Ashutosh pandey press

Ashutosh pandey press Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ashutosh pandey press, Media/News Company, Ballia.

महान त्याग के बिना महान लक्ष्य को पाना संभव नहीं। अगर आपके जीवन का लक्ष्य महान है तो यह तो इस विचार को छोड़ दीजिए कि बिना त्याग और समर्पण के उसे प्राप्त कर लेंगे।

*सम्मानित स्नेहिजनों* होली… नाम लेते ही मन में रंग, खुशबू और बचपन की शरारतें जाग जाती हैं।गली में बजते ढोल, हाथों में पि...
03/03/2026

*सम्मानित स्नेहिजनों*
होली… नाम लेते ही मन में रंग, खुशबू और बचपन की शरारतें जाग जाती हैं।
गली में बजते ढोल, हाथों में पिचकारी, और चेहरे पर मुस्कान — यही तो है होली की असली पहचान। इस साल भी होली के दिन हम भले ही कितने भी बिजी क्यों न हों, लेकिन आप सभी को विश करना कभी नहीं भूलते। आखिर अपनों के बिना त्योहार का क्या मज़ा!

*“रंगों के इस त्योहार में आपके जीवन का हर रंग और भी गहरा हो जाए।*
*आपको और आपके परिवार को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ!”*
आपका- आशुतोष कुमार पाण्डेय (पत्रकार)

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसर...
01/03/2026

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसराइल पर हमला करेगा.

इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका पलटवार करेगा.

01/03/2026
उतर प्रदेश के विभिन्न अखबार 👉बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी से यूपी में नई सियासत शुरू हो...
27/02/2026

उतर प्रदेश के विभिन्न अखबार
👉बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी से यूपी में नई सियासत शुरू हो गई है। योगी सरकार में मंत्री और उमाशंकर सिंह के समधी दिनेश प्रताप सिंह ने छापेमारी को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है।
👉 यूपी की सियासत में बीते तीन सालों से उमाशंकर सिंह सबसे ताकतवर विधायक माने जाते हैं। बसपा के विधायक होने के बाद भी सत्ता और शासन में उनका दबदबा किसी कैबिनेट मंत्री से कम नहीं है।
👉खासतौर पर PWD (लोक निर्माण विभाग) और खनन महकमें उनकी हनक है। सरकार भले ही भाजपा की हो, लेकिन दोनों विभागों में उनका भौकाल किसी से छिपा नहीं है।
vs

IT जांच के बीच परिवार का आया बयान : “हम पूरा सहयोग कर रहे, विधायक उमाशंकर सिंह स्वास्थ्य का रख रहे विशेष ध्यान”स्वास्थ्य...
26/02/2026

IT जांच के बीच परिवार का आया बयान : “हम पूरा सहयोग कर रहे, विधायक उमाशंकर सिंह स्वास्थ्य का रख रहे विशेष ध्यान”
स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाहों पर विराम, जांच प्रक्रिया पर परिवार दे रहा it विभाग को पुरा साथ
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास एवं कार्यालय पर आयकर विभाग की जांच के बाद विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र युकेश सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि आयकर विभाग द्वारा की गई जांच की कार्रवाई के दौरान उनका पूरा परिवार, कार्यालय स्टाफ और कर्मचारी पूरी पारदर्शिता के साथ अधिकारियों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण और औपचारिक तरीके से चल रही है तथा आयकर विभाग के अधिकारी भी सहयोगात्मक रवैया अपनाए हुए हैं। पोस्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात विधायक उमाशंकर सिंह के स्वास्थ्य को लेकर कही गई। युकेश सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके पिता स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन कर रहे हैं, समय पर दवाइयाँ ले रहे हैं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों के साथ आवश्यक सहयोग भी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से विधायक की बीमारी को लेकर कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं, जिनसे समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल था। इस बयान के बाद स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हुई है। परिवार की ओर से यह भी संकेत दिया गया है कि वे कानून और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं तथा जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देना अपना दायित्व मानते हैं। पोस्ट में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि जांच को लेकर किसी प्रकार का टकराव या विरोध की स्थिति नहीं है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
आयकर जांच की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएँ तेज हो गई हैं। समर्थक जहां विधायक के स्वास्थ्य और सम्मानजनक व्यवहार की मांग कर रहे हैं, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रशासनिक प्रक्रिया के रूप में देख रहे हैं।फिलहाल जांच से जुड़े आधिकारिक निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं, लेकिन परिवार की ओर से आई प्रतिक्रिया ने माहौल को कुछ हद तक शांत किया है और यह संकेत दिया है कि स्थिति नियंत्रण में है।

आज के विभिन्न अखबार की सुर्खिया, आयकर विभाग की बसपा विधायक बड़े भैया मा.उमाशंकर सिंह कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में ...
26/02/2026

आज के विभिन्न अखबार की सुर्खिया,

आयकर विभाग की बसपा विधायक बड़े भैया मा.उमाशंकर सिंह कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश,

*बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री बहन कु. मायावती ने बड़ा बयान आया सामने, कहा की कोई गलत संम्पतियो की...
25/02/2026

*बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री बहन कु. मायावती ने बड़ा बयान आया सामने, कहा की कोई गलत संम्पतियो की कोई शिकायत नही आयी, अगर कोई शिकायत मिली हो तो विधायक के स्वास्थ्य को देखते हुए स्वस्थ होने का इंतज़ार कर लेता, दो वर्षो से विधायक गम्भीर बीमारी से जुझ रहे है..*
- पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी के इसारे पर की गयी होगी छापेमारी
- समधी विधायक उमाशंकर सिंह के घर छापे से तमतमाए योगी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह; कड़ी नाराजगी जताया
- बसपा नेताओं ने कडा विरोध सोशल मीडिया पर जता रहे, कहा ऐसी कार्यवाही शर्मनाक

24/02/2026

एक बार जरूर सुने,
प्लाट और निवेश के लिए दिल से नही दिमाग का ले सहारा

 : ▶️उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विदेशी दौरे के पहले चरण में सिंगापुर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंन...
23/02/2026

: ▶️उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने विदेशी दौरे के पहले चरण में सिंगापुर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालकृष्णन से मुलाकात की।

▶️यूपी में विदेशी निवेश को बढ़ाने के मद्देनजर ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी में पिछले कुछ दिन मानो किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। 9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले ...
23/02/2026

अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी में पिछले कुछ दिन मानो किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। 9 करोड़ कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए थे। कर्ज ना चुका पाने के चलते राजपाल यादव को इन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अब लीजिए राजपाल इस वक्त जमानत पर बाहर हैं और सीधा फिल्म के सेट पर भी पहुंच गए हैं।

दरअसल 5 फरवरी को 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और इसके बाद करीब 12 दिनों तक राजपाल यादव सलाखों के पीछे रहे और फिर उन्हें 16 फरवरी को जमानत मिल गई।

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव यूपी के शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में पहुंचे और खूब जश्न मनाया और अब राजपाल यादव ने अपने काम पर वापसी कर ली है। राजपाल यादव मुंबई पहुंच गए हैं और अपनी फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

राजपाल ने वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजपाल यादव (Rajpal Yadav Shooting) ने बताया है कि, वो अब अपने काम पर लौट चुके हैं। राजपाल ने इस वीडियो में अपनी 30 साल की जर्नी का जिक्र किया है। राजपाल ने बताया है कि कैसे वो 13 जुलाई 1997 को पहली बार ऐसे ही मेकअप कराने के लिए बैठे थे।

दूरदर्शन के एक सीरियल में उन्हें छोटा सा किरदार मिला था और उसके बाद से ही वो हमेशा से मेकअप कराते आ रहे हैं। उन्हें उसके बाद से वैनिटी मिलती रही है और इसके लिए वो सभी शुक्रिया कहते हुए नजर आए। राजपाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'थोड़ा सा अंजन, थोड़ा सा मनोरंजन, यही तो लाइफ का परफेक्ट बैलेंस है। ।'

इस वीडियो में राजपाल ने अपने फैंस, परिवारवाले, दोस्त और कई लोगों को धन्यवाद कहा है। आपको बता दें कि राजपाल यादव साल 2012 में एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम था अता पता लापता। इस फिल्म को राजपाल यादव ने डायरेक्ट-प्रोड्यूस किया, तो साथ ही में इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की थी।

Address

Ballia

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashutosh pandey press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share