को ताक पर रखकर बजाए गए तेज डीजे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अगर जिम्मेदार अधिकारियों को भी उसी डीजे के सामने एक घंटे खड़ा होकर वह शोर सुनना पड़े, तो शायद उन्हें अंदाजा हो कि मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों पर इसका क्या असर पड़ता है। सवाल यह नहीं कि जुलूस कितना भव्य था, सवाल यह है कि आस्था के नाम पर नियमों की अनदेखी क्यों हुई? अधिकारी हादसों के बाद सक्रिय होने के लिए नहीं, बल्कि हादसे रोकने के लिए जिम्मेदार होते हैं। अब जवाबदेही जरूरी है।

आप अपनी महत्वपूर्ण राय जरूर दे...
#बलिया

28/08/2026

नेपाल का दर्दनाक कहर के बीच बलिया वालों का परिवार उजड़ गया

27/08/2026

उत्तर प्रदेश से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर और देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. दिन के उजाले में एक सरकारी दफ्तर में तीन भूत खड़े थे. अधिकारियों और कर्मचारियों ने जब उन्हें देखा तो एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे कोई डरावनी कहानी सच हो गई हो. लेकिन जरा ठहरिए, ये भूत नहीं बल्कि बलिया जनपद के तीन बुजुर्ग नागरिक थे.
आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इन्हें भूत किसने बनाया? कहानी यहीं से अजीबोगरीब हो जाती है. आपने बिल्कुल सही सुना, सरकारी कागजों में इन तीनों की मौत हो चुकी है, जबकि ये अपनी वृद्धावस्था पेंशन का हक मांगने खुद विभाग पहुंच गए थे. अब आगे की कहानी हम इन्हीं तीनों बुजुर्गों की जुबानी सुनेंगे कि आखिर कैसे जिंदा इंसान को कागजों में मुर्दा बना दिया गया और जब वे अपना हक मांगने पहुंचे तो अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई, #सरकारी_योजना #वृद्धावस्था_पेंशन #बलिया_न्यूज

26/08/2026

बलिया शहर के निकला इलाका निहोरा नगर आज पूरी तरह से पानी के चपेट में है घरों तक पानी पहुंच गया है लोग नाव के सहारे रोड के किनारे तक आने पर मजबूर हैं,

24/08/2026

WhatsApp हैक कर अपनों से मांग रहे पैसे, साइबर ठगी से रहें सावधान

WhatsApp के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों के WhatsApp अकाउंट का नियंत्रण हासिल कर उनके कॉन्टैक्ट्स को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे हैं। परिचित नंबर से मैसेज आने के कारण लोग भरोसा कर लेते हैं और जल्दबाजी में पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, किसी परिचित के अचानक पैसे मांगने पर बिना पुष्टि किए भुगतान नहीं करना चाहिए। फोन कर सीधे संबंधित व्यक्ति से बात करें। OTP, WhatsApp verification code किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। WhatsApp में Two-Step Verification भी जरूर सक्रिय रखें।

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें और साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
#1930 #साइबरफ्रॉड #साइबरअपराध #ऑनलाइनठगी #बलिया #जागरूकभारत

24/08/2026

बलिया वरिष्ठ कोषाधिकारी ( CTO) आनंद दुबे जी को लखनऊ सम्बद्धता किए जाने पर सारे पेंशनरों ने अपना दुख प्रकट करते हुए हाथ में पोस्टर बैनर लिए आनंद दुबे जी के लिए सड़क पर मार्च करते हुवे बलिया डीएम मंगला प्रसाद जी को पत्रक देने पहुंचे, कि वरिष्ठ कोषाधिकारी जी के साथ न्याय हो,

Address

Kewtaliya Choube
Ballia
277213

Telephone

+918433395236

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Local Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Local Live:

Shortcuts

Share